Author: आजाद सिपाही

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने अपने दम पर आज बॉलीवुड में एक खास मुकाम बना लिया है। अब हाल ही में अक्षय ने 30 साल बाद अपनी जिंदगी का बड़ा खुलासा किया है। ये तो कई लोग जानते हैं कि अक्षय का पहले नाम राजीव भाटिया हुआ करता था, लेकिन फिर उन्होंने बाद में अपना नाम अक्षय कर दिया था। हालांकि इसकी वजह उन्होंने पहले कभी नहीं बताई, लेकिन हाल ही में 30 सालों उन्होंने नाम बदलने की वजह बताई है। अक्षय ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मेरी पहली फिल्म आज को महेश भट्ट ने डायरेक्ट…

Read More

रांची: वीर सपूत नीलांबर-पीतांबर के शहादत दिवस पर मोरहाबादी मैदान में उनकी प्रतिमा का अनावरण कर रघुवर दास ने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने खरवार भोगता समाज विकास मंच की महारैली को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर ने किसी समाज के लिए नहीं बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, लेकिन झारखंड के वीर शहीदों के साथ देश में लंबे काल तक शासन करने वालों ने भेद-भाव किया है। आजादी के आंदोलन के काफी पहले झारखंड के वीर सपूतों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंक दिया था। इतिहास में इनका…

Read More

धनबाद: एसआइटी के नेतृत्वकर्ता सीआइडी के एडीजी अजय कुमार सिंह ने कहा, नीरज सिंह हत्याकांड में बुधवार तक कुछ की गिरफ़्तारी हो सकती है। जैनेंद्र उर्फ पिंटू सिंह और संजय सिंह से पूछताछ के दौरान नीरज सिंह के हत्यारों से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हंै। दोनों से पूछताछ अभी और की जायेगी। एडीजी ने कहा एसआइटी जल्द ही झरिया विधायक संजीव सिंह के भाई मनीष सिंह से पूछताछ करेगी। एडीजी अजय कुमार सिंह मंगलवार को धनबाद परिसदन में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के दौरान जो भी सूत्र मिल रहे हैं, उसके आधार…

Read More

रांची: पतरातू और पतरातू घाटी पर्यटन हब बनेंगे। इसकी सुंदर वादियों और नजारों को देखने के लिए आनेवाले पर्यटकों के लिए यहां सारी सुविधाएं मौजूद होंगी। इसके विकास पर 68.36 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इस प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 21 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। एक लाख स्मार्ट फोन वितरण के लिए 30 करोड़ झारखंड में कैशलेस लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य के गरीब तबके (सखी मंडल) के बीच सरकार ने एक लाख स्मार्ट फोन वितरण करने का निर्णय लिया…

Read More

गढ़वा: वंशीधर नगर। गोसाईंबाग मैदान में आयोजित दो दिवसीय वंशीधर महोत्सव का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। इसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त बांसुरी वादक चेतन जोशी, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, गायक रोहन पाठक के अलावा स्थानीय कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा। चेतन जोशी के बांसुरी वादन ने सबका मन मोह लिया। अभिजीत भट्टाचार्य के गीतों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। उन्होंने आशिक भी हूं, कातिल भी हूं…, बहुत खुबसुरत हो…, बड़ी मुश्किल है खोया मेरा दिल है…, जो चाहूं जीत जाऊं इतना सा ख्वाब है…, वादा रहा सनम होंगे जुदा ना हम…,चांद सितारे तोड़ लाऊं… गीत…

Read More

चमड़े के जैकेट काफी फैशन में रहते हैं. खासकर सर्दियों के मौसम में. लेकिन कई बार असली चमड़े की सही पहचान नहीं कर पाने की वजह से ठगे जाने की संभावना काफी बढ़ जाती है. इसलिए आवश्यक है कि हम असली चमड़े की जैकेट की पहचान करने का हुनर सीख लें. इसलिए दोस्तों हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहद ही कारगर और आवश्यक जानकारी, जिसके जरिये आप बहुत हीं आसानी से चमड़े की पहचान कर सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि बनावट और गंध से असली और नकली चमड़े की पहचान आसानी सेकी जा सकती है. ऐसे करें…

Read More

“यमन के दक्षिणी इलाके में अलकायदा के संदिग्ध आतंकवादियों ने एक स्थानीय सरकारी परिसर में आत्मघाती हमले के अलावा गोलीबारी की जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। यमन की सरकारी मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की। ” सरकारी मीडिया के अनुसार, हमला उस दौरान हुआ जब अल-हौता में विस्फोटकों से भरी हुई एक मिनी बस को सुरक्षाबलों ने सरकारी परिसर में ले जाने से रोका। सुरक्षाबलों ने मिनी बस पर गोलियां चलाई जिसके बाद सेना की वर्दी में आए आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुई। इस हमले में सभी आतंकवादियों के अलावा छह सुरक्षाबल भी शहीद…

Read More

केंद्र सरकार की महिला कर्मचारियों को सरकार ने एक खास तोहफा दिया है। सरकार ने निर्णय लिया है कि कार्यस्‍थल पर या ऑफिस यौन शोषण की शिकार या इस अपराध की शिकायत करने वाली महिलाओं को कार्यालय की तरफ से 90 दिन की पेड लीव दी जाएगी। ऑफिस यौन शोषण के मामले की जांच तक ये लीव चलेगी। इस संबंध में कार्मिक एंव प्रशिक्षण विभाग ने सेवा नियमावली में आवश्‍यक बदलाव भी कर दिए हैं। ऑफिस यौन शोषण – 1 – क्‍या है पेड लीव का नियम ऑफिस में महिलाएं सबसे ज्‍यादा यौन उत्‍पीड़न का शिकार होती हैं। ऐसे में…

Read More

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के जलवायु परिवर्तन से जुड़ी नीतियों को बदलना है। व्हाइट हाउस प्रवक्ता सीन स्पाइस ने सोमवार को बताया, “राष्ट्रपति ट्रंप कल देश की ऊर्जा सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके तहत घरेलू ऊर्जा संसाधनों के उपयोग को सीमित करने वाले अनावश्यक नियामक अड़चनों को दूर किया जाएगा।” कार्यकारी आदेश के मुताबिक, “यह आदेश आर्थिक विकास और रोजगारों के सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में ऊर्जा और बिजली को किफायती और स्वच्छ रखने…

Read More

इस दुनिया में ऐसे लोग भी रहते हैं जो बीमार नहीं पड़ते। ऐसे लोग जो उम्र बढ़ने के साथ बूढ़े नहीं होते। ऐसे लोग जो 120 साल तक आराम से जीते हैं। शायद आप इस बात पर यकीन नहीं कर रहे होंगे लेकिन ये बिल्कुल सच है। नार्थ पाकिस्तान की काराकोरम पहाड़ियों पर रहने वाले हुंजा लोग हुंजा वैली में रहते हैं। ये लोग कभी बीमार नहीं पड़ते। हुंजा लोगों को दुनिया के सबसे लम्बी उम्र वाले, खुश रहने वाले और स्वस्थ लोगों में गिना जाता है। हुंजा लोगों को कैंसर फ्री पापुलेशन में गिना जाता है क्योंकि आज तक…

Read More

कॉमेडियन कपिल शर्मा से विवाद के बाद सुनील ग्रोवर सुर्खियों में है। ‘द कपिल शर्मा’ छोड़ने के बाद हर तरफ चर्चा है कि सुनील ग्रोवर अब किस शो से जुड़ेंगे। सुनील के कपिल का शो छो़डने के बाद कॉमेडियन अली असगर, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर भी शो में नहीं दिखे। कपिल का शो छोड़कर क्या नया शो लाएंगे सुनील इन चार कॉमेडियन्स के कपिल के शो में ना दिखने के बाद से खबरें हैं कि सुनील, अली और चंदन साथ कुछ नया शुरू करने जा रहे हैं। खबरों में कहा जा रहा है कि सुनील, अली और चंदन, कपिल…

Read More