रामगढ़: गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा रामगढ़ में गुरूवार को सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोविंद सिंह जी का 350वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह से मनाया गया। गुरूद्वारा साहिब में गुरूवार को प्रात: साहिबे कमाल, संत सिपाही, बादशाह दरवेश एवं अमृत के दाते आदि अनेक विशेषणों से अलंकृत सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोविंद सिंह के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। महासचिव जगजीत सिंह सोनी ने बताया कि गुरू जी का पुरा जीवन 42 वर्ष का रहा। उसमें भी सक्रिय जीवन केवल 33 वर्षों का ही रहा। इस अल्पकाल में गुरू जी ने अनेक महान कार्यों को…
Author: आजाद सिपाही
रांची: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव के मौके पर राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह की बहादुरी हर भारतीय के दिल में समायी है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महान ज्ञानी और वीर थे। बहुत कम उम्र में ही तमाम भाषाएं संस्कृत, ऊर्दू, हिंदी, गुरुमुखी, ब्रज, पारसी आदि सीख ली थीं। उनके पास एक वीर योद्धा की तरह तमाम हथियारों को चलाने के साथ ही कई युद्धक कलाओं का कौशल था। खास तरह के युद्ध के लिए गुरु गोविंद…
रांची: गृह मंत्री राजनाथ सिंह 8 जनवरी को रांची आयेंगे। वह रांची के धुर्वा तिरिल आश्रम स्थित सीआइएसएफ कैंप में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह सेकेंड रेसिडेंसियल बटालियन का उद्घाटन भी करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को सीआइएसएफ सेकेंड रेसिडेंशियल बटालियन के वरीय समादेष्टा ने दी। जानकारी के अनुसार वह यहां सीआइएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर और बटालियन हेडक्वार्टर का उद्घाटन करेंगे। मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि अभी सीआइएसएफ के पूर्वी क्षेत्र का हेडक्वार्टर पटना में है, जिसे रांची स्थानांतरित किया जा रहा है।
साहेबगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साहेबगंज में गंगा नदी पर प्रस्तावित साहेबगंज-मनिहारी गंगा पुल के शिलान्यास कार्यक्रम का जायजा लेने मुख्य सचिव राजबाला वर्मा गुरुवार को साहेबगंज पहुंचीं। उन्होंने साहेबगंज-मनिहारी गंगा पुल के लिए किये जा रहे भूमि अधिग्रहण की समीक्षा और रैयतों को मुआवजा राशि ससमय भुगतान करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपर समाहर्ता एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी को युद्धस्तर पर भूमि अधिग्रहण पूरा करने का निर्देश दिया। मील का पत्थर साबित होगा गंगा पुल: सीएस उन्होंने कहा कि गंगा पुल बिहार, बंगाल एवं पूर्वोत्तर राज्यों के आवागमन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह लोगों को…
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एसएन अग्रवाल से राज्य में तीन नयी रेल परियोजनाओं की मांग की है। साथ ही राज्य के लिए नयी ट्रेनों और कुछ ट्रेनों में फेरे बढ़ाये जाने की जरूरत भी बतायी है। महाप्रबंधक अग्रवाल गुरुवार को मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड से रेलवे को काफी राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन उस अनुपात में यहां सुविधाएं नहीं हैं। इसमें सुधार की जरूरत है। साथ ही राज्य में चल रहे सभी रेल ओवरब्रिज का काम जल्द पूरा कराया जाये। कुछ नयी ट्रेन एवं कुछ…
मुंबई: बैंकों, डाकघरों में जमा कराए गए पुराने 500 और 1,000 रुपये के नोटों के बारे में अटकलों पर विराम लगाते हुए रिजर्व बैंक ने आज कहा कि वह जल्द से जल्द इनके आंकड़े जारी करेगा। केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह बैंकों के पास भौतिक रूप में पहुंचे पुराने नोटों का अमान्य की गई मुद्रा से मिलान कर रहा है और उसके बाद वह जल्द से जल्द आंकड़े जारी कर देगा। रिजर्व बैंक ने विशेषीकृत बैंक नोट (एसबीएन) पर यह स्पष्टीकरण इन खबरों के बाद दिया है कि 30 दिसंबर तक बैंकों के पास 95 प्रतिशत से अधिक पुराने…
चेन्नई: वरिष्ठ भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की 2017 सत्र की शुरूआत निशानाजनक रही और चेन्नई ओपन में उनकी तथा आंद्रे सा की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। पेस और उनके जोड़ीदार को दिविज शरण और पूरव राजा की जोड़ी ने 67 मिनट चले मुकाबले में 6–4, 6–4 से हराया। पेस (43) तुलनात्मक रूप से ज्यादा फुर्तीले दिखे और उन्होंने कुछ शानदार प्वाइंट हासिल किये लेकिन नये जोडीदार के साथ कम अभ्यास के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ करके हुए उन्हें सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक करार दिया। धोनी ने कल भारत के सीमित ओवरों का कप्तान पद भी छोड़ दिया था। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने धोनी को किसी क्रिकेट टीम की अगुवाई करने वाला सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक बताया। वान ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘यहां तक कि सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक ने फैसला कर लिया कि अब बहुत हो चुका। शाबाश धोनी एक अविश्सनीय कप्तानी दौर के लिये।’’ आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और 2015 में…
मुंबई: भारतीय चयनकर्ता जब इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये टीम का चयन करने के लिये बैठेंगे तो यह लगभग तय है कि विराट कोहली को इन दोनों प्रारूपों की कप्तानी भी सौंपी जाएगी जिससे भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट में नये युग की शुरूआत होगी। महेंद्र सिंह धोनी ने सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ दी और ऐसे में अब टेस्ट कप्तान कोहली को इन दोनों प्रारूपों में टीम की अगुवाई करने का जिम्मा सौंपा जा सकता है। कोहली को कप्तानी का जिम्मा सौंपे जाने को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं है…
नयी दिल्ली: सुनील गावस्कर को खुशी है कि महेंद्र सिंह धोनी ने केवल सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ी है और संन्यास नहीं लिया क्योंकि उनका मानना है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय टीम में अभी काफी योगदान दे सकता है। गावस्कर ने कहा, ‘‘अगर उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर भी संन्यास ले लिया होता तो फिर उनकी वापसी के लिये उनके घर के आगे धरने पर बैठने वाला मैं पहला व्यक्ति होता। एक खिलाड़ी के रूप में वह अब भी विस्फोटक है। वह एक ओवर में मैच का पासा पलट देता है। भारत को एक खिलाड़ी के रूप में…
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार ने भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में सीबीआई की ओर से उनके खिलाफ आरोपपत्र दायर किए जाने के एक महीने बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है और आरोप लगाया कि जांचकर्ताओं ने उन्हें बार-बार मुख्यमंत्री को फंसाने के लिए कहा। दिल्ली के मुख्य सचिव को लिखे अपने पत्र में 1989 बैच के आईएएस अधिकारी ने कहा कि जांच प्रणाली, प्रक्रिया, प्रोटोकॉल, पारदर्शिता, शिष्टता के मामले में उन्होंने कभी भी इस तरह से ‘‘उपेक्षा’’ का सामना नहीं किया और ऐसा उन्होंने पहली बार अपने मामले में महसूस किया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार…