Author: आजाद सिपाही

पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जेल में बंद कुख्यात अपराधी शहाबुद्दीन के बीच बातचीत का एक टेप सामने आया है। टेप के सामने आने के बाद से बिहार की राजनीति में जबर्दस्त भूचाल आ गया है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी ने नीतीश से लालू पर कार्रवाई करने की मांग की है। एक ओर भाजपा सहित पूरे विपक्ष ने बिहार के सत्ताधारी महागठबंधन सरकार पर हमला बोला है और केंद्र सरकार से इसमें हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए राजद से शहाबुद्दीन को तत्काल पार्टी से निकालने की बात कही है, तो वहीं राजद ने कहा…

Read More

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले पर सरकार के वरिष्ठ मंत्री की आलोचना करने पर एक जवान को आत्मसमर्पण करनी को कहा गया था जिसके बाद जवान से आज सीआरपीएफ के एडीजी के सम्मुख आत्मसमर्पण कर दिया। बतादें कि जवान का गृहमंत्री की आलोचना का विडियो सामने आने के बाद अपने सीनियर्स पर प्रताड़ना का आरोप लगाने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जवान को DG के सम्मुख आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में 25 CRPF जवानों की मौत के बाद इस जवान ने एक फेसबुक विडियो में राजनाथ सिंह की…

Read More

कोडरमा: जिला इन दिनों पदाधिकारियों की घोर कमी से गुजर रहा है। जिले में पहले से ही कई महत्वपूर्ण विभाग प्रभार में चल रहे हैं, पर अब कई प्रभारी पदाधिकारी भी स्वास्थ्य आदि का हवाला देकर लंबे अवकाश पर चले गये हैं। ऐसे में जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न विभागों में काम-काज प्रभावित हो गया है। पदाधिकारियों के छुट्टी पर जाने से कई तरह की चर्चाएं आम हैं। कोडरमा के डीआरडीए निदेशक सह प्रभारी कल्याण पदाधिकारी अनुज प्रसाद लंबी छुट्टी पर चले गये हैं। इनके द्वारा पारिवारिक स्वास्थ्य का हवाला दिया गया है। इससे कल्याण विभाग में काम-काज पर असर पड़ा…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की समीक्षा शुक्रवार को की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के लिए स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की योजना लागू की जायेगी, जिसके तहत प्रत्येक तीन माह में सबसे स्वच्छ विद्यालय को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। लातेहार, गिरिडीह, बोकारो एवं पश्चिमी सिंहभूम में अनाथ और असहाय बच्चों के लिए आवासीय विद्यालयों की स्थापना होगी। इसी प्रकार ट्रैफिकिंग की शिकार बच्चियों के लिए रांची एवं पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 आवासीय विद्यालयों की स्थापना होगी। 26,270 बच्चे राज्य के अंदर और 5000 बाहर भ्रमण करेंगे : उन्होंने कहा कि राज्य में 26,370…

Read More

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार का मानना है कि गैरकानूनी खनन, अफीम की खेती और फिरौती के जरिये माओवादी अपने लिए फंड इकट्ठा करते हैं। सरकार विभिन्न विभागों और एजेंसियों से चर्चा करने के बाद इस फंडिंग को रोकने के सभी तरीकों को लागू कर सकती है। सरकार माओवादियों की कमर तोड़ने के प्रति काफी गंभीर है। सरकार को पता चला है कि पिछले कुछ सालों में तीन राज्यों झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में माओवाद प्रभावित इलाकों से 3.72 लाख अवैध खनन के मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही, विस्फोटकों की चोरी की घटनाओं पर भी सरकार काफी चिंतित…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 2 अक्तूबर 2017 तक राज्य के शहरी क्षेत्रों को ओडीएफ बनाना है और 2018 तक पूरे झारखंड को खुले में शौच से मुक्त करना है। दिव्यांग जनों की परेशानी को देखते हुए दिव्यांगों के लिए बनाये जानेवाले शौचालय के लिए 5000 रुपये की अतिरिक्त राशि राज्य सरकार देगी, ताकि उनकी जरूरत के अनुरूप शौचालय बन सके। वह शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत अभियान की दो दिवसीय कार्यशाला के उदघाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है। यदि हमारे गांव-शहर…

Read More

विभिन्न कारणों से रांची नगर निगम के करीब 250 अंक काटे गये। कूड़ा गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम नहीं होने के कारण स्वच्छता सर्वेक्षण में रांची के नंबर काटे गये। वहीं सफाई कर्मचारियों का अटेंडेंस बायोमीट्रिक सिस्टम से नहीं बनाये जाने के कारण भी 150 नंबर कटे हैं। ओडीएफ नहीं होने के कारण और शहर से निकलने वाले कचरे को झिरी में डंप करने और उसके उचित निस्तारण नहीं होने के कारण भी रांची सर्वेक्षण में पिछड़ी है। स्वच्छ सर्वेक्षण के रांची के पिछड़ने और चास के आगे निकलने पर भी रांची नगर निगम के अधिकारियों के पास जवाब तैयार हैं।…

Read More

खूंटी: खूंटी के पिपरा टोली में प्रस्तावित बस स्टैंड के लिए डीपीआर व मैप का निर्माण कर रही परामर्शी कंपनी मार्स कंसलटेंट के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में पावर प्रेजेंटेशन दिया। मौके पर सांसद कडिया मुंडा खूंटी के अलावा अपर समाहर्ता रंजीत कुमार लाल, नगर पंचायत की अध्यक्ष रानी टूटी, उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह व कई वार्ड पार्षद उपस्थित थे। यह प्रेजेंटेशन में जन प्रतिनिधियों से उनका सुझाव भी मांगा गया। बताया गया कि बस स्टैंड पिपरा टोली के पास 2.57 एकड़ (एनएच 75) में प्रस्तावित है। यह प्लानिंग तीस सालों की आवश्यकताआें को…

Read More

रांची: ऊषा मार्टिन कंपनी पर इडी का शिकंजा कसता जा रहा है। सीबीआइ के बाद अब इडी ने कंपनी के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग का केस दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता स्थित ऊषा मार्टिन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। इस कंपनी का कार्यक्षेत्र खास तौर पर रांची तथा झारखंड के कई अन्य इलाकों में है। इडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खान विभाग के पूर्व निदेशक आइडी पासवान के खिलाफ भी इसी मामले में एफआइआर दर्ज करायी गयी है। ऊषा मार्टिन ने घाटकुरी माइंस से निकले लौह अयस्क को नियम विरुद्ध तरीके से…

Read More

रांची: झारखंड में अब योजनाएं बेहाल नहीं होंगी और बारिश के पानी में उन्हें बहने का मौका भी नहीं मिलेगा। राज्य का वित्तीय वर्ष अब एक जनवरी से 31 दिसंबर तक होगा। इस साल दिसंबर में ही वित्तीय वर्ष 2018-19 का बजट पेश किया जायेगा। विभागों को दिसंबर तक हर हाल में राशि खर्च करने का निर्देश दिया गया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में की। वह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की कार्यशाला का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2018-19 का बजट दिसंबर में पेश होगा। उनके मुताबिक, वित्तीय वर्ष जनवरी से शुरू…

Read More

रांची: राजधानी से लेवी वसूलकर लौट रहे पीएलएफआइ के दो उग्रवादियों को पुलिस ने बिरसा चौक पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों में गगनप्रीत सिंह (24) वर्ष और मरकुस आइंद शामिल हैं। दोनों के पास से पुलिस ने एक होंडा सीबीआर बाइक, सात मोबाइल सेट, 13 सिम कार्ड, पीएलएफआइ का पर्चा पैड 05, नकद 45 हजार रुपये बरामद किया है। रांची से मोबाइल खरीद कर लौट रहे थे उग्रवादी प्रेस वार्ता के दौरान हटिया एएसपी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8:00 बजे बिसरा चौक पर वाहन चेकिंग की जा रही थी, तभी होंडा सीबीआर बाइक जेएच01एजेड 0349 से दो युवक…

Read More