Author: SUNIL SINGH

-मुख्यमंत्री धामी पहुंचे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण करने, बोले-57 मीटर के आसपास सफलता मिलने की उम्मीद उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के लिए शुरू बचाव अभियान के 17 वें दिन आज (मंगलवार) सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “लगभग 52 मीटर काम हो चुका है (पाइप डाला गया है)। उम्मीद है कि 57 मीटर के आसपास सफलता मिलेगी। मेरे सामने एक मीटर पाइप अंदर चला गया, अगर दो मीटर और डाला जाए तो इसमें लगभग 54 मीटर होगा। उसके बाद, एक और…

Read More

रांची। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 107वां एपिसोड रविवार को संपन्न हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जन के साथ राज्य के सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम को सुना। प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने संथाल परगना प्रवास के क्रम में बोरियो विधानसभा में मन की बात सुनी, जबकि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने रांची विधानसभा क्षेत्र के इरगु टोली में और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 278, 279 के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। भाजपा के सांसदों, पार्टी के महासचिव और अन्य…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (रविवार) पूर्वाह्न 11 बजे देशवासियों के साथ ‘मन की बात’ साझा की। उन्होंने कहा, ‘आज के ही दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था। ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे। अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए, देश उन्हें आज याद कर रहा है।’ प्रधानमंत्री का संबोधन जारी है। यह ‘मन की बात’ का 107 वां संस्करण…

Read More

नई दिल्ली 26 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आज (रविवार) संविधान दिवस मनाया जाएगा। भारतीय कानून संस्थान के सहयोग से कानून और न्याय मंत्रालय के तत्वावधान में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे। वर्ष 1949 में इसी तारीख को भारत की जनता ने संविधान अपनाया था। इस वर्ष समारोह के हिस्से के रूप में एक संगोष्ठी होगी। इसके पांच तकनीकी सत्र होंगे। सामान्य तौर पर, संविधान को नियमों और उप नियमों का एक ऐसा लिखित दस्तावेज कहा जाता है, जिसके आधार पर किसी देश की सरकार काम करती है। भारतीय…

Read More

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार) एक बार फिर देशवासियों के साथ ‘मन की बात’ साझा करेंगे। यह ‘मन की बात’ का 107 वां संस्करण होगा। मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले की 15वीं वर्षगांठ पर होने जा रही इस ‘मन की बात’ में वो उस हमले के मद्देनजर आतंकवाद पर भी अपने मनोभाव प्रकट करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने 3 अक्टूबर, 2014 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले रेडियो अर्थात आकाशवाणी को माध्यम चुना। इसके चलते नए दौर में रेडियो की महत्ता एक बार फिर रेखांकित हुई। अक्टूबर 2014…

Read More

अहमदाबाद । गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल रविवार सुबह जापान पहुंचे। वाइब्रेंट गुजरात समिट-2024 के तहत शीर्ष प्रतिनिधिमंडल के साथ वे 7 दिन तक विदेश प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सिंगापुर भी जाएंगे। इससे पूर्व शनिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन-पूजन के बाद शनिवार शाम मुंबई से वे जापान के लिए रवाना हुए थे। जापान पहुंचने पर मुख्यमंत्री पटेल का भारतीय राजदूत सीबी जॉर्ज और दूतावास के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री वाइब्रेंट गुजरात समिट-2024 के प्रमोशन के लिए जापान में कई बड़े उद्यमियों से मिलेंगे। साथ ही अलग-अलग प्रांतों के गवर्नर्स के साथ वन टू…

Read More

नयी दिल्ली 26 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज (रविवार) सुबह समस्त देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल की पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संविधान दिवस पर विचार भी उद्धृत किए हैं। वह इस प्रकार है-‘ हमारे अधिकार हमारे वो कर्तव्य हैं जिन्हें हम सच्ची अखंडता और समर्पण के साथ पूरा करते हैं।’ आज अमृतकाल में, जब हम आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करके अगले 25 वर्षों की यात्रा शुरू कर रहे हैं, तो संविधान का ये मंत्र देश के लिए एक संकल्प बन रहा है।

Read More

रांची। झारखंड शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी ने शनिवार को इडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की। इससे पूर्व 21 नवंबर को अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तिथि 2 दिसंबर निर्धारित की है। उल्लेखनीय है कि इडी ने योगेंद्र तिवारी को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। अदालत से मंजूरी मिलने के बाद इडी ने छह दिन और आठ दिन कुल 14 दिनों तक रिमांड पर लेकर योगेंद्र तिवारी से पूछताछ की…

Read More

रांची : एंटी टेरेरिस्ट स्कवॉयड (एटीएस) को सशक्त बनाया जायेगा, ताकि पूरे राज्य में आतंकवाद निरोधी दस्ता और संगठित अपराध के खिलाफ खुलकर काम किया जा सके। इसको लेकर डीजीपी अजय कुमार सिंह ने पुलिस आदेश जारी किये हैं। आदेश में कहा गया है कि एटीएस का प्रशासनिक नियंत्रण डीजीपी के अंदर होगा। जबकि एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर के जिम्मे एटीएस का अधीक्षण व परिचालनिक नियंत्रण का प्रभार होगा। वे अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मिलकर दायित्वों का निर्वहन करेंगे।जबकि एटीएस के रुटीन कार्यों की जवाबदेही एसपी के जिम्मे होगी। एटीएस की ट्रेनिंग, सूचना संकलन, अभियान, जांच, अनुसंधान व अन्य…

Read More

रांची: झारखंड में जनता दल यूनाइटेड संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गया है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री और आई।एन।डी।आई।ए गठबंधन के अगुआ नीतीश कुमार राज्य में कार्यकतार्ओं में जोश भरने के लिए पहुंचेंगे। उनके आगमन को देखते हुए पार्टी के नेता उत्साहित हैं। ऐसे में प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो की अध्यक्षता में सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और प्रमंडल प्रभारी की बैठक संपन्न हुई। झारखंड की धरती पर नीतीश का किया जाएगा भव्य स्वागत खीरू ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और हमारे संगठन के सबसे बड़े नेता…

Read More

रांची। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को मोरहाबादी स्थित इवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि निर्धारित समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव, सुरक्षा एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करनी होती है। इसी को लेकर निरीक्षण किया गया।

Read More