रांची। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा की अध्यक्षता में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बिहार क्लब में मंगलवार को एक बैठक हुई। कुमार राजा ने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा देश में बेरोजगारी के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ और देश में धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे नफरत के खिलाफ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस अभियान में जिला कांग्रेस की ओर से बढ़-चढ़ कर शामिल होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनायें। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में प्रवेश करेगी। कुमार राजा ने कहा कि इस यात्रा…
Author: SUNIL SINGH
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इडी को उनसे पूछताछ करने के लिए समय दे दिया है। सीएम सोरेन ने इडी को सूचित किया है कि वह 20 जनवरी को सीएम आवास पर आकर उनसे पूछताछ कर सकती है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन पर तंज कसा है। बाबूलाल मरांडी ने एक न्यूज एजेंसी को दिये एक साक्षात्कार में कहा है कि हेमंत सोरेन अब नरम हो रहे है। शायद उन्हें किसी ने समझाया होगा कि वह गलत रास्ते पर चल रहे हैं, इसलिए आखिरकार उन्होंने इडी को पूछताछ के लिए अपने घर…
पाकुड़। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी से एक बीड़ी व्यापारी काअगवा कर लिया गया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर अपहृत व्यापारी को झारखंड के पाकुड़ से बरामद कर लिया। इस घटना में शामिल तीन अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के साथ ही अपहरणकर्ता के वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसके बाद पुलिस गिरफ्तार बदमाशों को पूर्व बर्दवान ले आयी। मंगलवार को तीनों ही गिरफ्तार आरोपियों को बर्दवान जिला अदालत में पेश किया गया। इधर, अपहृत व्यापारी चंदन चट्टोपाध्याय उर्फ वेनी माधव को भी सुरक्षित बरामद कर मेमारी…
रांची। देश के प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए होनेवाली प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई ) मेन 2024 की तैयारी शुरू हो गयी है। इस बार दो चरणों में यह परीक्षा ली जायेगी। पहले चरण की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा आॅनलाइन मोड में होगी। 24 जनवरी को सेकेंड शिफ्ट में बीआर्क एवं बी प्लानिंग ( पेपर 2ए और पेपर 2 बी) की परीक्षा होगी। बीई और बीटेक (पेपर 1) के लिए परीक्षा 27 जनवरी, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित की जायेगी। यह परीक्षा जमशेदपुर समेत देश के 299 शहरों…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को उनसे पूछताछ करने की इजाजत दे दी है। सीएम सोरेन ने ईडी को सूचित किया है वह 20 जनवरी को सीएम आवास पर आकर उनसे पूछताछ कर सकती है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन पर तंज कसा है। हेमंत सोरेन की अकड़ नहीं चलेगी: बाबूलाल मरांडी बाबूलाल मरांडी ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि हेमंत सोरेन की अकड़ कम होती नजर आ रही है। शायद उन्हें किसी ने समझाया होगा कि वह गलत रास्ते पर चल रहे हैं इसलिए आखिरकार उन्होंने ईडी को…
रांची। बरियातू में आठ जनवरी को श्रीराम-जानकी मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तोड़-फोड़ की थी। मंदिर में स्थापित मूर्ति को खंडित कर दिया था। उस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर के पास बरियातू रोड जाम कर प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद मंदिर में मूर्ति की पुनर्स्थापना के लिए कवायद शुरू की गई थी। इसका फायदा अब कुछ साइबर अपराधी उठा रहे हैं। मंदिर की मूर्ति की पुनर्स्थापना के नाम पर कुछ साइबर अपराधियों ने उस दिन की घटना का फुटेज एकत्र कर एक वीडियो बनाया है। जिसमें बताया गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर की…
एनआइए की चार्जशीट में खुलासा, लोहरदगा का है रहनेवाला रांची। झारखंड के लोहरदगा का रहने वाला फैजान अंसारी उर्फ फैज आईएसआईएस से युवाओं को जोड़ने की कोशिश कर रहा था। उसने टेलीग्राम व इंस्टाग्राम पर आतंकी संगठन का साइबर समूह बना रखा था। वह युवाओं को प्रभावित करने के लिए वह ह्लवायस आॅफ हिंदह्व और ह्लवायस आॅफ खुरासानह्व सहित आतंकवाद से जुड़ी चीजों को इस सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए संचालित कर रहा था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने अपनी चार्जशीट में इन बातों का खुलासा किया है। एनआईए ने फैजान अंसारी के खिलाफ सोमवार को रांची के एनआईए की…
हजारीबाग/रांची। प्रवर्तन निदेशालय( ईडी )की टीम हजारीबाग में छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोहसिंघना थाना क्षेत्र के पुराने कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के यहां ईडी टीम पहुंची है। मंगलवार की टीम व्यवसायी इजहार अंसारी के घर पर कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा कि टीम कोयला से जुड़े फाइलों को खंगाल रही है और संपत्ति की जांच कर रही है। इसके अलावा भी हजारीबाग में दो स्थानों पर टीम पहुंची है ।
नई दिल्ली। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के हर विधानसभा में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ कराने जा रही है। इस पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने यहां के पुजारियों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति में आने से पहले कहती थी कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन होगा लेकिन वह भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है। इस पार्टी के नेता कहते कुछ और करते कुछ हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के…
देहरादून । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में नाना जी देशमुख पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इसमें पार्टी के वैचारिक और सैद्धांतिक पक्ष के साथ संसदीय प्रणाली, संविधान, साहित्य, सर्व धार्मिक विषयों को पुस्तकें संकलित की गई हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पुस्तकों की सर्वांगीण व्यक्तिगत एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसलिए हम सबको अपने बौद्धिक एवं वैचारिक संवर्धन के लिए पुस्तकों एवं पुस्तकालयों का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं और कार्यालय में आने वाले लोगों को…
चेन्नई (तमिलनाडु) । एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को तमिलनाडु के मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को सनातन धर्म के खिलाफ उनकी चार महीने पुरानी टिप्पणी से संबंधित मामले में समन जारी किया है। विशेष न्यायाधीश सारिका वाहलिया ने उदयनिधि को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए 13 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से अदालत में पेश होने के लिए भी कहा।