आज भी ज्यादातर छात्र डॉक्टर या इंजीनियर बनना चाहते हैं तभी तो देशभर के कॉलेजों में इंजीनियरिंग प्रोग्राम करनेवाले छात्रों की कोई कमी नहीं है. लेकिन यहां सवाल यह है कि आखिर इंजीनियरिंग प्रोग्राम करने के बाद कितने छात्रों को नौकरी मिल पाती है, क्योंकि हाल ही में इंजिनियरिंग के छात्रों को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. दरअसल ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन की मानें तो हर साल देश भर के तकनीकी संस्थानों से करीब 8 लाख छात्र इंजिनियरिंग करते हैं और इन 8 लाख छात्रों में महज कुछ ही लोगों को नौकरी मिल पाती है जबकि करीब…
Author: आजाद सिपाही
रांची: सूरज की तेज किरणों से झारखंड झुलसने लगा है। महीने के अंतिम सप्ताह में पड़ रही गर्मी ऐसा रौद्र रूप दिखा रही है कि लोगों को मार्च में ही मई का एहसास हो रहा है। झारखंड का सबसे गर्म शहर जमशेदपुर साबित हो रहा है। रांची, जमशेदपुर की तुलना में अब भी कम गर्म शहर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को रांची का दिन का तापमान 36 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं रात का तापमान 20.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। रांची में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर है। इससे गर्मी…
रांची: मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा है कि इस वर्ष राज्य में धान की पैदावार अच्छी हुई है। धान अधिप्राप्ति के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। उन्होंने निर्देश दिया है कि धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें तथा इस कार्य में पंचायत सेवकों तथा कृषक मित्रों के माध्यम से पंचायत एवं ग्राम स्तर तक डोर टू डोर प्रचार करवायें, ताकि क्रय केंद्र तक किसान पहुंचें। सीएस सोमवार को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा प्रोजेक्ट बिल्डिंग में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कर रही थीं। सीएस ने निर्देश दिया कि किसानों को धान अधिप्राप्ति केंद्र…
रांची: झारखंड हाइकोर्ट ने हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा पर रोक लगा दी है। हाइकोर्ट ने प्रथम द्रष्टया हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति (टीजीटी) के विज्ञापन में विषयों के मेल को उचित नहीं माना। विज्ञापन में विषयों के मेल को कृति कुमारी एवं अन्य ने रिट याचिका दाखिल कर हाइकोर्ट में चुनौती दी थी। प्रार्थियों को कहना था कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा उक्त नियुक्ति के लिए निकाले गये आवेदन से स्रातक आनर्स में रसायन शास्त्र विषय के साथ गणित एवं भौतिकी विषय रखनेवाले अभ्यर्थी शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रार्थियों ने कहा है कि रसायन शास्त्र को जीवविज्ञान के साथ जोड़ कर…
रांची: छठी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट के विरोध में अभ्यर्थियों ने सोमवार को सुबह 11 बजे आरक्षण अधिकार मोर्चा के बैनर तले जेपीएससी आॅफिस का घेराव किया। इससे जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाने की काफी कोशिश की। पर जब वे नहीं माने, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले दागे। इसके अलावा दर्जनों अभ्यर्थियों को हिरासत में भी पुलिस ने लिया है। इधर, लाठीचार्ज में कई छात्र जख्मी हो गये। एक छात्र गंभीर बताया जा रहा है। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। एक पुलिसकर्मी भी इस दौरान जख्मी हो…
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे-छोटे उद्योगों से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सकता है। सरकार राज्य में छोटे उद्योगों का जाल फैलाने का काम कर रही है। लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए लघु एवं मध्यम उद्योग बोर्ड का भी गठन किया जा रहा है, जो ऐसे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएं काफी परिश्रमी और साहसी हैं। सरकार महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। श्री दास सोमवार को झारखंड मंत्रालय में सूक्ष्म, लघु…
रांची: राज्य सरकार ने लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अगले 72 घंटों के अंदर राज्यभर के सभी अवैध वधशाला/ बूचड़खानों को बंद करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे ने राज्य के सभी उपायुक्तों, एसपी, नगर निगम, नगर निकाय तथा अधिसूचित क्षेत्रों को पत्र लिख कर निर्देश दिया है कि अपने जिले में चल रहे अवैध वधशाला/बूचड़खानों को अगले 72 घंटें के अंदर बंद करने की कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी अवैध वधशाला/बूचड़खानों को नोटिस दें कि वे अगले 72 घंटे के अंदर अवैध वधशाला/बूचड़खानों बंद…
हजारीबाग/बड़कागांव: प्रखंड के महुदी गांव में 33 साल बाद 4 मार्च को रामनवमी की शोभा यात्रा इस वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में निकलेगी। इस बाबत जानकारी देते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि महुदी गांव के लोगों ने सोमवार को वर्तमान स्थिति की जानकारी दी और जुलूस निकाले जाने का आग्रह किया है। इसके पहले नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा से भी ग्रामीण उक्त मांग कर चुके हैं। यशवंत सिन्हा ने कहा कि प्रशासन का आदेश स्वीकार्य नहीं है। शोभायात्रा हर हाल में सरकारी मार्ग से होकर गुजरेगी। इसमें मैं स्वयं रहूंगा। उन्होंने…
सुनील ग्रोवर से हुए विवाद के बाद से कपिल शर्मा की परेशानियां बढ़ती ही जा रही है। सुनील ग्रोवर के साथ ही उनकी आधी से ज्यादा टीम शो छोड़ चुकी है। सुनील ग्रोवर और उनके दूसरे साथियों के शो छोड़ने के बाद यह खबर आई थी कि उनकी जगह राजू श्रीवास्तव, एहसान कुरैशी और सुनील पाल शो में एंट्री ले सकते हैं। इस रविवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में जब ये तीनों कॉमेडियन्स दिखाई दिए तो यह खबर कन्फर्म भी हो गई। लेकिन, कपिल ने इस बारे में कुछ और ही बयान दिया है। कपिल ने कहा है कि ये…
बवाना से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक वेद प्रकाश ने आज इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गये। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल को आज वेद प्रकाश ने अपना इस्तीफा भेज दिया। एक पंक्ति के इस इस्तीफे में उन्होंने कहा कि उनका त्यागपत्र तुरंत प्रभाव से माना जाए। इस्तीफा देने के बाद प्रकाश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वेद प्रकाश ने कहा कि 2015 में विधायक बना तो हर विभाग जहां रिश्वत चलती थी उनको लिखकर दिया था कि मेरा…
“अप्रत्यक्ष कर क्षेत्र की नई वस्तु एवं सेवाकर :जीएसटी: प्रणाली को पूरे देश में अमल में लाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए सोमवार को चार विधेयक लोकसभा में पेश किये गए। इन पर संसद की मुहर और अलग से तैयार राज्य जीएसटी विधेयक को सभी राज्यों की विधानसभाओं में मंजूरी मिलने के बाद पूरे देश में जीएसटी व्यवस्था को लागू करने की विधायी प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।” जीएसटी के लागू होने पर केन्द्रीय स्तर पर लगने वाले उत्पाद शुल्क, सेवाकर और राज्यों में लगने वाला मूल्य वर्धित कर :वैट: सहित कई अन्य कर इसमें समाहित हो जायेंगे। जीएसटी परिषद…