Author: SUNIL SINGH

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बालगृह बालिका में 12 बच्चियों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, किंतु अधिक तबीयत खराब होने पर उनका सच उजागर हो गया और तत्काल पुलिस उन्हें लेकर शासकीय जयप्रकाश चिकित्सालय पहुंची। जहां डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को जिंदा बचा लिया है लेकिन हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इनमें सबसे अधिक बच्चियां भोपाल की हैं, फिर दूसरी सबसे अधिक विदिशा की रहने वाली किशोरियां हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चिकित्सकों द्वारा हॉस्पिटल में गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज जारी है, फिलहाल इस संबंध में यह पता नहीं…

Read More

उत्तरकाशी । उत्तराखंड की नेलांग घाटी में जाड़ गंगा की सहायक नदी चोरगाड़ पर बने बैली ब्रिज का पिलर ढहने से आईटीबीपी के जवानों का हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा से संपर्क कट गया है। यह वाकया दो-तीन दिन पहले का बताया गया है। दरअसल पिलर ढहने से यह समूचा ब्रिज नदी में समा गया है। सामरिक दृष्टि से यह ब्रिज भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नेलांग घाटी भारत-चीन सीमा पर है। गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पांडेय का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में अपनी पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज…

Read More

काठमांडू। भारत के बिहार प्रांत के सीतामढ़ी जिले के मनिहारी निवासी अभिषेक राज (23) की सीमावर्ती जिला सर्लाही के मलंगवा में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो दिन पहले उसका धड़ जंगल और सिर नदी से बरामद किया था। सर्लाही जिले के एसपी नरेश राज सुवेदी ने बताया कि शव की पहचान उसके परिवार के सदस्यों ने कर ली है। फिलहाल उसके दोस्त गायब हैं। उनकी तलाश की जा रही है। यह पक्का है कि हत्यारे पेशेवर हैं। यह भारत के भी हो सकते हैं और नेपाल के भी। यह भी संभव है कि इस गिरोह…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलकर तिरंगे की कर ली है। उन्होंने सभी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना के तहत ऐसा करने का आह्वान किया है। उल्लेखनीय है कि देश में 13 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू हो चुका है। 15 अगस्त तक इसकी धूम रहेगी प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर कहा है कि ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन की भावना में, आइए हम अपने सोशल मीडिया खातों की डीपी बदलें और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के…

Read More

गोलाघाट (असम)  गोलाघाट जिले के इटानगर बोगीबील में मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह मौत मेरापानी नीपको की दैयांग पनबिजली परियोजना से छोड़े गए पानी में डूबने की वजह से हुई। उल्लेखनीय है कि नीपको द्वारा गुरुवार को दैयांग पनबिजली परियोजना से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया था। इसके बाद गोलाघाट जिला प्रशासन ने लोगों के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा था। गोलाघाट जिला प्रशासन के आह्वान के बावजूद मछली पकड़ने के लिए व्यक्ति गया। मछली मारने के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक दैयांग नदी के बाढ़ के पानी में इटानगर बोगीबील में मछली…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कुशीनगर जनपद की नहर में कार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि जिले के रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर गुरुवार की आधी रात को कार बेकाबू होकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के दमोदरी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार मनोज यादव (30), गुड्डू यादव (30), भीम सिंह (25) की मृत्यु हुई है। जबकि कार से निकले सुबोध मणि ने लोगों को जानकारी दी थी।

Read More

मॉस्को/नई दिल्ली रूस ने करीब आधी सदी बाद फिर चंद्र मिशन शुरू किया है। रूस ने आज (शुक्रवार) सुबह 1976 के बाद पहली बार सोयुज-2 रॉकेट की मदद से लूना-25 मून लैंडर को लॉन्च किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस पर रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस को बधाई दी है। मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक इसरो ने कहा है हमारी (भारत-रूस) अंतरिक्ष यात्राओं में एक और मिलन बिंदु होना अद्भुत है। भारत के चंद्रयान-3 और रूस के लूना-25 मिशन को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए शुभकामनाएं। रिपोर्ट्स के अनुसार रूस का लूना-25 लैंडर चंद्रयान-3 की तरह 23 अगस्त…

Read More

नई दिल्ली । लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण के बीच विपक्ष के वॉकआउट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि जब प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को आईना दिखाया तो वो भाग खड़ी हुई। कांग्रेस ने जब पूर्वोत्तर में अपना काला इतिहास देखा तो वह भाग गई। जब उसने प्रधानमंत्री मोदी का पूर्वोत्तर के लिए, मणिपुर के लिए संकल्प और प्यार देखा तो वह भाग गई। इससे पता चलता है कि ‘घमंडिया’ गठबंधन क्या कर सकता है? ठाकुर ने कहा…

Read More

रांची । रांची के सदर थाना क्षेत्र के एडवांस डायग्नोसिस सेंटर के समीप एक युवक के साथ शुक्रवार को मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में कृष्ण कुमार ने एक नामजद दिपोदर कुमार सहित पांच युवकों पर मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कृष्णा कुमार अपने घर से देर रात में खाना रेस्टोरेंट जा रहा था। इसी क्रम में बाइक पर सवार दो युवक वहां से गुजर रहे थे । बाइक सवार बिना कारण कृष्णा के सिर पर मारा। किस संबंध में पूछने पर अन्य युवकों को बुलाकर फाइबर से मारपीट…

Read More

गिरिडीह । सीसीएल गिरिडीह कोलियरी की सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार अहले सुबह कोयला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। सात टन अवैध कोयला जब्त के साथ तीन बाइक और दो साइकिल जब्त किया गया। इस कार्रवाई से बाइक से कोयला तस्करी करने वालों में हड़कंप है। इस संबंध में सीसीएल सुरक्षा विभाग के नकुल नायक ने बताया कि सूचना मिली थी कि मेन रोड से कोयला को बाइक में लादकर तस्करी की जा रही है। सूचना पर बनियाडीह कबरीबाद खदान की मुख्य सड़क पर छापेमारी की गई। छापामारी में सात टन कोयला बरामद किया गया। साथ ही तीन बाइक और दो…

Read More

काठमांडू नेपाल से सटे भारत के सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों की बीती शाम नियमित बैठक हुई। इसमें नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले ‘तीसरे देशों’ (विदेशियों) के नागरिकों पर विशेष निगरानी रखने को लेकर चर्चा हुई है। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के सड़क के रास्ते भारत में प्रवेश करने के अलावा कुछ चीनी नागरिकों के अवैध रूप से भारत की सीमा में प्रवेश की घटना के बाद सतर्कता बढ़ाने को लेकर दोनों देशों के सीमावर्ती सुरक्षा अधिकारियों के बीच सहमति हुई है। बिहार के मधुबनी जिले के सौराठ में शनिवार को आयोजित जिलास्तरीय सीमा समन्वय…

Read More