Author: आजाद सिपाही

रांची: दुमका में डिप्टी डायरेक्टर (पंचायती राज पदाधिकारी) कार्तिक राम प्रभात की बेटी प्रीति शालिनी की दुर्घटना में मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि प्रीति की गाड़ी भुनेश्वर से पुरी जाते समय ट्रक से टकरा कर खाई में गिर गयी थी। प्रीति भुनेश्वर स्थित किट्ज में बीटेक की छात्रा थी। घटना शुक्रवार देर रात की है। दुर्घटना में प्रीति समेत कोलकाता की एक छात्रा की मौत हो गयी है। वहीं तीन अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार सभी लोग कार में ही फंसे रह गये थे। करीब 30 मिनट के…

Read More

रांची: झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी मुहिम में शनिवार को भारी सफलता मिली है। लोहरदगा के हुसरु के जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किये गये हैं। वहीं सिमडेगा में पीएलएफआइ के चार और लातेहार में दो नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। लोहरदगा के जंगल में पहली बार करीब 15 लीटर विस्फोटक बनाने का रसायन भी मिला है। इस रसायन को जांच के लिए लैबोरेट्री में भेज दिया गया है। एक गैस वेल्डिंग सह कटर मशीन और एक लंबा गैस सिलिंडर भी बरामद हुआ है। पुलिस इसे बड़ी सफलता बता रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस को एक बड़ा…

Read More

नई दिल्ली: मकान खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया रीयल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट (रेरा) सोमवार से लागू हो गया। नए कानून के तहत अब खरीदार बिल्डर की मनमानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आरईआरए के लागू होने से हाउसिंग प्रोजेक्ट में पारदर्शिता बढ़ेगी, लेकिन, इसे अब तक सिर्फ 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने ही लागू करने की अधिसूचना जारी की गई हैं। शहरी आवास मंत्री वेंकैया नायडू ने नए कानून को रीयल एस्टेट के क्षेत्र में नई जान फूंकने वाला करार दिया। उन्होंने कहा है कि नया कानून बिल्डरों के गले में…

Read More

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के हंदवाड़ा में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 से अधिक छात्र घायल हो गए। छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच यह हिंसक झड़प स्‍कूल की इमारत पर पाकिस्तान का झंडा लहराने के बाद शुरू हुई। पुलिस ने बताया कि हंदवाड़ा डिग्री कॉलेज के छात्रों ने पाकिस्तानी झंडा लहराने के बाद बाजार चौराहे तक रैली निकाली। पुलिस ने छात्रों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने बताया, ” छात्रों को जब हंदवाड़ा में रैली निकालने से रोका गया, तो उन्होंने जमकर पत्थरबाजी शुरू कर दी।” सुरक्षा बलों के…

Read More

रूपिंदरपाल सिंह के पेनाल्टी कार्नर से किए गए दो गोल से भारत ने शनिवार को न्यूजीलैंड को 4-0 से शिकस्त देकर 26वें सुल्तान अजलान शाह कप में कांस्य पदक अपनी झोली में डाला। रूपिंदरपाल ने 17वें और 27वें मिनट में ड्रैग फ्लिक से न्यूजीलैंड के गोलकीपर रिचर्ड जोयसे को छकाते हुए गोल किए। इसके बाद एसवी सुनील ने 48वें मिनट में टूर्नामेंट का अपना पहला गोल दागा। उन्होंने मनदीप सिंह से मिले क्रास का फायदा उठाते हुए इसे गोलमुख में डाल दिया जबकि तलविंदर सिंह ने अंतिम मिनट में भारत के लिये चौथा गोल किया। इससे पहले मलेशिया ने प्ले…

Read More

अगरतला: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी तीन तलाक से संबंधित पीड़ाओं से मुस्लिम महिलाओं को बचाना चाहती है। शाह ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, “तीन तलाक हर हाल में बंद होना चाहिए.. इसे जारी नहीं रहना चाहिए।” उन्होंने कहा कि इसके कारण मुस्लिम महिलाओं को ढेर सारी पीड़ा झेलनी पड़ती है। शाह ने कहा, “मैं मानता हूं कि महिलाओं को उनके अधिकार मिलने चाहिए।” एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तीन तलाक का मुद्दा समान नागरिक संहिता से अलग है। शाह अपनी अखिल भारतीय विस्तार यात्रा के हिस्से के रूप में दो दिवसीस…

Read More

हैदराबाद: गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के बल पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने शनिवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 44वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से हरा दिया। पुणे से मिले 149 रनों के सामान्य लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी और उसके चार विकेट शेष थे। लेकिन आखिरी ओवर लेकर आए पुणे के गेंदबाज जयदेव उनादकट ने हैट्रिक पूरी करते हुए इस…

Read More

नई दिल्ली: शुक्रवार को सपा के विधायक और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह के नया मोर्चा बनाने की बात पर पूर्व सपा मुलायम सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा शिवपाल सिंह के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने से संबंधित उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गयी है। वहीँ शिवपाल यादव ने कहा था कि सेक्युलर मोर्चा का अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को बनाया जाएगा। समाजवादी पार्टी में छिड़े घमासान पर आज मुलायम सिंह यादव ने फिर एक बार कहा कि वह नहीं चाहते हैं कि उनकी पार्टी में कोई फूट या दरार आये। पूर्व अध्यक्ष का दर्द एकबार फिर छलक उठा…

Read More

महेश दर्पण:  कोई किताब अपनी भाषा से हिंदी में आने में कितना वक्त ले सकती है, इसका अनुमान लगाना आसान काम नहीं है। ऐसी बहुतेरी किताबें होंगी जो अब भी इस भाषा में अनुवाद की बाट जोह रही होंगी, लेकिन जिस किताब की बात यहां की जा रही है, उसका हिंदी में आने का इंतजार अब खत्म हो चुका है। 1891 में प्रकाशित यह किताब है, लॉर्ड आर्थर सेविलेज क्राइम एंड अदर स्टोरीज। अंग्रेजी में प्रकाशित इस किताब में आॅस्कर वाइल्ड की अनेक विश्वप्रसिद्ध कहानियां हैं। कायदे से देखा जाये तो यह वर्ष इस संग्रह के प्रकाशन का 125वां वर्ष…

Read More

एक बार राज दरबार में नीलकेतु नाम का यात्री राजा कृष्णदेव राय से मिलने आया। पहरेदारों ने राजा को उसके आने की सूचना दी। राजा ने नीलकेतु को मिलने की अनुमति दे दी। यात्री एकदम दुबला-पतला था। वह राजा के सामने आया और बोला- महाराज, मैं नीलदेश का नीलकेतु हूं और इस समय मैं विश्व भ्रमण की यात्रा पर निकला हूं। सभी जगहों का भ्रमण करने के पश्चात आपके दरबार में पहुंचा हूं। राजा ने उसका स्वागत करते हुए उसे शाही अतिथि घोषित किया। राजा से मिले सम्मान से खुश होकर वह बोला- महाराज! मैं उस जगह को जानता हूं,…

Read More

सुजान सिंह: गफूर पठान शाम को जब कभी अपनी झुग्गी-झोपड़ी वाली बस्ती में लौटता, वहां रहने वाले बच्चे काबुली वाला, काबुली वाला कहते हुए अपनी झोपड़ियों में जा छुपते परंतु एक छोटा-सा सिख बच्चा बेखौफ वहां खड़ा रहता और उसके थैले, ढीले-ढाले कपड़े, उसके सिर की फटी और उधड़ी हुई पगड़ी की ओर देखता रहता। गफूर को वह बच्चा बड़ा प्यारा लगता। एक दिन उसने उससे पठानी लहजे की हिंदुस्तानी जुबां में पूछा, क्या तुझे मुझसे डर नहीं लगता बच्चे? बच्चे ने मुस्कुराकर सिर हिला दिया। गफूर के चेहरे की लाली और बढ़ गयी। उसने बच्चे की ओर दोनों बाहें बड़ी…

Read More