नोएडा: उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को हिला कर रख देने वाले ग्रेटर नोएडा के पास जेवर में महिलाओं के साथ हुई लूट-पाट और रेप के मामले में हर दिना नया मोड़ आ रहा है। बीते दिन पीड़ित महिलाओं ने कहा कि इस घटना में उनके पड़ोसियों का हाथ है, लेकिन इसके एक दिन बाद ही शुक्रवार को महिलाओं ने अपना बयान बदल दिया। घटना के लिए पड़ोसियों को जिम्मेदार बताने वाली पीड़ित महिलाओं का कहाना है कि उन्होंने बदहवासी की हालत में पड़ोसियों पर आरोप लगाए थे। मामले में पीड़ित महिलाओं के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों…
Author: आजाद सिपाही
दिल्ली: पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के.पी.एस.गिल का शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। दो बार पंजाब के डीजीपी रहे गिल ने प्रदेश में उग्रवाद को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई थी। वह सन् 1995 में सेवानिवृत्त हो गए थे। गिल इंस्टिट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट तथा इंडियन हॉकी फेडरेशन (आईएचएफ) के अध्यक्ष भी रहे। नागरिक सेवा कार्यो के लिए उन्हें सन् 1989 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
ब्रिटेन की यूके इंडिपेंडेंस पार्टी (यूकेआईपी)ने अपने चुनावी मैनिफेस्टो में बुर्के को बैन करने का ऐलान किया है। पार्टी ने बुर्के बैन की पीछे एक अनोखी वजह दी है। यूकेआईपी ने अपने मैनिफेस्टो में कहा है कि अगर वह सत्ता में आती है तो सार्वजनिक स्थलों पर बुर्का पहनने पर रोक लगाई जाएगी क्योंकि बुर्का सूरज से मिलने वाला विटमिन डी शरीर तक पहुंचने से रोकता है। यूकेआईपी के मैनिफेस्टो के मुताबिक, ‘ऐसे कपड़े जो पहचान छुपाते हैं, बातचीत में बाधा बनते हैं, रोजगार के अवसर सीमित करते हैं, घरेलू हिंसा के सबूत छिपाते हैं और सूरज से मिलने वाले…
‘हिन्दुस्तान’ के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में सीबीआई राजद नेता व सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने इसकी मंजूरी दे दी। इससे पहले मामले में शहाबुद्दीन वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश किए गए। फिलहाल वे दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। विशेष मजिस्ट्रेट अनुपम कुमारी के समक्ष पेशी के बाद उन्हें हत्याकांड में 10वां अभियुक्त बनाया गया है। साथ ही इस मामले में उन्हें न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। मामले में पहली बार पूर्व सांसद को पेश किया गया।…
खूंटी: तोरपा प्रखंड की ओकड़ा पंचायत की मुखिया पुष्पा भेंगरा पर जानलेवा हमला करने के सभी छह आरोपियों को पुलिस ने घटना के महज छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक रेगुलर दो नाली बंदूक, एक देसी लोडेड पिस्टल, जिंदा कारतूस, तीन बाइक और छह मोबाइल के अलावा कई बैंकों के एटीएम कार्ड भी बरामद किये गये हैं। अपने कार्यालय में आयोजित पे्रस कॉन्फ्रेंस में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य सूत्रधाार और साजिश कर्ता जगदीश महतो के अलावा गोली चालन में शामिल रूपचंद महतो, संजय कुमार महतो, मोहन महतो(सभी ग्राम…
रांची: नगर निगम आयुक्त प्रशांत कुमार ने कहा है कि नगर निगम क्षेत्र में अगर पांच अप्रैल 2016 से पहले किसी ने मकान का निर्माण कराया है। अगर उस मकान का नक्शा नगर निगम से पास नहीं है, तो वह अपने मकान का नक्शा पास करने के लिए नगर निगम में आवेदन दे सकता है। ऐसे मकानों के नक्शा पास करने के लिए नगर निगम ने शहरवासियों को एक मौका दिया है। इसके तहत शहरवासी अपने मकान का नक्शा बना कर 15 नवंबर तक निगम में आवेदन दे सकते हैं। अवैध निमार्णों के ऐसे आवेदनों को 31 दिसंबर तक रांची…
रांची: राज्य सेवा के छह पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नती प्रदान करते हुए आईपीएस बनाया गया है। गुरूवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी डीके पांडेय ने सभी को बैच पहनाकर प्रोन्नती प्रदान किया है। इसमे प्रभारी पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ अनुरंजन किस्पोट्टा, प्रभारी पुलिस अधीक्षक मुख्य मंत्री सुरक्षा विशेष शाखा चंदन कुमार सिन्हा, प्रभारी समादेष्टा झासपु-8 लेस्लीगंज पलामू मणि लाल मण्डल, एवं आइआरबी-1 जामताड़ा के अंबर लकड़ा शामिल है।
डोमचांच: प्रखंड के नवलशाही थाना अंतर्गत पुरनाडीह में भाजपा नेता विजय साव के बंद पड़े पत्थर खदान में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव खदान के पानी मेंं तैरता हुआ पाया गया। घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर नवलशाही थाना प्रभारी शिवबालक प्रसाद यादव दल बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला। शव तीन-चार दिनों से पानी में रहने के कारण फूल गया था एवं सड़ने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी। शव की पहचान फुलवरिया बिगहा निवासी शिवनंदन मेहता (30 वर्ष) पिता छोटी मेहता के रूप में हुई है।…
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पंचायत स्वयंसेवकों को तकनीक से जोड़ने के लिए सरकार एक माह में सभी को मोबाइल फोन देगी। एक जून से तीन माह तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में 2.22 लाख आवास बनाये जायेंगे। इसमें पंचायत स्वयंसेवकों की भूमिका अहम है। वे निर्माण कार्य का ध्यान रखेंगे। इसके एवज में उन्हें मानदेय दिया जायेगा। 15 नवंबर को एक साथ सभी घरों में गृह प्रवेश का आयोजन होगा। सीएम ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र को आजीवन बनाये रखने के लिए राज्य सरकार कानूनी पहलुओं की जानकारी ले रही है। यदि संभव हुआ,…
रांची: झारखंड के झरिया में जमींदोज हो गये बाप-बेटे के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया है। न्यायामूर्ति डॉ एसएन पाठक की एकल पीठ ने संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव, खान सुरक्षा महानिदेशक, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और सीसीएल को नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने इस मामले में पूरी रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी बताने को कहा है कि इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए क्या कदम उठाये जा रहे हैं। न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसएन पाठक की कोर्ट ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही…
मेदिनीनगर: वाह…वाह… रामजी जोड़ी क्या बनायी। कहते हैं कि पति-पत्नी की जोड़ी ऊपर वाला बनाता है और उनका मिलन धरती पर होता है। यह संयोग गुरुवार को हरिहरगंज प्रखंड के सीता हाइ स्कूल प्रांगण में दिखने को मिला। यहां एक-दो नहीं, 51 जोड़ों की शादी करायी गयी। इस सामूहिक सर्व धर्म विवाह समारोह का आयोजन कुशवाहा ट्रस्ट की ओर से किया गया था। एक ओर कबूल है, तो दूसरी ओर सात जन्मों का साथ निभाने के वचन लिये जा रहे थे। इस अदभुत नजारे का गवाह राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास बने। इसमें एक ओर जहां विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता…