द्वारका। देवभूमि द्वारका जिले के पादर में शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार 5 लोगों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें खंभालिया के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। किसी पशु के सड़क पर अचानक आने से बस चालक स्टियरिंग से संतुलन खो बैठा और डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रहे 3 वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे में बस के साथ दो कार और एक बाइक की टक्कर हुई है। द्वारका-खंभालिया हाइवे पर द्वारका से…
Author: SUNIL SINGH
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के लिए 11,200 करोड़ से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक पुणे मेट्रो खंड का उद्घाटन करेंगे। पुणे मेट्रो खंड के उद्घाटन के साथ पुणे मेट्रो रेल परियोजना (चरण-1) पूरा हो जाएगा। जिला न्यायालय से स्वर्गेट के बीच भूमिगत खंड की लागत लगभग 1,810 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री स्वर्गेट से कटराज एक्सटेंशन की आधारशिला भी रखेंगे। इस पर करीब 2,955 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके…
यह रांची मुख्यालय से नहीं, गांव से चलनेवाली सरकार है 795 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया 3700 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा का किया वितरण रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि हमारी सरकार अपने प्रयास से राज्यवासियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ कर उन्हें सम्मान देने का कार्य कर रही है। आज यहां कल्याण विभाग सहित सभी विभाग के पदाधिकारी लगातार मेहनत कर रहे हैं। कल्याण विभाग बहुत बड़ा विभाग है, जो शहर से लेकर गांव तक लोगों का ध्यान रखता है। हमारे गरीब-गुरबा लोगों को कोई भी चीज बहुत आसानी से नहीं प्राप्त होती है। इनके…
जेएमएम की सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है, इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को झारखंड से मुक्त करें पलामू। केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को डालटनगंज में परिवर्तन सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल में एक हजार किलोमीटर की परिवर्तन यात्रा हुई है और इस यात्रा में आप लोगों का उत्साह देखते हुए मैं कह सकता हूं कि, झारखंड में परिवर्तन सुनिश्चित है। हेमंत सोरेन की सरकार का जाना तय है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार का आना भी तय है। उन्होंने झारखंड…
रांची। संथाल इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने और इसकी जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर हाइकोर्ट द्वारा दिये गये आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जायेगी। राज्य सरकार की ओर से अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दाखिल कर हाइकोर्ट के आदेश को निरस्त किये जाने की मांग की जायेगी। एसएलपी दायर करने से पहले सभी कानूनी पहलुओं पर विचार कर लिया गया है। राज्य सरकार हाइकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देगी, जिसमें अदालत ने घुसपैठ की जांच के लिए केंद्र और राज्य सरकार से फैक्ट फाइंडिंग कमिटी गठित करने और इसके लिए…
कोल्हान/तांतनगर। मंइयां सम्मान यात्रा की शुरुआत कल्पना सोरेन ने शनिवार को तांतनगर में शहीद गंगाराम कालुंडिया को नमन कर की। इसके बाद मंझारी और कुमारदुंगी प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि यह धरती हमारे आंदोलनकारी की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के समय में भी अपनी लड़ाई को लड़ते हुए अपने जल, जंगल जमीन, अपने पेड़, अपने पहाड़, अपने बुरु सबको बचाने के लिए निरंतर संघर्ष किया है। यह कोल्हान की वीर भूमि है। हमारे शहीदों से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि कोल्हान कभी झुकता नहीं है। कभी समझौता नहीं करता और कोल्हान…
सीएनटी एक्ट का सबसे ज्यादा उल्लंघन खुद हेमंत सोरेन ने किया है पोड़ैयाहाट, चक्रधरपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को पोड़ैयाहाट मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में सबसे ज्यादा अगर कोई प्रभावित हुआ है, तो वह है हमारा आदिवासी समाज। प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए भी सबसे ज्यादा आदिवासियों की जमीन, आदिवासियों की इज्जत लूटी गयी है। सरकार ने 1000 करोड़ का खनन घोटाला किया है। साथ में सेना की जमीन को भी लूट खाया, हेमंत सरकार ने झारखंड को लूट, झूठ के सिवाय कुछ नहीं दिया है। भाजपा ही…
हजार चुनौतियां आयीं, लेकिन हमने कभी हार नहीं मानी मुख्यमंत्री ने 444 आइटीआइ प्रशिक्षण अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को जैप-1 आॅडिटोरियम में थे। मौका था 444 आइटीआइ प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने का। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमने रिकार्ड कम समय में जेपीएससी की परीक्षा ली और परिणाम निकाला, नौकरियां बांटीं। सरकार बनने के साथ ही हम सिर्फ चुनौतियों से जूझ रहे, कभी घबराये नहीं, अडिग रहे। आइटीआइ से पास आउट लोगों को राज्य बनने के बाद एकाध बार नौकरी मिली होगी। जो युवा यहां नियुक्ति पा रहे हैं, वे…
अपर उपायुक्त (एडीसी) विनय कुमार मिश्र के असामयिक निधन पर समाहरणालय में शोक सभा आयो दी गयी. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, पीडी आइटीडीए, रुरल एसपी, एक ऑर्डर, एसडीएम धालभूम ने इस घटना पर दुःख प्रकट किया है. शोक सभा में पदाधिकारियों व कर्मियों ने नम आंखों से उ याद करते हुए दुःख के इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के प्रति भी संवेदना प्रकट किया.
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा आज देश के दो राज्यों बिहार और तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। वो सबसे पहले बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे। भाजपा ने नड्डा के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वाह्न 11 बजे पटना में बिहार विधानसभा के पास स्थापित सप्तमूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। ठीक 20 मिनट बाद वो प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पर नड्डा सेवा पखवाड़ा के तहत पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित करने बाद पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा एक अक्टूबर को हजारीबाग नगर निगम के नये भवन का उद्घाटन किया जायेगा। नगर विकास विभाग अंतर्गत जुडको इसकी तैयारी कर रहा है. इस भवन का पूरा परिसर 60, 912 वर्गफुट में फैला हुआ है, जिसे 24.95 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसमें महापौर, उप महापौर और नगर आयुक्त के कार्यालय है, इसके अलावा स्थाई समितियों की बैठकों के लिए स्थान, और अधिकारियों के लिए कार्यालय भी बनाये गये हैं।