Author: SUNIL SINGH

झारखंड राज्य कर्मियों के 62 वर्ष की उम्र सीमा करने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मुहर लगा दी है. अगली कैबिनेट में इसका अनुमोदन कराने की तैयारी की जा रही है. लंबे समय से राज्य के सरकारी कर्मचारी इसकी मांग झारखंड सरकार से कर रहे हैं. सचिवालय के विभिन्न संगठनों के अलावा झारखंड के अन्य कर्मचारी संघ के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उम्र सीमा बढ़ाने की अनुरोध किया जा रहा. राज्य सरकार के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है और राज्य कर्मियों की उम्र सीमा को 60 साल से 2 साल बढ़कर…

Read More

रांची। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की ओर से प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से मृत व्यक्तियों के आश्रित को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि भुगतान की स्वीकृति दी है। प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से बुंडू, चान्हो, तमाड़ एवं बेड़ो अंचल के 1-1 मृत व्यक्ति के आश्रित को क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान के लिए कुल 16 लाख की राशि की स्वीकृति दी गयी है। प्रत्येक आश्रित को चार लाख रुपये क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा। आश्रितों में बुंडू निवासी गोकुल मुंडा, चान्हो निवासी बुधैन देवी, तमाड़ निवासी सोमवारी देवी, बेड़ो निवासी गंगा देवी शामिल है। जिला नजारत उप समाहर्त्ता, रांची को संबंधित अंचल…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 10 वर्ष पूरे होने पर कहा कि श्रोता ही इस कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता हैं। उन्होंने इस दौरान सैंकड़ों पत्रों और सुझावों के लिए लोगों का आभार प्रकट किया। ‘मन की बात’ के 114वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी यात्रा को 10 साल पूरे हो रहे हैं। कार्यक्रम 3 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन हुआ था। इस साल 3 अक्टूबर को जब ‘मन की बात’ के 10 वर्ष पूरे होंगे, तब नवरात्रि का पहला दिन होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उठाए गए…

Read More

द्वारका। देवभूमि द्वारका जिले के पादर में शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार 5 लोगों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें खंभालिया के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। किसी पशु के सड़क पर अचानक आने से बस चालक स्टियरिंग से संतुलन खो बैठा और डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रहे 3 वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे में बस के साथ दो कार और एक बाइक की टक्कर हुई है। द्वारका-खंभालिया हाइवे पर द्वारका से…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के लिए 11,200 करोड़ से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक पुणे मेट्रो खंड का उद्घाटन करेंगे। पुणे मेट्रो खंड के उद्घाटन के साथ पुणे मेट्रो रेल परियोजना (चरण-1) पूरा हो जाएगा। जिला न्यायालय से स्वर्गेट के बीच भूमिगत खंड की लागत लगभग 1,810 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री स्वर्गेट से कटराज एक्सटेंशन की आधारशिला भी रखेंगे। इस पर करीब 2,955 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके…

Read More

यह रांची मुख्यालय से नहीं, गांव से चलनेवाली सरकार है 795 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया 3700 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा का किया वितरण रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि हमारी सरकार अपने प्रयास से राज्यवासियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ कर उन्हें सम्मान देने का कार्य कर रही है। आज यहां कल्याण विभाग सहित सभी विभाग के पदाधिकारी लगातार मेहनत कर रहे हैं। कल्याण विभाग बहुत बड़ा विभाग है, जो शहर से लेकर गांव तक लोगों का ध्यान रखता है। हमारे गरीब-गुरबा लोगों को कोई भी चीज बहुत आसानी से नहीं प्राप्त होती है। इनके…

Read More

जेएमएम की सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है, इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को झारखंड से मुक्त करें पलामू। केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को डालटनगंज में परिवर्तन सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल में एक हजार किलोमीटर की परिवर्तन यात्रा हुई है और इस यात्रा में आप लोगों का उत्साह देखते हुए मैं कह सकता हूं कि, झारखंड में परिवर्तन सुनिश्चित है। हेमंत सोरेन की सरकार का जाना तय है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार का आना भी तय है। उन्होंने झारखंड…

Read More

रांची। संथाल इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने और इसकी जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर हाइकोर्ट द्वारा दिये गये आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जायेगी। राज्य सरकार की ओर से अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दाखिल कर हाइकोर्ट के आदेश को निरस्त किये जाने की मांग की जायेगी। एसएलपी दायर करने से पहले सभी कानूनी पहलुओं पर विचार कर लिया गया है। राज्य सरकार हाइकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देगी, जिसमें अदालत ने घुसपैठ की जांच के लिए केंद्र और राज्य सरकार से फैक्ट फाइंडिंग कमिटी गठित करने और इसके लिए…

Read More

कोल्हान/तांतनगर। मंइयां सम्मान यात्रा की शुरुआत कल्पना सोरेन ने शनिवार को तांतनगर में शहीद गंगाराम कालुंडिया को नमन कर की। इसके बाद मंझारी और कुमारदुंगी प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि यह धरती हमारे आंदोलनकारी की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के समय में भी अपनी लड़ाई को लड़ते हुए अपने जल, जंगल जमीन, अपने पेड़, अपने पहाड़, अपने बुरु सबको बचाने के लिए निरंतर संघर्ष किया है। यह कोल्हान की वीर भूमि है। हमारे शहीदों से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि कोल्हान कभी झुकता नहीं है। कभी समझौता नहीं करता और कोल्हान…

Read More

सीएनटी एक्ट का सबसे ज्यादा उल्लंघन खुद हेमंत सोरेन ने किया है पोड़ैयाहाट, चक्रधरपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को पोड़ैयाहाट मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में सबसे ज्यादा अगर कोई प्रभावित हुआ है, तो वह है हमारा आदिवासी समाज। प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए भी सबसे ज्यादा आदिवासियों की जमीन, आदिवासियों की इज्जत लूटी गयी है। सरकार ने 1000 करोड़ का खनन घोटाला किया है। साथ में सेना की जमीन को भी लूट खाया, हेमंत सरकार ने झारखंड को लूट, झूठ के सिवाय कुछ नहीं दिया है। भाजपा ही…

Read More

हजार चुनौतियां आयीं, लेकिन हमने कभी हार नहीं मानी मुख्यमंत्री ने 444 आइटीआइ प्रशिक्षण अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को जैप-1 आॅडिटोरियम में थे। मौका था 444 आइटीआइ प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने का। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमने रिकार्ड कम समय में जेपीएससी की परीक्षा ली और परिणाम निकाला, नौकरियां बांटीं। सरकार बनने के साथ ही हम सिर्फ चुनौतियों से जूझ रहे, कभी घबराये नहीं, अडिग रहे। आइटीआइ से पास आउट लोगों को राज्य बनने के बाद एकाध बार नौकरी मिली होगी। जो युवा यहां नियुक्ति पा रहे हैं, वे…

Read More