नई दिल्लीः सरकार द्वारा कैशलेस और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के कदम उठाए जा रहे है। इसी के तहत सरकार ने गैस सिलेंडर को लेकर एक अहम फैसला किया है। जो लोग गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग करवाएंगे उन्हें गैस सिलेंडर पर 5 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। सिर्फ ऑनलाइन गैस बुक करवाने और ऑनलाइन पेमेंट देने वाले ही इसका फायदा उठा सकेंगे। खास बात यह है कि यह डिस्काउंट न केवल सब्सिडी वाले सिलेंडर पर मिलेगा, बल्कि बगैर सब्सिडी वाले सिलेंडर पर भी यह मान्य होगा। 737 रुपए का मिलेगा सिलेंडर गौरतलब है कि बगैर…
Author: आजाद सिपाही
नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर को लेकर चिंता के बीच सरकार ने अहम फैसला किया है। सरकार ने दिल्ली में भारत स्टेज-6 स्तर के वाहन ईंधन की आपूर्ति निर्धारित समय से दो साल पहले एक अप्रैल 2018 से करने का निर्णय किया है। पहले इस ईंधन की आपूर्ति एक अप्रैल 2020 से होनी थी। प्रदूषण से निपटने में मिलेगी मदद पैट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में तेल विपणन कंपनियों से बीएस-6 स्तर के वाहन ईंधन को अप्रैल 2019 से पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली और उसके आसपास) में उपलब्ध कराने…
नई दिल्ली। कजाखस्तान की सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर अस्ताना ने भारत में अपनी सेवाओं के विस्तार के तहत आज दिल्ली और अस्ताना के बीच उड़ानों की संख्या तीन से बढ़ाकर प्रति सप्ताह पाँच करने की घोषणा की और कहा कि वर्ष 2019 से वह मुंबई से भी सीधी उड़ान शुरू करेगी।एयर अस्ताना के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर फोस्टर ने यहाँ संवाददाताओं को बताया कि भारत से यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर एयरलाइन देश के अन्य शहरों से भी सेवाएँ शुरू करने की योजना बना रही है।वर्तमान में एयरलाइन दिल्ली से सप्ताह में तीन उड़ानें भरती है। उन्होंने…
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में तेजी और स्थानीय स्तर पर वैवाहिक माँग के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 75 रुपए चमककर साढ़े तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 30,625 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। इसमें लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गयी है। औद्योगिक माँग उतरने से चाँदी पाँच रुपए फिसलकर 40,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने में तेजी रही जिससे स्थानीय बाजार में भी इसे बल मिला। सोना हाजिर 0.26 प्रतिशत चढक़र 1,283.96 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.20 डॉलर की बढ़त में…
देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 181.43 अंकों की गिरावट के साथ 32,760.44 पर और निफ्टी 68.55 अंकों की गिरावट के साथ 10,118.05 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 3.07 अंकों की तेजी के साथ 32,944.94 पर खुला और 181.43 अंकों या 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 32,760.44 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,944.94 के ऊपरी और 32,683.59 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक…
सियोल: साउथ कोरिया में बुधवार को भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं। यहाँ भूम्प की तीव्रता 5.4 बताई जा रही है। भूकम्प के कारण घरों की खिदियाँ टूट गयी हैं। वहीँ भूकम्प को लेकर अभी भी स्थित का पता नहीं लग पाया है। खबरें हैं कि नॉर्थ कोरिया द्वारा कोई परमाणु परीक्षण किया गया हो सकता है। बतादें कि साउथ कोरिया में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया है। कोरिया मेट्रोलॉजिकल एडमिनिशस्ट्रेशन के अनुसार, भूकंप के झटके उत्तरी गेओंसांग प्रांत के पोहांग के तटवर्ती शहर से 9 किमी दूर महसूस किए गए। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र 9 किमी…
लंदनः बलूचिस्तान में आजादी की मांग का मुद्दा पाकिस्तान के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। दुनिया भर और खासकर यूरोपीय देशों में फैले बलूचों ने अपनी आवाज बुलंद करने के लिए एक नया तरीका निकाला है। वे सावर्जनिक स्थलों पर धरना-प्रदर्शन करके लोगों का ध्यान खींचने में लगे हुए हैं। 13 नवंबर को दुनिया भर के बलूचों ने सड़कों पर निकल कर बलूच शहीद दिवस मनाया। इस क्रम में नार्वे, स्वीडन, जर्मनी, ब्रिटेन आदि देशों में धरना-प्रदर्शन किए गए। इस धरना-प्रदर्शन के साथ ही बलूच नेताओं ने लंदन पर खासतौर पर अपना ध्यान केंद्रित किया और साथ…
“संयुक्त राष्ट्र प्रवजन एजेंसी (आईओएम) ने पाया है कि म्यांमार से बांग्लादेश पलायन करने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों के बीच तस्करी और शोषण के मामले बढ़े हैं।” म्यांमार के राखिने प्रांत के पड़ोस में स्थित बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्व इलाके में बने अस्थायी शरणार्थी शिविरों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह जानकारी कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों और उनको निशाना बनाने वाले समूहों से बातचीत से मिली है। आईओएम के मुताबिक, यहां न सिर्फ 25 अगस्त के बाद बांग्लादेश आने वाले रोहिंग्या का शोषण हो रहा है, बल्कि यहां सालों निवास कर रहे समुदाय के लोग भी…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर को लेकर चिंता के बीच सरकार ने अहम फैसला किया है। सरकार ने दिल्ली में भारत स्टेज-6 स्तर के वाहन ईंधन की आपूर्ति निर्धारित समय से दो साल पहले एक अप्रैल 2018 से करने का निर्णय किया है। पहले इस ईंधन की आपूर्ति एक अप्रैल 2020 से होनी थी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में तेल विपणन कंपनियों से भारत चरण-6 स्तर के वाहन ईंधन को अप्रैल 2019 से पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली और उसके आसपास) में उपलब्ध कराने की संभावना पर भी विचार…
मध्यप्रदेश की चित्रकूट विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की शानदार जीत से नि:संदेह सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को झटका लगा है। इसके पहले पंजाब के गुरदासपुर संसदीय सीट पर कांग्रेस की जीत से भाजपा को झटका लगा था। क्योंकि इस संसदीय सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। हालांकि चित्रकूट की विधानसभा सीट पहले से ही कांग्रेस के पास थी, इसलिए इसे भाजपा की कोई बड़ी हार नहीं मानना चाहिए। फिर भी दोनों दलों ने इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा था उसके चलते इस पर हार से भाजपा को निराश हाथ लगी है। मुख्यमंत्री शिवराज…
हृदयरोग के बाद मधुमेह भारत में दूसरी सबसे बड़ी हत्यारी बीमारी बन कर उभरा है। फिलहाल, भारत में छह करोड़ अड़सठ लाख से ज्यादा मधुमेह रोगी हैं और सात करोड़ के करीब प्री-डायबिटिक यानी खतरे के निशान पर हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि हृदयरोगियों की बढ़ी हुई संख्या की एक प्रमुख वजह भी मधुमेह ही है। आज के मधुमेह रोगी के, कल के हृदयरोगी बनने की आशंका बहुत ज्यादा रहती है। यों तो इस रोग से पीड़ित लोग पूरी दुनिया में हैं लेकिन चीन के बाद भारत सबसे ज्यादा मधुमेह रोगियों वाला देश बन चुका है। अलबत्ता चीन में भारत…