Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पार्टी की उपलब्धियों और विपक्ष की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रवक्ताओं की सशक्त भूमिका : बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    पार्टी की उपलब्धियों और विपक्ष की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रवक्ताओं की सशक्त भूमिका : बाबूलाल मरांडी

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJanuary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा के नवनियुक्त मीडिया एवं प्रवक्ताओं की परिचयात्मक बैठक
    रांची। प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त मीडिया एवं प्रवक्ताओं की परिचयात्मक बैठक रविवार को कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी का प्रवक्ता पार्टी का प्रतिबिंब होता है। यह आइना भी होता है, जिसमें पार्टी का चेहरा दिखता है। उन्होंने कहा कि ऐसी जिम्मेवारी है, जिसके माध्यम से पार्टी की उपलब्धियां और विपक्ष की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से देश के हर तबके की सेवा हुई है। जनता इसे नजदीक से महसूस कर रही है। राज्य सरकार की नाकामियों से भी जनता त्रस्त है और हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रवक्ताओं की दोहरी जिम्मेवारी है। हमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाना है और हेमंत सरकार की नाकामियों को भी जनता के बीच बार-बार ले जाना है। मरांडी ने मीडिया एवं प्रवक्ताओं की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मीडिया एवं प्रवक्ताओं की टीम पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग है। इस अंग की सक्रियता से पार्टी की सक्रियता दिखायी पड़ती है। उन्होंने कहा कि जनता आज भाषणों पर नहीं तथ्यों और आंकड़ों पर भरोसा करती है। अब सवाल-जवाब थोथी दलीलों से नहीं साक्ष्यों और प्रमाणों से प्रभावी बनते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास मोदी सरकार की उपलब्धियों के आंकड़े हैं। साथ ही हेमंत सरकार की नाकामियों के भी दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि हम अखबारों और चैनलों को देने वाले अपने बयानों में उसका स्पष्ट उल्लेख करें। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, राफिया नाज, कुणाल षड़ंगी, रमाकांत महतो, डॉ अरुण उरांव, जेबी तुबिद, विनय कुमार सिंह, अविनेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभ्रष्टाचार के मुद्दे में फंसे मुख्यमंत्री ध्यान बांटने के लिए जानबूझ कर राज्य को अराजकता में झोंकना चाहते हैं : प्रतुल शाहदेव
    Next Article मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था: योगी आदित्यनाथ
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version