Author: SUNIL SINGH

नई दिल्ली। केंद्रीयमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह है। पहले चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत 60 से अधिक होना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है । एक समय था जब आतंकवादियों के खतरों के कारण मतदान प्रतिशत एकल अंक में था। अब लोग बिना डरे हुए मतदान कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बननी तय है। आज पंडित दीनदयान उपाध्याय की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग भाजपा और केंद्र के साथ खड़े हैं।…

Read More

अहमदाबाद । गुजरात में साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के समीप बुधवार सुबह सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी कार में सवार थे। बताया गया कि आगे जा रहे ट्रैलर से एक तेज रफ्तार कार की टक्कर हो गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि कार से शवों को निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। हिम्मतनगर पुलिस के अनुसार, कार सवार सभी लोग अहमदाबाद के निवासी बताए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक एके पटेल ने बताया कि बुधवार सुबह हिम्मतनगर…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस में जल्द ही 5000 सिपाहियों की बहाली होने वाली है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार को दो प्रस्ताव भेजे हैं। इनमें दौड़ के नियम में बदलाव की बात कही गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 26 सितंबर को होने वाली बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। बता दें कि यह बदलाव उत्पाद सिपाही की बहाली के दौरान हुई 16 अभ्यर्थियों की मौत के बाद किया जा रहा है। वर्तमान में बहाली में पुरुष अभ्यर्थियों को 60 मिनट में 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। वहीं महिला अभ्यर्थी…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस एमएस रामचंद्र राव ने बुधवार को शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें राजभवन के बिरसा मंडप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता राजीव रंजन, हाइकोर्ट के वरीय अधिवक्ता, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, काउंसिल के अध्यक्ष, सदस्य एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव, सदस्य समेत अपर महाधिवक्ता और महाधिवक्ता कार्यालय के सभी अधिवक्ता मौजूद थे। जस्टिस एमएस रामचंद्र राव इससे पहले हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को उनके ट्रांसफर…

Read More

रांची। भाजपा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (पूर्वी) की परिवर्तन यात्रा का समापन 26 सितंबर को होगा। इस परिवर्तन यात्रा का समापन समारोह धनबाद के गोल्फ मैदान में होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। परिवर्तन यात्रा के प्रभारी सह पूर्व सांसद रवींद्र राय ने बताया कि समापन समारोह में स्थानीय सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा सहित अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे। वहीं गोल्फ मैदान की सभा में धनबाद, बाघमारा और झरिया विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने परिवर्तन यात्रा को गंभीरता से…

Read More

रांची। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमांता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नसीहत दी है कि उन्हें मंईयां सम्मान योजना की 60 किस्त की राशि एक साथ जारी कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से उन्हें किसने रोका है. दरअसल, आज हिमंता बिस्वा सरमा से पूछा गया कि मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन ने मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान गढ़वा में यह बात कही है कि अगर हेमंत सोरेन पांच माह तक जेल में नहीं रहते तो अब तक सात किस्त के पैसे आपको मिल गए होते। इसके जवाब में…

Read More

चतरा। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत इटखोरी मां भद्रकाली मैदान में मंगलवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 1 बजे अपराह्न में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन का आगमन होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार अनपूर्णा देवी, मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण, कौशल विकास, उद्योग विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता, मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण खाद्य सार्वजनिक वितरण सह उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार बन्ना गुप्ता शामिल होंगे।

Read More

रांची। दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल में चल रहे विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जायेगा। इसके कारण कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इस संबंध में रेलवे ने सूचना जारी की है, जिसके मुताबिक ट्रेन संख्या 13351 धनबाद अलपुझा एक्सप्रेस 30 सितंबर से 27 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ताडेपल्लीगुडेम तथा एलूरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। -ट्रेन संख्या 22837 हटिया एर्नाकुलम एक्सप्रेस 30 सिंतबर, 7, 14 और 21 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग…

Read More

राज्य के 823 परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्वक हुई परीक्षा रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा दिए गए सख्त दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 21 एवं 22 सितंबर 2024 को झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 निष्पक्ष, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्वक आयोजित हुई। राज्य के सभी जिलों में बनाए गए 823 परीक्षा केंद्रों में सफ़लतापूर्वक परीक्षा आयोजित होने पर मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने कहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता बरते जाने के सख्त निर्देश अधिकारियों को पहले ही दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा था-…

Read More

रांची । भारत निर्वाचन आयोग की टीम सोमवार सुबह 9 बजे झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंची। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में दो निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ सुखबीर सिंह संधु, तीन सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर धर्मेंद्र शर्मा, डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर संजय कुमार और उनकी मदद के लिए पांच पदाधिकारी अशोक कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अनुज चांडक समेत कुल 12 सदस्यीय टीम रांची पहुंची है। यह टीम सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ शाम 5 बजे से बैठक करेगी। इससे पहले आयोग की टीम सोमवार सुबह 11 बजे से राजनीतिक दलों…

Read More

चतरा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने गुरुवार को चतरा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम कारोबारी रामू साव को गिरफ्तार किया। एनसीबी ने सदर थाना पुलिस के सहयोग से रामू को उसके जतराहीबाग स्थित आवास से पकड़कर रांची ले गयी। रामू साव जो सदर थाना क्षेत्र के रामटुंडा गांव का निवासी है नशे के कारोबार में संलिप्त रहा है। सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रामू के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिसमें उसे अफीम के बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया था। गृह विभाग के आदेश पर एनसीबी…

Read More