Author: आजाद सिपाही

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके बयानों पर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। ताजे मामले में उन्होंने उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के शुद्धिकरण पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह नई सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाया और शुद्धिकरण का नाम दिया, वह एक अनुचित परंपरा की शुरुआत है। लालू यादव ने कहा कि यह पिछड़े और दलित समाज का अपमान है। पढ़ें लालू यादव के टॉप 10 बयान, जिस पर विवाद छिड़ा-…

Read More

“बिहार में महागठबंधन बनाकर पीएम मोदी का विजय रथ रोकने वाले नीतीश कुमार अब इसी महागठबंधन को 2019 के चुनाव के लिए पूरे देश में खड़ा करने की जुगत में लग गए हैं।” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बिहार में शराबबंदी को एक हद तक लागू किया है। इसी क्रम में वह भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में नशामुक्ति का संकल्प दिलाकर सरकार की ओर से शराब बेचने के फैसले के खिलाफ आंदोलन का समर्थन किया है। छग की भाजपा सरकार अब खुद शराब बेचने का फैसला लिया है। नीतीश के इस संकल्प के राजनीतिक और जातिगत समीकरण के मायने भी हैं,…

Read More

बॉलीवुड में राज और जिस्म जैसी हिट फिल्में के साथ अपनी पहचान बनाने वाली अदाकारा बिपाशा बसु हाल ही में बिना मेकअप लुक में नजर आए। चाहे वह लंबे समय से फिल्म से दूर और हमेशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ रेस्टोरेंट या फिर विदेश जाकर छुट्टी मनाते नजर आती है। अप्रैल 2016 में करन सिंह के साथ शादी की।बिपाशा इंडस्ट्री में उसके साथ काफी सीनियर भी है। सूत्रों के मुताबिक बिपाशा की नेटवर्क 15 मिलियन डॉलर करीब 102 करोड़ है। जबकि उसकी तुलना में उसके पति करण सिंह ग्रोवर के पास संपत्ति लगभग 13 करोड रूपए है।…

Read More

समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां ने एकबार फिर अपने बयानों से सबको चौकाया है. उन्होंने सीएम आदित्यनाथ के फैसलों का स्वागत करते हुए कहा है कि प्रदेश में किसी भी पशु की हत्या नही होनी चाहिए. इसके लिए जो किया जा रहा है वो सही है. आपको बता दे कि नई सरकार बनते ही प्रदेश के तमाम अवैध बूचड़ खाने को बंद किया जा रहा है, साथ ही साथ अन्य मटन की दुकानों पर भी कार्रवाई हो रही है. जिसे लेकर सहर के तमाम मटन विक्रेता हड़ताल पर चले गये. ऐसे में आदित्यनाथ के फैसलों को आजम…

Read More

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए हुए एक सप्ताह हो चुका है। इस दौरान योगी पूरे एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने चुनाव पूर्व जनता से किए गए कई वादों को पूरा करने की शुरूआत कर दी है। अवैध बूचड़खानों को बंद करने से लेकर एंटी रोमियो स्क्वॉड के गठन तक, ऐसे कई फैसले हैं, जिनका वादा बीजेपी ने सरकार बनने से पहले किया था। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा एक सप्ताह में लिए गए फैसलों से लगता है कि वे भी पीएम मोदी के गवर्नेंस मॉडल पर ही चल रहे हैं। यहां…

Read More

रामगढ़: शहर के फु टबॉल मैदान में 26 मार्च को लोहरा/ करमाली समाज समन्वय समिति झारखंड प्रदेश का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता छोटेलाल करमाली एवं संचालन पंचदेव करमाली व जलेश्वर करमाली ने की। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि दीनबंधु लोहरा रांची एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. जगदीश लोहरा, छोटेलाल करमाली, मुख्य संरक्षक मोहन कर्मकार व भुनेश्वर करमाली उपस्थित थे। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों पुरुष महिलाएं शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दीनबंधु लोहरा ने कहा कि हम करमाली, लोहरा, लोहार, कर्मकार एक हैं। सरकार हम स्वजातियों…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आजादी के बाद 70 साल तक देश और समाज को बांटने की राजनीति हुई है। कांग्रेस और झारखंड नामधारी दलों ने मुसलमानों को कभी भारत का नागरिक बनने ही नहीं दिया। उन्हें सिर्फ वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। खुद को सेक्यूलर कहनेवाली पार्टियों ने मुसलमानों को भाजपा और आरएसएस के नाम पर डराया और उनका इस्तेमाल किया। सीएम ने कहा कि 70 सालों तक देश में धर्म को राजनीति से जोड़ कर समाज के ठेकेदारों ने शोषण किया, लेकिन अब अल्पसंख्यक जाग चुके हैं। इसका उदाहरण यूपी का विधानसभा चुनाव है। जातिगत…

Read More

खूंटी: भाजपा कार्यकर्ता और ठेकेदार नंदकिशोर महतो के हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने रविवार को चार घंटे तक एनएच को जाम रखा। वे मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी, विधि व्यवस्था ठीक करने की मांग कर रहे थे। नाराज लोगों ने सुबह से ही रांची-चाईबासा और रांची-सिमडेगा रोड को स्थानीय भगत सिंह चौक और नेताजी चौक के पास जाम कर दिया। इस कारण चार घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हत्या से आक्रोशित लोगों ने हुटार चौक और कुंजला में भी सड़क जाम कर दिया था। अनुमंडल…

Read More

बालूमाथ: बालूमाथ क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में नक्सलियों के पास से बरामद नकद 40 लाख रुपये ने पुलिस के कान खड़े कर दिये हैं। बालूमाथ थाना पुलिस ही नहीं, लातेहार जिला मुख्यालय पुलिस भी इसकी जांच में जुट गयी है। इतनी बड़ी नकद राशि आखिर नक्सलियों के पास पहुंची कैसे, किसने पहुंचाया, इसकी जांच लातेहार पुुलिस ने शुरू कर दी है। लातेहार एसपी डीके सिंह ने बताया कि नक्सलियोंं द्वारा लेवी वसूलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने काफी सतर्कता बरतते हुए नक्सलियों को घेरा और रुपये जब्त किये। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि ये पैसे लेवी…

Read More

हजारीबाग: आखिर एक अबला को गांव के चौराहे पर खूंटे से बांधकर, उसके बाल काटने और उसे लाठी से पीटने का मामला दारू थाने में दर्ज हो गया। पर इसके लिए महिला के पति को 15 दिनों तक इंतजार करना पड़ा। घटना 10 मार्च की है। (गांव का नाम जान बूझ कर नहीं बताया जा रहा है, क्योंकि इसमें पूरे गांव का कोई दोष नहीं है, यह चंद लोगों की करतूत है। महिला की पहचान भी छिपानी है।) कुछ ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने क ी शर्त पर जो घटना का बयान किया है, वह पूरा का पूरा दर्ज प्राथमिकी…

Read More

रांची: जमशेदपुर के दिवंगत झामुमो सांसद सुनील महतो की हत्या का मुख्य आरोपी और हार्डकोर नक्सली राहुल ने भले ही बंगाल में सरेंडर कर दिया हो, लेकिन इस हत्याकांड के असली गुनहगारों तक अब भी पुलिस और सीबीआइ नहीं पहुंच पायी हैं। दिवंगत सुनील महतो की पत्नी और पूर्व सांसद सुमन महतो को यह तर्क बिल्कुल नहीं पच रहा है कि नागरिक सुरक्षा समिति (नासुस) को संरक्षण देने की वजह से नक्सलियों ने उनके पति की हत्या की। शायद यही कारण है कि वह एक बार पति के हत्यारे से मिलना चाहती हैं। सुमन राहुल से मिलकर सिर्फ यह जानना…

Read More