Author: SUNIL SINGH

देवघर। झारखंड में श्रावण (सावन) मास के आठवें और आखिरी सोमवार को भगवान शिव की नगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ा है। जलाभिषेक के लिए कांवड़ तीर्थयात्रियों की कतार बी-एड कॉलेज तक पहुंच गई है। सरदारी पूजा संपन्न होने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोले गए। पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान है। देवघर बैद्यनाथ धाम के सरदार पंडा ने बताया कि आज चौथे सोमवार और प्रदोष का सुखद संयोग है। आज संतान प्राप्ति के लिए व्रत करना सबसे उत्तम होता है। डीसी विशाल सागर ने कहा कि धाम और आसपास…

Read More

कोलकाता । उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट से आठ लोगों की मौत के सिलसिले में आखिरकार पहली गिरफ्तारी हुई है। उसका नाम सफीक अली है। उसे रविवार देर रात नीलगंज से गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि वह ब्लास्ट में मारे गए पटाखा कारखाना मालिक कयामत अली का पार्टनर था। प्रारंभिक तौर पर पुलिस का दावा है कि तीन लोग मिलकर इस कारखाने को चलाते थे। इसमें सफीक और कयामत के साथ समसुल भी शामिल था जो तृणमूल कांग्रेस का स्थानीय नेता है। आरोप है कि इसमें पटाखे बनाने की आड़ में…

Read More

चंडीगढ़ । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की नूंह में आज (सोमवार) ब्रजमंडल यात्रा के आह्वान के बीच सुबह पुलिस के साये में साधु-संतों के एक समूह ने नल्हेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा में होमगार्ड समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक हरियाणा पुलिस ने नूंह में सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए हैं। संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। जिले की सारी सीमाओं को 27 अगस्त को सील किया जा चुका है। हरियाणा के दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (रविवार) अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मिशन चन्द्रयान को महिला शक्ति से जोड़ा। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के 104वें संस्करण में अपने लाल किले से किए गए भाषण को याद किया । उसमें उन्होंने महिला नेतृत्व में विकास की बात कही थी। उन्होंने कहा कि भारत के मिशन चंद्रयान से कई महिला वैज्ञानिक जुड़ी रही हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट निदेशक और प्रोजक्ट समन्वयक जैसी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मिशन चंद्रयान…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल रेडियो क्लब ने भारत की अंतरिक्ष सफलता की कहानी ( चंद्रयान -3) को दुनिया भर में फैलाने का जिम्मा उठाया है। यह लाइसेंस प्राप्त हैम रेडियो ऑपरेटर 30 अगस्त तक संचार के दौरान मिलने वाले सभी लोगों तक देश की नवीनतम उपलब्धि की खबर फैलाने के लिए अपने सेट का उपयोग कर रहे हैं। दूरसंचार विभाग के तहत केंद्र की वायरलेस योजना और समन्वय शाखा ने हैम रेडियो ऑपरेटरों के लिए एक विशेष कॉल साइन 3सीY जारी किया है, जिसे हैम रेडियो भी कहा जाता है। इसका उपयोग वैध लाइसेंस धारकों द्वारा अन्य हैम रेडियो ऑपरेटरों के…

Read More

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज तायला व्लामिनक बाएं कंधे की सर्जरी के कारण लगातार दूसरे महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) सीज़न में भाग नहीं ले पाएंगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पुष्टि की है कि महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक मानी जाने वाली तायला को ऑस्ट्रेलिया ए के लिए गेंदबाजी करते समय उनके बाएं कंधे में चोट लग गई थी, जिसके बाद कंधे की सर्जरी की गई है। उनका आखिरी 50 ओवर का मैच जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर था। सीए ने कहा,”सीए के मेडिकल स्टाफ ने निर्धारित किया है कि कंधे की जोड़ को स्थिर करने…

Read More

रांची। रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर डाक विभाग ने राखी को सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष लिफाफा बनाई है। झारखंड में भी डाक विभाग के कार्यालयों में विशेष लिफाफे की बिक्री हो रही है। पोस्ट ऑफिस में यह रक्षा बंधन स्पेशल लिफाफा दस रुपये में मिल रहा है। यह लिफाफा वाटरप्रूफ भी है। साथ ही डाक विभाग ने पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों को यह आदेश भी दिया इस विशेष लिफाफे को विशेष तवज्जो दी जाए। इस संबंध में डोरंडा पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अब तक सिर्फ डोरंडा सर्कल से 1500 स्पेशल लिफाफे बेचे…

Read More

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित बाबा बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए 921 तीर्थयात्रियों का आठवां जत्था शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इसमें 722 पुरुष, 183 महिलाएं, और 16 बच्चे शामिल हैं। यह लोग 21 छोटे-बड़े वाहनों से रवाना हुए। 11 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में बाहरी राज्यों के श्रद्धालु भी भगवान शिव के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। यह मंदिर जम्मू संभाग के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यहां की यात्रा छड़ी मुबारक (पवित्र गदा) के आगमन के साथ ही समाप्त…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज नेगेटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी क्षेत्र के दौरान बड़ी गिरावट का रुख बना रहा। यूरोपीय बाजार भी दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। अमेरिका में आज अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल का भाषण होने वाला है। माना जा रहा है कि इसमें जेरोम पागल ब्याज दरों को लेकर संकेत दे सकते हैं। पॉवेल के भाषण के पहले अमेरिकी बाजार में आशंका का माहौल बना हुआ है, जिसकी वजह से पिछले सत्र…

Read More

एथेंस। दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह ग्रीस के एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर एथेंस पहुंचे। एथेंस में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी औपचारिक स्वागत के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस के साथ बैठकें करेंगे। इसके अलावा दोनों देशों के कारोबारी समुदाय और प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद एथेंस के होटल ग्रांडे ब्रेटेन पहुंचे। उन्होंने होटल के बाहर एकत्र भारतीय प्रवासियों से…

Read More

कोलकाता कोलकाता के चर्चित जादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग रोकने के लिए अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की मदद ली जाएगी। इसके लिए राज्यपाल और विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति डॉक्टर सीवी आनंद बोस ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ से बातचीत की है। राज भवन ने शुक्रवार को बताया है कि डॉक्टर बोस ने इस संबंध में हैदराबाद के एड्रिन से भी चर्चा की है। उन्होंने विश्वविद्यालय के अस्थाई कुलपति बुद्धदेव साव को इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए अधिकृत किया है। गुरुवार को ही राज भवन में विश्वविद्यालय के नवनियुक्त अस्थाई कुलपति साव सहित कई अन्य अधिकारियों की बैठक…

Read More