Author: आजाद सिपाही

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सिर्फ कहने से विकास नहीं होता है। बल्कि इसके लिए माहौल बनाना होता है। शांति, भाईचारा, सदभाव और सहिष्णुता का माहौल ही देश को तरक्की की ओर ले जा सकता है। मुख्यमंत्री सोमवार को अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज समाज में टकराव और असहिष्णुता का माहौल है। इससे छुटकारा पाने के लिए आवश्यक है कि हम गांधी के विचारों को अपनाएं। गांधी कहते थे कि उनका जीवन ही उनका संदेश है। उनके विचारों को अपनाने वाले आज बहुत कम हैं। उन्होंने कहा कि चंपारण…

Read More

यूसुफ पठान और मनीष पाण्डेय के बीच चौथे विकेट के लिए हुई जोरदार साझेदारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 4 विकेट से हराकर इस सीजन में पांच मैचों में अपनी चौथी जीत दर्ज की। दिल्ली से जीत के लिए मिले 169 रन के टारगेट के जवाब में अपने 3 विकेट 31 रन पर गंवाने के कोलकाता ने बावजूद मनीष (49 गेंदों पर 69 रन नाबाद) और पठान (39 गेंदों पर 59) की धमाकेदार पारियों की बदौलत दिल्ली की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए शानदार जीत दर्ज की। कोलकाता ने जीत का लक्ष्य एक…

Read More

कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण संबंधों को ठीक करने के लिए पाकिस्तान ने अब अमेरिका से गुहार लगाई है. संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने कहा कि अमेरिका कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम कर सकता है. उन्होंने कहा कि क्योंकि अमेरिका के दोनों देशों के साथ अच्छे संबंध हैं, इसलिए वो इस मुद्दे पर सहयोग कर सकता है. मलीहा लोधी ने रविवार को कहा कि किसी को ये भूमिका निभाने की जरूरत है और हम मानते हैं कि अमेरिका ही ऐसा कर सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि…

Read More

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री ने कहा है कि कुछ मुट्ठीभर लोगों के कहने पर बलूच कभी भी भारत का गुलाम नहीं बन सकता। बलूचिस्तान के अंजारा कलात में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्लाह जेहरी ने रविवार को कहा कि बलूच पाकिस्तान में भाइयों की तरह रहते हैं। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में दुश्मन के एजेंडे के प्रचार में जुटे कुछ मुट्ठीभर लोगों के कहने पर भारत का गुलाम नहीं बन सकता। इस बात का जिक्र करते हुए पाकिस्तान के अखबार डॉन इस बारे कहा कि विदेशों में बैठे तत्व युवाओं को अपने नापाक इरादों…

Read More

इस्लामाबाद: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हरबर्ट मैकमास्टर द्विपक्षीय मुद्दों और अफगानिस्तान के सुरक्षा हालात पर वार्ता के लिए सोमवार को पाकिस्तान की राजधानी पहुंचे हैं। ‘रेडियो पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार, मैकमास्टर ने पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और दक्षिण एशियाई क्षेत्र, विशेष रूप से अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा की। मैकमास्टर पाकिस्तान की यात्रा करने वाले ट्रंप प्रशासन के पहले वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी हैं। काबुल में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला के साथ मुलाकात और वार्ता के बाद मैकमास्टर की यह…

Read More

नई दिल्ली: अभी हाल में ही 81 वर्षीय तिब्बती धर्मगुरू दलाईलामा ने अरूणाचल का दौरा किया था। दलाईलामा के इस दौरे से नाराज होकर चीन भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि लामा के इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तों पर गहरा असर पड़ेगा। चीन धमकी भरे अंदाज में कहा भारत उसके हितों को खोखला करने की कोशिश ना करे। गौरतलब है कि दलाईलामा के अरूणाचल दौरे से पहले ही चीन ने भारत को चेतावनी दी कि इस दौरे के लिए लामा को मंजूरी ना दिया जाए लेकिन भारत ने चीन की इस चेतावनी को दरकिनार करते हुए…

Read More

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने सोमवार (17 अप्रैल) को बंबई उच्च न्यायालय के आधिकारिक परिसमापक (ऑफिशल लिक्विडेटर) से कहा कि सहारा समूह के स्वामित्व वाली लोनावला स्थित एंबी वैली की 34 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति को बेच दे। इसके साथ ही न्यायालय ने सहारा समूह के मुखिया सुब्रत राय को 28 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति ए के सिकरी की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने सहारा समूह द्वारा पांच हजार करोड़ रुपए जमा नहीं किये जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुये कहा, ‘बहुत हो चुका। ऐसा…

Read More

भारतीय स्‍टेट बैंक (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने अपने ग्राहकों को ट्वीट के जरिए स्पष्ट कर किया है कि छोटे बचत बैंक खाता, सामान्य बचत बैंक खाता, जन धन खाता और और व्यावसायिक वेतन खाता धारकों को न्यूनतम राशि बनाए रखना जरूरी नहीं है। आपको बता दें कि भारतीय स्‍टेट बैंक ने एक अप्रैल से बचत खातों में न्यूनतम शेष राशि रखने की सीमा बढ़ा दी थी। इसके अलावा बैंक ने लॉकर किराया भी बढ़ा दिया है। साथ ही एक साल में लॉकर के उपयोग की संख्या भी कम कर दी है। 12 बार उपयोग करने के बाद ग्राहक 100…

Read More

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 47.79 अंक गिरकर 29,413.66 पर और निफ्टी 11.50 अंकों की गिरावट के साथ 9,139.30 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 8.82 अंकों की तेजी के साथ 29,470.27 पर खुला और 47.79 अंकों या 0.16 फीसदी गिरकर 29,413.66 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,494.08 के ऊपरी और 29,363.28 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 36.11 अंकों की तेजी के साथ 14,387.07 पर…

Read More

पूरे भारत में अधिकांश लोग सोच रहे होंगे कि रिलायंस जियो ने अभी भी फ्री 4 जी सर्विस को बंद क्यो नही किया ? और क्यो अभी भी उन यूजर्स को अपनी सर्विस को दे रहा है, जिन्होने अभी तक भी जियो मेंबरशिप और जियो धन धना धन आॅफर को रिचार्ज नही करवाया है। बता दें कि उन लोगो के लिए बुरी खबर है कि जियो जल्द ही उन सभी की फ्री सर्विस को बंद करने जा रहा है जिन्होने जियो मेंबरशिप और जियो धन धना धन आॅफर को सस्क्राइब नही करवाया है। जियो धन धना धन आॅफर नही…

Read More

अमेरिका में बच्चे की चाह रखने वाला एक दंपति उस वक्त हैरान रह गया जब डीएनए परीक्षण में उनके जुड़वां भाई-बहन होने का पता चला। ये दंपति मिसीसिपी के एक क्लीनिक में इस उम्मीद में पहुंचा था कि वहां शिशु की उनकी चाह पूरी हो जाएगी। जैक्सन नामक क्लीनिक के चिकित्सक ने इस हैरतअंगेज घटना का खुलासा किया और पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया। डॉक्टर ने मिसीसिपी हेराल्ड को बताया, ये एक सामान्य बात है और आमतौर पर हम दोनों नमूनों के बीच संबंध है या नहीं ये पता लगाने के लिए परीक्षण नहीं करते, लेकिन इस…

Read More