गांदरबल । जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर में तीन दशक लंबा संघर्ष कुछ लोगों के लिए एक व्यवसाय था, जिससे उन्होंने अपना खुद का खजाना भरा और आम आदमी को सभी मोर्चों पर पीड़ित होने के लिए छोड़ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा बल आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोंककर शांति को स्थायी बनाने के लिए पूरे आतंकी माहौल को नष्ट कर रहे हैं। सोनमर्ग में गोल्डन ग्लोरी इको पार्क और मेरी माटी मेरा देश के तहत अन्य कार्यक्रमों का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल…
Author: SUNIL SINGH
लैंड स्कैम मामले में सीएम हेमंत सोरेन से आज पूछताछ होनी थी। ईडी ने उन्हें समन भेज कर 14 अगस्त को हीनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने को कहा था। लेकिन आज वे हाजिर नहीं होंगे। उन्होंने ईडी से एक सप्ताह का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने ईडी से समय की मांग की है। ईडी की ओर से उनके अनुरोध का जवाब दिया गया है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि उनके ईडी कार्यालय जाने को लेकर पूर्व से संशय की स्थिति बनी हुई थी।
लातेहार: पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह कोयला व्यवसाई राजेंद्र प्रसाद साहू नहीं रहे। उन्होंने सोमवार की सुबह तकरीबन तीन बजे मेडिका अस्पताल, रांची में अंतिम सांसे ली। बता दें गत 12 अगस्त को अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बालूमाथ में गम और आक्रोश का माहौल लोगों ने घटना के विरोध में बालूमाथ में सड़क जाम कर दिया है। हत्यारों की गिरफ्तारी की कर रहे हैं मांग।
लातेहार जिला के रहने वाले कोयला कारोबारी, बीजेपी नेता और जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू की मौत हो गई है। 12 अप्रैल को हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल राजेंद्र साहू का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के अनुसार जहां आज तड़के तीन बजे उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी लातेहार में समर्थकों को हुई, जिसके बाद आक्रोश की स्थिति है। सूचना है कि आक्रोशित लोग मुख्य मार्ग को जाम किए हुए हैं। दफ्तर से लौटने के दौरान हुई थी गोलीबारी घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के झरिवा टोला की है। बताया…
शिमला । हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। राजधानी शिमला के उपनगर समरहिल में सोमवार सुबह भूस्खलन की चपेट में आया प्राचीन शिव बाड़ी मंदिर ध्वस्त हो गया। मलबे में करीब दो दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका है। इनमें एक परिवार के सात लोग शामिल हैं। राहत और बचाव दलों ने अब तक तीन शव मलबे से निकाले हैं। इनमें दो मासूम बच्चों के शव हैं। इस आपदा में पांच लोग चोटिल हुए हैं। शिमला के डीसी आदित्य नेगी और एसपी संजीव गांधी घटनास्थल पर मौजूद हैं।घायलों में अरुण कुमार (28), सावन (33), मोनू (19),…
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बालगृह बालिका में 12 बच्चियों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, किंतु अधिक तबीयत खराब होने पर उनका सच उजागर हो गया और तत्काल पुलिस उन्हें लेकर शासकीय जयप्रकाश चिकित्सालय पहुंची। जहां डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को जिंदा बचा लिया है लेकिन हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इनमें सबसे अधिक बच्चियां भोपाल की हैं, फिर दूसरी सबसे अधिक विदिशा की रहने वाली किशोरियां हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चिकित्सकों द्वारा हॉस्पिटल में गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज जारी है, फिलहाल इस संबंध में यह पता नहीं…
उत्तरकाशी । उत्तराखंड की नेलांग घाटी में जाड़ गंगा की सहायक नदी चोरगाड़ पर बने बैली ब्रिज का पिलर ढहने से आईटीबीपी के जवानों का हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा से संपर्क कट गया है। यह वाकया दो-तीन दिन पहले का बताया गया है। दरअसल पिलर ढहने से यह समूचा ब्रिज नदी में समा गया है। सामरिक दृष्टि से यह ब्रिज भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नेलांग घाटी भारत-चीन सीमा पर है। गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पांडेय का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में अपनी पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज…
काठमांडू। भारत के बिहार प्रांत के सीतामढ़ी जिले के मनिहारी निवासी अभिषेक राज (23) की सीमावर्ती जिला सर्लाही के मलंगवा में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो दिन पहले उसका धड़ जंगल और सिर नदी से बरामद किया था। सर्लाही जिले के एसपी नरेश राज सुवेदी ने बताया कि शव की पहचान उसके परिवार के सदस्यों ने कर ली है। फिलहाल उसके दोस्त गायब हैं। उनकी तलाश की जा रही है। यह पक्का है कि हत्यारे पेशेवर हैं। यह भारत के भी हो सकते हैं और नेपाल के भी। यह भी संभव है कि इस गिरोह…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलकर तिरंगे की कर ली है। उन्होंने सभी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना के तहत ऐसा करने का आह्वान किया है। उल्लेखनीय है कि देश में 13 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू हो चुका है। 15 अगस्त तक इसकी धूम रहेगी प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर कहा है कि ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन की भावना में, आइए हम अपने सोशल मीडिया खातों की डीपी बदलें और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के…
गोलाघाट (असम) गोलाघाट जिले के इटानगर बोगीबील में मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह मौत मेरापानी नीपको की दैयांग पनबिजली परियोजना से छोड़े गए पानी में डूबने की वजह से हुई। उल्लेखनीय है कि नीपको द्वारा गुरुवार को दैयांग पनबिजली परियोजना से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया था। इसके बाद गोलाघाट जिला प्रशासन ने लोगों के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा था। गोलाघाट जिला प्रशासन के आह्वान के बावजूद मछली पकड़ने के लिए व्यक्ति गया। मछली मारने के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक दैयांग नदी के बाढ़ के पानी में इटानगर बोगीबील में मछली…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कुशीनगर जनपद की नहर में कार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि जिले के रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर गुरुवार की आधी रात को कार बेकाबू होकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के दमोदरी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार मनोज यादव (30), गुड्डू यादव (30), भीम सिंह (25) की मृत्यु हुई है। जबकि कार से निकले सुबोध मणि ने लोगों को जानकारी दी थी।