Author: आजाद सिपाही

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि सिर्फ नौकरशाही के बल विकास को गति नहीं दी जा सकती है। विकास के लिए सिविल सोसाइटी को मजबूत होना होगा। सिविल सोसाइटी जितनी मजबूत होगी, भ्रष्टाचार और लालफीताशाही उतनी ही कम होगी। सीएम ने कहा कि हमें नौकरशाही से संघर्ष करना होगा। फाइलों की मूवमेंट में तेजी लानी होगी। बहुमत की सरकार में पूर्ण विकास का लक्ष्य पूरा करना है। गुरुवार को राज्य स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 20 सूत्री के निर्माण के पीछे सोच थी कि राजसत्ता पर…

Read More

अनगड़ा: अनगड़ा के क्रशर व्यवसायी राधामोहन सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह की हत्या करने आये पीएलएफआइ के चार उग्रवादियों को पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से दो देसी कट्टा, सात कारतूस, पांच मोबाइल व 6 सिमकार्ड बरामद किया गया। जेल में बंद एरिया कमांडर देवसिंह मुंडा के निर्देश पर उक्त अपराधी घटना को अंजाम देने आये थे। सभी को कुच्चू सिंदरी तोपा स्थित डब्ल्यू सिंह के क्रशर से कुछ दूर पहले पकड़ा गया। इनके नाम ये            हैं : अनिल कुमार बड़ाईक, बीसा अनगड़ा थाना, विजय बेदिया व लखीराम बेदिया दोनों सिंदरीतोपा सिकिदिरी थाना, शंभू बड़ाईक…

Read More

रांची: राष्ट्रीय खादी और सरस मेला के तीसरे दिन सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने खादी और सरस के उत्पादो की जमकर खरीदारी की। साथ ही खाने-पीने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ भी उठाया। मेले में हर तबके को जोड़ने के प्रयास से युवाओं के लिए करियर कॉउंसिलिंग की गयी। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक काउंसिलिंग का कार्यक्रम चला। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीत-संगीत के कार्यक्रम का शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक चला। दमादम मस्त कलंदर पर झूमे लोग… कला और संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायिका स्वाति सरकार ने…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि डेयरी, मुर्गी पालन, बत्तख पालन, बकरी पालन एवं मत्स्य पालन से गांव में समृद्धि आ रही है। इसमें महिलाएं भी अपना योगदान कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हंै। सीएम ने उक्त बातें सोमवार को महिला दुग्ध उत्पादकों को पुरस्कृत करते हुए कहीं। लोगों को दुग्ध उत्पादन से जुड़ने का आह्वान उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से आस-पड़ोस के लोगों को विशेषकर गरीब लोगों को भी डेयरी अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मेधा डेयरी प्लांट के लगने से लोगों को रोजगार मिल रहा है। राज्य के अन्य…

Read More

रांची: राज्य स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में सदस्यों द्वारा उठाये गये मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता दिखायी। धान खरीद में हो रही गड़बड़ियों और पीसीआर पेट्रोलिंग के मामले पर सीएम ने तत्काल आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों को सुचारू रूप से चलाये जाने की व्यवस्था हो। उनकी मॉनिटरिंग हो। 16 रुपये के समर्थन मूल्य से कम कीमत पर धान खरीदने वाले दुकानदारों और बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जाये। सीएम ने कहा कि राज्य में 400 से ज्यादा धान क्रय केंद्र हैं, अगर किसानों को इन केंद्रों में किसी तरह परेशानी होती…

Read More

धनबाद: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंपोर में शनिवार को आतंकी हमले में शहीद झरिया जियलगोरा का लाल शशिकांत पांडेय सोमवार की शाम सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गया। पिता राजेश्वर पांडेय ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सबकी आंखें नम हो गयीं। इसके पूर्व सेना के जवानों ने सलामी दी। 21 चक्र हवाई फायरिंग कर शहीद को अंतिम विदाई दी। अंतिम दर्शन के लिए उमड़े जनसैलाब ने शहीद के सम्मान में शशिकांत पांडेय अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाये। पाकिस्तान के खिलाफ भी जम कर नारेबाजी की। पंचतत्व में विलीन होने के समय सबकी आंखें…

Read More

बीजिंग:  चीन के 40 शहरों में रविवार को तीसरे दिन भी भीषण कोहरा छाया रहा। ज्यादातर शहरों में गंभीर वायु प्रदूषण को लेकर रेड अलर्ट रहा। चीन के पर्यावरण निगरानी संस्था ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के चलते हालात और बदतर होने की संभावना है। सरकारी सीसीटीवी ने बताया कि बीजिंग और तियानचिन समेत उत्तर चीन में ऐसे 23 शहर हैं जहां रेड अलर्ट घोषित है। अन्य शहरों में नारंगी रंग के स्तर का अलर्ट जारी किया गया। सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक तियानचिन में करीब 35 उड़ानों में देर की गई या रद्द कर दी गई। बीजिंग और…

Read More

लाहौर:  पाकिस्तान में आज सिनेमाघरों ने भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन शुरू कर दिया। उरी हमले तथा सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं के बाद उत्पन्न भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दो महीना पहले वितरकों एवं सिनेमाघर मालिकों ने भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर अस्थायी रोक लगा दी थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अरबाज खान और एमी जैक्सन अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी ‘फ्रीकी अली’ फिल्म वितरकों एवं सिनेमाघर मालिकों द्वारा भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर लगी अस्थायी रोक हटाये जाने के बाद दिखायी जा रही पहली फिल्म है। यह फिल्म सितंबर में रिलीज हुई थी। सेंटॉरस मार्केटिंग एंड कॉल सेंटर सुपरवाइजर अनिल अल्ताफ ने कहा…

Read More

नई दिल्ली:  भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल वित्त मंत्रालय से सम्बन्धित संसदीय समिति को विमुद्रीकरण प्रक्रिया और उसके प्रभाव के बारे में जानकारी देंगे। संसदीय वेबसाइट पर डाले गए एक कार्यक्रम के अनुसार, ‘‘रिजर्व बैंक के गवर्नर 500 रूपये और 1000 रूपये की भारतीय मुद्रा के विमुद्रीकरण और उससे पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताएंगे।’’ पटेल द्वारा यह ब्रीफिंग बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे संसदीय सौंध में शुरू होगी। आठ नवंबर को 500 रूपये और 1000 रूपये के नोटों की नोटबंदी होने के बाद से सरकार ने बाजार में कम मुद्रा उपलब्ध होने के कारण उत्पन्न समस्या से…

Read More

नमक्कल:   गले एवं फेफड़े के संक्रमण के बाद चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती द्रमुक अध्यक्ष एम करूणानिधि के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पार्टी के कोषाध्यक्ष एवं उनके बेटे एम के स्टालिन ने यह जानकारी दी। स्टालिन ने रविवार को नमक्कल में पार्टी द्वारा छात्रों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘कलाइगनार (करूणानिधि) का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मुझे बताया कि पार्टी अध्यक्ष बिल्कुल ठीक हैं और मुझसे चिंता नहीं करने के लिए कहा।’’ उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उनसे कहा कि वह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नमक्कल जा सकते हैं क्योंकि ‘‘द्रमुक…

Read More

ऑक्सन हिल:  प्यूर्तो रिको की स्टेफनी डेल वेले ने डोमिनिकन रिपब्लिक और इंडोनेशिया सहित विश्वभर की सुंदरियों को पछाड़ते हुए विश्व सुंदरी 2016 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भूरी आंखों और काले बालों वाली 19 वर्षीय छात्रा स्टेफनी डेल जो स्पेनिश, अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा जानती हैं।

Read More