Author: आजाद सिपाही

कानपुर:  देश में कैशलेस व्यवस्था को बढावा देने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ई-मार्केटिंग से खरीद फरोख्त करने वालों के लिये आज कई इनामी योजनाओं की घोषणा की। श्री मोदी ने यहां परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुये कहा कि इन योजनाओं से व्यापारी और उपभोक्ता दोनो सम्मानित किये जायेंगे। आन लाइन पेमेंट के लिये क्रिसमस के दिन 25 दिसम्बर से उपहारों की शुरूआत की जायेगी। आठ नवम्बर को हुयी नोटबंदी से 25 दिसम्बर तक कार्ड के जरिये खरीद फरोख्त करने वालों काे एक रजिस्ट्रेशन नम्बर आवंटित होगा। श्री मोदी ने कहा कि इसी तरह की योजना व्यापारियों…

Read More

नई दिल्ली:  भारतीय रिजर्व बैंक ने आज 30 दिसंबर तक एक बैंक खाते में 500 और 1,000 के पुराने या बंद नोटों में 5,000 रुपये से अधिक की राशि जमा कराने पर कड़े अंकुश लगा दिए। अब 30 दिसंबर तक एक बैंक खाते में पुराने नोटों में सिर्फ एक बार ही 5,000 रुपये से अधिक की राशि जमा कराई जा सकेगी। इसके लिए जमाकर्ता को बैंक अधिकारियों को अभी तक पैसा जमा न कराने की वजह बतानी होगी। रिजर्व बैंक ने एक खाते में 5,000 रुपये से अधिक की कुल जमा पर अंकुश लगाया है, लेकिन इसके साथ ही स्पष्ट…

Read More

मुंबई:  बंबई शेयर बाजार में आज लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला रहा और सेंसेक्स 115 अंक टूटकर 26,375 अंक पर आ गया। यह इसका दो सप्ताह का निचला स्तर है। वैश्विक बाजारांे के नकारात्मक संकेतों तथा कोषांे की सतत निकासी से बाजार धारणा कमजोर हुई। कच्चे तेल की कीमतांे में तेजी तथा तेजी लाने वाली धारणा के अभाव से बाजार प्रभावित हुआ। कच्चा तेल इस समय 55 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज दिनभर नुकसान के दायरे में रहा। कारोबार के दौरान यह 26,340.38 अंक के निचले…

Read More

कानपुर:  देश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को पांच साल में एक बार साथ साथ कराने की वकालत करते हुये प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि ऐसा होने से चुनाव के समय होने वाले तनाव में तो कमी आएगी ही साथ ही देश में कालेधन के इस्तेमाल के अवसर भी कम होंगे। इसी तरह हम इस लोकसभा सत्र में इस बात पर भी चर्चा करना चाहते थे कि राजनीतिक पार्टियों को चंदा कैसे मिलना चाहिये लेकिन विपक्षी पार्टियों ने संसद चलने नहीं दी। नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि हमने वायदा किया था कि पचास दिनों में जनता की परेशाानियां…

Read More

हैदराबाद:  हैदराबाद ब्लास्ट केस में एनआईए की विशेष अदालत ने सोमवार को इंडियन मुजाहिदीन के यासीन भटकल सहित पांच आतंकवादियों को फांसी की सजा सुनाई। हैदराबाद में फरवरी 2013 में ब्लास्ट हुआ था जिसमें 18 लोग मारे गए और 131 लोग घायल हुए थे। अदालत ने इंडियन मुजाहिदीन के सह संस्थापक यासीन भटकल, पाकिस्तानी नागरिक जिया उर रहमान तथा तीन अन्य को मौत की सजा सुनाई। इससे पहले प्रतिबंधित इंडियन मुजाहिदीन के सदस्यों की पहली बार दोषसिद्धि के तहत विशेष एनआईए अदालत ने गत मंगलवार को मोहम्मद अहमद सिद्दीबापा उर्फ यासीन भटकल और चार अन्य को दिलसुखनगर में 2013 में…

Read More

जौनपुर:  नोटबंदी के बाद देश में उपजी परेशानियों को लेकर कांग्रेस की ओर से सोमवार को उत्तर प्रदेश के जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में जनआक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने मोदी जी को कहा कि किसान का कर्ज माफ करो, उन्होंने सवाल का जवाब नहीं दिया, एक शब्द तक नहीं कहा। नोटबंदी पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि 8 नवंबर को जो फैसला लिया गया था, वह कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं था, बल्कि वह गरीबों,…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ग्रामोद्योग आधारित अर्थव्यवस्था द्वारा अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है और गांधी जी की इसी सोच के साथ हमें गांवों का विकास करना है। गांवों, गरीबों और आदिवासियों का विकास होगा, तभी राज्य और देश समृद्ध होंगे। गरीब और आदिवासियों के हित के लिए जरूरत पड़ी, तो एक्ट में फिर संशोधन करेंगे। सरकार का लक्ष्य हर हाल में गरीबी को नेस्तानाबूद करना है। सीएम शनिवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। महात्मा गांधी के सपने को पूरा…

Read More

रांची: इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के बिहार स्टेट आॅफिस (रिटेल सेल्स) के जीएम एसकेपी सिंह ने कहा है कि रांची शहर के पेट्रोल पंप के आउटलेट में 100 प्रतिशत कैशलेस ट्रांजैक्शन की सुविधा है। रांची में इंडियन आॅयल के 17 पेट्रोल पंप आउटलेट हैं। इनमें से नोटबंदी के पूर्व 14 पेट्रोल पंपों पर कैशलेश ट्रांजैक्शन की सुविधा थी, इसमें वृद्वि करते हुए शेष तीन पेट्रोल पंपों के रिटेल आउटलेट में भी कैशलेस ट्रांजैक्शन की व्यवस्था की गयी है। यहां के सभी 17 पेट्रोल पंप आटलेट में कैशलेस ट्रांजैक्शन के लिए मल्टीपल फैसलिटी उपलब्ध करायी गयी है। श्री सिंह शनिवार को…

Read More

रांची: राजधानी में इजीनियरिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या मामले में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डीजीपी को कड़ा निर्देश दिया है। सीएम ने कहा है कि जल्द से जल्द इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाये, साथ ही ऐसे कड़े कदम उठाये जायें कि ऐसी घटनाएं ना हों। वहीं, इस मामले की जांच सीआइडी के हवाले कर दी गयी है। शनिवार को सीआइडी के एडीजी अजय कुमार सिंह एवं एफएसएल के निदेशक एके बापुली समेत कई वरीय पुलिस अधिकारियों ने बूटी बस्ती स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के बारे में सीएम ने शनिवार…

Read More

मुंबई: रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द महात्मा गांधी नई सीरीज में 500 का नया नोट जारी करेगा। इसमें दोनों नंबर पैनलों में इनसेट में ई लिखा होगा। नोट के पिछली तरफ स्वच्छ भारत का लोगो छपा होगा। रिजर्व बैंक ने कहा कि कुछ अतिरिक्त चीजें होंगी। मसलन नंबर पैनल में स्टार हो सकता है। इन नोटों के पैकेट 100 नोट होंगे लेकिन वे क्रमवार नहीं होंगे। इस बीच सरकार ने शुक्रवार को संसद में एक सवाल के जवाब में कहा कि अन्य मूल्य वर्ग में भी नए डिजाइन के बैंक नोट जारी किए जाएंगे। वित्त राज्यमंत्री…

Read More

नई दिल्ली:  वित्त मंत्रालय ने कहा है कि नोटबंदी के बाद बैंक खातों से पैसे निकालने की सीमा की 30 दिसंबर के बाद समीक्षा की जाएगी। पुराने 500 और 1000 के नोटों को खातों में जमा करने का यह आखिरी दिन है। सरकार ने बैंक खातों से निकासी की सीमा 24,000 रुपये प्रति सप्ताह तय की है। एटीएम से प्रतिदिन 2,500 रुपये निकाले जा सकते हैं। वित्त सचिव अशोक लवासा ने शुक्रवार को यहां फिक्की के कार्यक्रम में कहा, ‘‘30 दिसंबर के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। स्थिति को सामान्य करने को जिन कदमों की जरूरत होगी, वे उठाए जाएंगे।…

Read More