Author: आजाद सिपाही

आदित्यपुर: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा का प्राण संगठन में है। इसके प्रमुख तत्व कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता ही पाटी की रीढ़ हैं। इस कारण अहंकार को त्याग कर संगठन को सशक्त बनाने पर ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना जल्द शुरू होने वाली है इसके लिए झारखंड सरकार ने 17 जिलों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजी है। नयी योजना लागू होने के बाद किसान को अब मानसून का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच हर खेत को पानी, हर हाथ को काम… को लक्ष्य मानकर ही सरकार काम कर रही है। सीएम…

Read More

आदित्यपुर: कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव लाकर भाजपा ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण पर गहरी चिंता जतायी। भाजपा ने तय किया कि घुसपैठियों को झारखंड से खदेड़ा जायेगा। भाजपा ने कहा कि पार्टी लगातार संथाल परगना सहित झारखंड के अन्य क्षेत्रों में बांग्लादेशियों की घुसपैठ का विरोध करती रही है। झारखंड में घुसपैठ के खिलाफ भाजपा ने काफी काम किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कार्यसमिति की बैठक से संबंधित जानकारी देते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद घुसपैठ पर काम करने वाली…

Read More

मुंबई:  अभिनेता आदित्य रॉय कपूर मणिरत्नम की फिल्म के हिंदी रीमेक ‘ओके जानू’ में दिखाई देंगे और उन्हें उम्मीद है कि मशहूर फिल्मनिर्माता उनके काम की तारीफ करेंगे। ‘ओके जानू’ मणिरत्नम की सुपरहिट तमिल फिल्म ‘ओके कनमणि’ आधिकारिक रीमेक है। आदित्य ने बताया, ‘‘हमने सुना है कि मणिरत्नम ने फिल्म देखी है। वह इस फिल्म के सह-निर्माता हैं इसलिए उन्होंने यह फिल्म देखी होगी और उन्हें पसंद आई होगी। हम इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब वह हमारी तारीफ हमारे सामने करेंगे।’’ मूल तमिल फिल्म में दुलकीर सलमान और नित्या मेनन मुख्य भूमिका में थे जबकि इसके…

Read More

मुंबई:  फिल्म निर्माता करण जौहर को विश्व आर्थिक मंच में एक सांस्कृतिक नेता के रूप में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन 17 से 20 जनवरी तक स्विट्जरलैंड के दावोस कलोस्टर्स में होगा। जौहर ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इस प्रतिष्ठित मंच पर एक सांस्कृतिक नेता के रूप में आमंत्रित किये जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। वैश्विक स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना और अपने देश के मूल्यों को दर्शाना हमेशा रोमांचक होता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह मन और व्यक्तित्व के मिलने का स्थान है जिसका मैं पूरी तरह से अनुभव करने की उम्मीद कर…

Read More

मुंबई:  फिल्म वितरक अक्षय राठी ने दावा किया है कि उनको शिवसेना की छत्तीसगढ़ इकाई ने धमकी दी है कि शाहरूख की आगामी फिल्म ‘रईस’ रिलीज नहीं की जाए क्योंकि इसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी नजर आने वाली हैं। राठी ने ट्वीट के जरिए कहा कि उनको एक पत्र मिला हैं जिसमें कहा गया है कि राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी फिल्म रिलीज नहीं की जाए। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वितरक ने अपना ट्वीट शिवसेना की युवा इकाई युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे को टैग भी किया । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री…

Read More

नई दिल्ली:  एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के सबसे उम्दा बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा का मानना है कि सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी का 50 ओवर के प्रारूप में उनसे पारी शुरू कराने का फैसला उनके लिए करियर बदलने वाला था। रोहित ने एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे लगता है कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में पारी शुरू करने के फैसले ने मेरा करियर बदल दिया और यह फैसला महेंद्र सिंह धोनी ने किया था। इसके बाद मैं बेहतर बल्लेबाज बन गया। इससे मुझे अपना खेल बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली और…

Read More

नयी दिल्ली:  पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ आज 44 वर्ष के हो गये और सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें देने का दौर जारी है। भारत अंडर-19 और भारत ए टीम को कोचिंग दे रहे द्रविड़ को बधाई देते हुए मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लिखा, ‘‘राहुल भाई जन्मदिन मुबारक हो। सभी उभरते हुए खिलाड़ियों के लिये आदर्श बनने और सभी को प्रोत्साहित करने के लिये शुक्रिया।’’ आईसीसी ने भी क्रिकेट में उनके योगदान की तारीफ करते हुए लिखा, ‘‘वह क्रिकेट का महान बल्लेबाज है, जिसने 24,208 अंतरराष्ट्रीय रन जुटाये हैं जो दुनिया के बल्लेबाजों में…

Read More

शिकागो: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश में लोकतंत्र को नस्लवाद, असमानता और नुकसानदेह राजनीतिक माहौल से खतरा बताते हुए अमेरिकियों से इसकी रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर आठ साल रहने के बाद ओबामा ने अपने विदाई भाषण में कहा कि जब हम भय के सामने झुक जाते हैं तो लोकतंत्र प्रभावित हो सकता है। इसलिए हमें नागरिकों के रूप में बाहरी आक्रमण को लेकर सतर्क रहना चाहिए। हमें अपने उन मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए जिनकी वजह से हम वर्तमान दौर में पहुंचे हैं। 55 वर्षीय ओबामा यहां अपने गृह नगर…

Read More

वाशिंगटन:  अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया के हवाले से आ रही इस खबर को पूरी तरह गलत बताया है कि गत सप्ताह खुफिया एजेंसियों के साथ बैठक में रूस के पास उनके संबंधित विशेष जानकारी की बात सामने आयी थी। उन्होंने ट्वीटर पर कल कहा,“यह फर्जी खबर है- पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित। ” गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते खुफिया एजेंसियों के साथ बैठक में उन्हें यह जानकारी दी गई थी कि रूस के पास उनसे जुडी कोई अहम जानकारी है।

Read More

यंगून:  म्यामां के उत्तरी हिस्से की चीन के साथ लगने वाली सीमा पर रात भर भीषण संघर्ष होने की वजह से हजारों की संख्या में वहां से लोग पलायन कर गए। कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी। इस बीच सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी को संबंधित क्षेत्र में जाने से रोक दिया। सेना और जातीय अल्पसंख्यक बंदूकधारी गुट के बीच सीमाक्षेत्र में चल रहा संघर्ष हाल के महीनों में गहन हो गया है जिससे देश में शांति बहाल करने के, आंग सान सूची के संकल्प को झटका पहुंचा है। उनकी पार्टी मार्च से यहां सत्ता में है। म्यांमा…

Read More

नयी दिल्ली:  बसपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कश्यप आज भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गये। कश्यप को पिछले साल उनकी पुत्रवधू की कथित रूप से दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बसपा ने उन्हें तभी बख्रास्त कर दिया था और वह फिलहाल जमानत पर हैं। भाजपा को उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी से गाजियाबाद में पार्टी की संभावनाएं मजबूत होंगी। कश्यप के मुताबिक वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से प्रभावित हैं।

Read More