वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोपों से ‘‘भूकंप’’ लाने की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणियों पर तंज कसते हुए आज कहा कि कांग्रेस नेता ने भाषण देना ‘‘सीख’’ लिया है क्योंकि उन्होंने अनजाने में अपनी पार्टी के शासन की ‘‘विफलताओं’’ को स्वीकार किया है। मोदी ने राहुल का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘उनके पास एक युवा नेता है जो अभी भाषण देना सीख रहा है। जब से उन्होंने भाषण देना सीखा है, मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। 2009 में आप यह तक नहीं बता सकते थे कि इस जेब के अंदर क्या है और क्या नहीं है।…
Author: आजाद सिपाही
नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जंग को जुलाई 2013 में तत्कालीन मनमोहन सरकार ने उपराज्यपाल नियुक्त किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके बीच प्रशासन के अधिकारों को लेकर अकसर विवाद वाली स्थिति रही। जंग की ओर से अचानक लिये गये इस फैसले की कोई वजह नहीं बतायी गयी है। उन्होंने एक पत्र में दिल्ली की जनता का आभार प्रकट करते हुए अकादमिक क्षेत्र में लौट जाने की बात कही है। गौरतलब है कि जंग उपराज्यपाल बनने से पूर्व दिल्ली के जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर थे।…
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार सातवें दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। किसी प्रमुख घटनाक्रम के अभाव तथा नोटबंदी की वजह से तिमाही नतीजों पर प्रभाव पड़ने की आशंका के बीच सेंसेक्स करीब 263 अंक के नुकसान से 26,000 अंक से नीचे आ गया। मार्च, 2015 के बाद यह सेंसेक्स में गिरावट का सबसे लंबा सिलसिला है। वैश्विक स्तर पर भी बाजारों में गिरावट आई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8,000 अंक से नीचे करीब एक महीने के निचले स्तर पर आ गया। निफ्टी में यह जून, 2015 के बाद गिरावट का सबसे लंबा सिलसिला है। बंबई शेयर…
बहराइच: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि मोदी उनका चाहे जितना मजाक उड़ा लें लेकिन उन्हें खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में देश की जनता को जवाब देना ही होगा। राहुल ने यहां आयोजित ‘जनाक्रोश रैली’ में कहा कि बुधवार को उन्होंने गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भ्रष्टाचार के बारे में कुछ सवाल पूछे थे। मगर उनका जवाब देने के बजाय सवाल पूछने वाले का मजाक उड़ाया। एक बार शायर मिर्जा गालिब का भी ऐसे ही मजाक उड़ाया गया था। आज उनके शब्दों से ही मोदी को…
रांची: रांची यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आजसू गठबंधन ने परचम लहराते हुए सभी पांच सीटों पर कब्जा कर लिया। बुधवार को मतगणना के बाद विवि छात्र संघ चुनाव के परिणाम की घोषणा की गयी। इसमें पवन बड़ाईक को अध्यक्ष, पूजा कुमारी को उपाध्यक्ष, नीतेश सिंह को सचिव, राजकिशोर महतो और मनोज कच्छप को उपसचिव पद पर विजेता घोषित किया गया। जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई यूनिवर्सिटी कैंपस में जश्न का माहौल हो गया। हर ओर अबीर और गुलाल उड़ने लगे। विवि कैंपस में जश्न उड़े रंग और गुलाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और…
रांची: आॅक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर तथा सीनियर विंग के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सबसे पहले बच्चों ने समूह में प्रार्थना एवं कैरोल गीत प्रस्तुत किया। कक्षा प्रेप के बच्चों ने इस दौरान यूसुफ, मरियम, गड़ेरिये, स्वर्गदूत और तीन ज्योतिष के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीनियर विंग के छात्रों द्वारा जिंगल बेल गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा नवम की छात्रा रिशु सिंह ने इस मौके पर एक सुंदर भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के सीनियर विंग के प्राचार्य सूरज…
रांची: आरटीसी इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी की छात्रा मुनमुन की दरिंदों ने हत्या की है, इस घटना को लेकर छात्रों में रोष है, लेकिन विभिन्न संगठनों द्वारा गुरुवार को बुलाये गये रांची बंद को उनका समर्थन नहीं है। संस्थान के विद्यार्थियों ने रांची बंद से अलग रहने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी संस्थान के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को दी। संस्थान के विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल इस संदर्भ में स्थानीय सांसद रामटहल चौधरी के साथ बुधवार को सीएम से मिलने उनके आवास पर पहुंचा था। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से सीबीआइ जांच कराये जाने की मांग की। मौके पर ही मुख्यमंत्री…
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि इस वर्ष झारखंड में धान की अच्छी फसल हुई है इसलिए सरकार किसानों को 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत देगी। साथ ही सरकार ने बोनस की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा किसानों को मिले, इसके लिए कार्य योजना बनाकर काम करें। सीएम ने कहा कि कैंप लगाकर किसानों का निबंधन कराया जाये। निबंधन कराने के लिए किसानों को जागरूक करें। जिन जिलों में धान की उपज ज्यादा है, वहां निबंधन पर विशेष जोर दें, ज्यादा क्रय केंद्र खोलें।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान नौसेना ने आज उत्तरी अरब सागर में सतह से सतह पर मार करने में सक्षम पोत वेधी मिसाइल का परीक्षण किया और कहा कि सफल परीक्षण सभी खतरों से समुद्री सीमाओं की रक्षा की उसकी प्रतिबद्धता की एक बार फिर से पुष्टि करता है। पाकिस्तानी नौसेना की अग्रिम लड़ाकू इकाई ने स्वार्ड श्रेणी के पोत पीएनएस एएसएलएटी के जरिये पोत वेधी मिसाइल का परीक्षण किया। इस दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल मोहम्मद जकाउल्ला भी मौजूद थे। रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक मिसाइल ने अपने संभावित लक्ष्य को बिल्कुल सटीक तरीके से नष्ट किया। जकाउल्ला ने पाकिस्तानी नौसैनिक बेड़े…
मुंबई: गायक सोनू निगम का कहना कि हर अन्य चीज की तरह संगीत भी लगातार कई बदलावों से गुजरा है और इसमें कोई बुराई नहीं है अगर आज के गीत 90 के दौर से अलग हैं। ‘कल हो न हो’ गीत के गायक को लगता है कि हरेक पीढ़ी अपनी पिछली पीढ़ी से कुछ सीखने का प्रयास करती है और इसके बाद संगीत को अपने ढंग से ढालती है। संगीत के 90 के दशक की तुलना में आज आए बदलाव पर सवाल किए जाने पर सोनू ने कहा, ‘‘बेशक संगीत बदलता है। हमारा समाज बदला है, हमारा पहनावा बदला है..भाषा…
मुंबई: अभिनेत्री-राजनेत्री हेमा मालिनी ने आश्वस्त किया है कि पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराने के बाद धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि अभिनेता को मंगलवार दोपहर नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पेट संबंधी शिकायत के कारण उनका एंटीबायोटिक उपचार किया गया। उन्हें डायरिया, पेट में मरोड़, जी मिचलाने, उल्टी और बुखार की शिकायत थी। अभिनेता की सलामती के लिए प्रशंसकों की फिक्र पर 68 वर्षीय अभिनेत्री ने इस बात की पुष्टि की कि धर्मेंद्र (81) को जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। अभिनेत्री ने ट्विटर…