अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तानी सैन्य अदालत से जासूसी और विध्वंसक गतिविधियों के आरोप में मौत की सजा पाए भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मौत की सजा पर गुरुवार को रोक लगा दी। मौत नकी सजा के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च न्यायिक संस्था में भारत के पक्ष को मजबूती देते हुए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान को निर्देश दिया कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए कि उसके (अंतरराष्ट्रीय न्यायालय) द्वारा अंतिम फैसला सुनाये जाने तक जाधव को फांसी न दी जाए। न्यायालय के अध्यक्ष रोनी अब्राहम ने फैसला पढ़ते हुए कहा कि 11 न्यायाधीशों की पीठ…
Author: आजाद सिपाही
नई दिल्ली: केंद्र की सत्ता पर मोदी सरकार के काबिज होने के बाद से भारतीय सेना की ताकतें बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है, ऐसे में सेना को अपग्रेड करने के साथ-साथ आधुनिक हथियारों से भी लैस किया जा रहा है। इस क्रम में भारतीय सेना को बोफोर्स तोपों के बाद अब अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोपें भी सौंप दी गई है। अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोपें की मदद स भारतीय सेना अपने दुश्मनों को 40 किलोमीटर के दायरे में तहस-नहस कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को दो अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोप अमेरिका से भारत लाई गई है, जिसे…
मुंबई: बॉलीवुड में ज्यादातर मां की भूमिका के लिए पहचानी जाने वाले अभिनेत्री रीमा लागू का गुरुवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, अक्षय कुमार सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 59 वर्षीया अभिनेत्री को गुरुवार तड़के अंधेरी पश्चिम के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था, जहां अंतिम सांस ली। रीमा को ‘हम आपके हैं कौन’, ‘आशिकी’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘मैंने प्यार किया’, ‘कल हो ना हो’, ‘वास्तव’, ‘साजन’, ‘रंगीला’ और ‘क्या कहना’ जैसी फिल्मों…
देशभर में ट्रेंडजेंडर की स्थित किसी से छिपी नहीं है। ट्रांसजेंडर के साथ भेदभाव हमारा समाज ही नहीं बल्कि देश की सरकारें भी करती आ रही है। उन्हें कभी भी अपना हिस्सा नहीं मिलता है। इसके लिए ट्रांसजेंडरों ने सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई लड़ी है। जिसके बाद देश की सरकारों ने उन्हें समान अधिकार देने का प्रयास करना शुरू किया। सरकारें ट्रांसजेडर्स को मुख्यधारा में लाने के लिए अब बड़े प्रयास कर रही हैं। जिसके तहत पहली बार ट्रांसजेडर्स को सरकारी प्रतिष्ठान में नौकरी मिल रही है। यह कदम केरल की कोच्चि मेट्रो ने उठाया है। कोच्चि मेट्रो ने…
धनबाद: पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या में गिरफ्तार शूटर अमन सिंह को सरायढेला पुलिस ने मंगलवार को 24 घंटे के रिमांड पर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। अमन ने नीरज सिंह हत्याकांड में प्राय: पुरानी बातें ही दोहरायी हैं। पुलिस उससे अन्य शूटरों और विधायक संजीव सिंह की भूमिका के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। सरायढेला थाना प्रभारी निरंजन तिवारी सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारी पूछताछ में जुटे हैं। पुलिस ने मंगलवार को अपराह्न दो बजे अमन को जेल से रिमांड पर लिया। सोमवार को जेल डॉक्टर से मेडिकल…
कोडरमा: झारखंड हाईकोर्ट ने कोडरमा नगर पंचायत स्थित एक मार्केट कांप्लेक्स को सील करने के आदेश पर रोक लगा दी है। नगर पंचायत स्थित गांधी चौक के पास शशि प्रभा देवी के इस मार्केट कांप्लेक्स को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा 10 लाख का जुर्माना देने अन्यथा इसे सील कर देने संबंधी आदेश जारी किया गया था। मामले में शशि प्रभा देवी ने झारखंड हाइकोर्ट की शरण ली थी और डब्ल्यूपीसी 2753 कि इस मामले में न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने अगली सुनवाई तक इस प्रकार की किसी भी कार्रवाई पर रोक लगा दी है। साथ ही अगली…
हजारीबाग: 19 मई को होने वाले प्रमंडल स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों के सम्मेलन को लेकर जिला प्रशासन के तत्वावधान में बुधवार को तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने की। इस मौके पर प्रमंडल स्तरीय स्वयं सेवकों के सम्मेलन की सफलता को लेकर कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये। मौके पर कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यों की जिम्मेवारी, यातायात, सुरक्षा, वाहन पड़ाव, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, साफ सफाई, भोजन आदि मामलों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि समारोह की सफलता…
रामगढ़: झारखंड विकास मोर्चा एवं कई राजनीतिक दल कई मुद्दों को लेकर 18 मई को पूरे प्रदेश में चक्का जाम आंदोलन का आह्वान किया है। इसे लेकर बुधवार को झारखंड विकास मोर्चा रामगढ़ जिला इकाई द्वारा शहर के थाना चौक स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस किया गया। आंदोलन के जिला प्रभारी राजीव जयसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के राजनीतिक दल एवं गैर राजनीतिक संगठन झारखंड की माटी एवं हक बचाने के लिए संघर्षरत हैं। लेकिन झारखंड सरकार यहां की माटी नौजवानों और किसानों के हाथ को लूटने बरामदा हो गयी है। जिसका विरोध करने का निर्णय…
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास की लगातार मॉनिटरिंग, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा का अथक प्रयास विकास आयुक्त अमित खरे, सीएम के प्रधान सचिव संजय कुमार, और उद्योग सचिव सुनील कुमार वर्णवाल का कदमताल मिलाकर चलना रंग लाने लगा है। मोमेंटम झारखंड के बाद से ही मुख्य सचिव सीएम के निर्देशन में लगातार कंपनियों के लिए जमीन की तलाश में करती रहीं। गांव-गांव गयीं, कागजात देखे और अंतत: वो घड़ी आ गयी, जिसका सबको इंतजार था। एक साथ 21 परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी। इस दिन उक्त सभी कंपनियों को जमीन से संबंधित कागजात दिये जायेंगे। राज्य सरकार ने मोंमेंटम झारखंड के आयोजन…
रांची: पुलिस ने बैंक लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में टाटीसिल्वे हरातू निवासी सजल कुमार महतो, महिलौंग सरायटोली निवासी मिथलेश महतो और गुमला टोटो निवासी बेलाल खान शामिल है। तीनों ने रांची के दो बैंक लूट व एक हत्याकांड में शामिल रहने की बात कबूली है। इनके पास से दो देशी पिस्तौल, पांच गोलियां, दो बाइक, दो मोबाइल फोन, लूटे गए पैसों में से 3370 रुपये, तीन हेलमेट, समेत अन्य सामान बरामद किये गये हैं। एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार तीन अपराधियों समेत छह लोग रातू थाना…
रांची: झारखंड को मेडिकल हब बनाने की दिशा में रघुवर सरकार जुटी है। साथ ही रिम्स में अत्याधुनिक सुविधाएं बहाल कर राष्टÑीय फलक पर छा जाने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। इसकी बानगी 17 मई को देखने को मिली। रिम्स आॅडिटोरियम में राज्य के मुखिया रघुवर दास ने स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए सुविधाओं की खुराक दी। साथ ही आने वाले दिनों में स्वस्थ झारखंड के सपने का ताना-बाना बुना। बताया कि कैसे झारखंड को स्वस्थ बनायेंगे। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि झारखंड को मेडिकल हब बनाना है। इस दिशा में सरकार काम कर रही है।…