रामगढ़: शहर के फु टबॉल मैदान में 26 मार्च को लोहरा/ करमाली समाज समन्वय समिति झारखंड प्रदेश का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता छोटेलाल करमाली एवं संचालन पंचदेव करमाली व जलेश्वर करमाली ने की। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि दीनबंधु लोहरा रांची एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. जगदीश लोहरा, छोटेलाल करमाली, मुख्य संरक्षक मोहन कर्मकार व भुनेश्वर करमाली उपस्थित थे। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों पुरुष महिलाएं शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दीनबंधु लोहरा ने कहा कि हम करमाली, लोहरा, लोहार, कर्मकार एक हैं। सरकार हम स्वजातियों को बांटने का प्रयास कर रही है। हमें अपनी एकता बनाये रखनी है। हमें अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनी होगी।
वहीं विशिष्ट अतिथि छोटेलाल करमाली ने कहा कि आज हमारे स्वजाति समाज में खतियान में गड़बड़ी करने वाले लोगों का साथ दे रहे हैं। वे ऐसा ना करें। साथ ही 30 मार्च को धूमधाम से सरहुल मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर पंचदेव करमाली, शंकर करमाली, लोबिंद करमाली, निर्मल करमाली, वासुदेव करमाली, सुरेंद्र करमाली, वैजनाथ करमाली, दशरथ करमाली, रोजे करमाली, हरि करमाली, विशाल करमाली, आकाश करमाली, पवन करमाली, भरत करमाली, सुनिल करमाली, शंभु करमाली, कृष्णा करमाली, विक्र म करमाली, दिलीप करमाली सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



