Author: SUNIL SINGH

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कुशीनगर जनपद की नहर में कार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि जिले के रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर गुरुवार की आधी रात को कार बेकाबू होकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के दमोदरी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार मनोज यादव (30), गुड्डू यादव (30), भीम सिंह (25) की मृत्यु हुई है। जबकि कार से निकले सुबोध मणि ने लोगों को जानकारी दी थी।

Read More

मॉस्को/नई दिल्ली रूस ने करीब आधी सदी बाद फिर चंद्र मिशन शुरू किया है। रूस ने आज (शुक्रवार) सुबह 1976 के बाद पहली बार सोयुज-2 रॉकेट की मदद से लूना-25 मून लैंडर को लॉन्च किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस पर रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस को बधाई दी है। मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक इसरो ने कहा है हमारी (भारत-रूस) अंतरिक्ष यात्राओं में एक और मिलन बिंदु होना अद्भुत है। भारत के चंद्रयान-3 और रूस के लूना-25 मिशन को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए शुभकामनाएं। रिपोर्ट्स के अनुसार रूस का लूना-25 लैंडर चंद्रयान-3 की तरह 23 अगस्त…

Read More

नई दिल्ली । लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण के बीच विपक्ष के वॉकआउट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि जब प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को आईना दिखाया तो वो भाग खड़ी हुई। कांग्रेस ने जब पूर्वोत्तर में अपना काला इतिहास देखा तो वह भाग गई। जब उसने प्रधानमंत्री मोदी का पूर्वोत्तर के लिए, मणिपुर के लिए संकल्प और प्यार देखा तो वह भाग गई। इससे पता चलता है कि ‘घमंडिया’ गठबंधन क्या कर सकता है? ठाकुर ने कहा…

Read More

रांची । रांची के सदर थाना क्षेत्र के एडवांस डायग्नोसिस सेंटर के समीप एक युवक के साथ शुक्रवार को मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में कृष्ण कुमार ने एक नामजद दिपोदर कुमार सहित पांच युवकों पर मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कृष्णा कुमार अपने घर से देर रात में खाना रेस्टोरेंट जा रहा था। इसी क्रम में बाइक पर सवार दो युवक वहां से गुजर रहे थे । बाइक सवार बिना कारण कृष्णा के सिर पर मारा। किस संबंध में पूछने पर अन्य युवकों को बुलाकर फाइबर से मारपीट…

Read More

गिरिडीह । सीसीएल गिरिडीह कोलियरी की सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार अहले सुबह कोयला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। सात टन अवैध कोयला जब्त के साथ तीन बाइक और दो साइकिल जब्त किया गया। इस कार्रवाई से बाइक से कोयला तस्करी करने वालों में हड़कंप है। इस संबंध में सीसीएल सुरक्षा विभाग के नकुल नायक ने बताया कि सूचना मिली थी कि मेन रोड से कोयला को बाइक में लादकर तस्करी की जा रही है। सूचना पर बनियाडीह कबरीबाद खदान की मुख्य सड़क पर छापेमारी की गई। छापामारी में सात टन कोयला बरामद किया गया। साथ ही तीन बाइक और दो…

Read More

काठमांडू नेपाल से सटे भारत के सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों की बीती शाम नियमित बैठक हुई। इसमें नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले ‘तीसरे देशों’ (विदेशियों) के नागरिकों पर विशेष निगरानी रखने को लेकर चर्चा हुई है। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के सड़क के रास्ते भारत में प्रवेश करने के अलावा कुछ चीनी नागरिकों के अवैध रूप से भारत की सीमा में प्रवेश की घटना के बाद सतर्कता बढ़ाने को लेकर दोनों देशों के सीमावर्ती सुरक्षा अधिकारियों के बीच सहमति हुई है। बिहार के मधुबनी जिले के सौराठ में शनिवार को आयोजित जिलास्तरीय सीमा समन्वय…

Read More

कोलकाता अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियों में जकड़ी मां भारती को आजादी दिलाने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों की आजादी के प्रति दीवानगी के किस्सों से इतिहास बहुत विशाल है। अब जबकि आजादी के उत्सव की तैयारियों पूरे देश में शुरू हो गई है। तब हम ऐसे गुमनाम क्रांतिकारियों की दस्तां पाठकों के समक्ष लाने की प्रतिबद्धता के तहत आज हम बात करेंगे बंगाल के लाल गिरीश लाल महतो की। अगस्त क्रांति के बलिदानियों में वह भी शामिल थे। इनकी बहादुरी और रणनीति ऐसी थी कि अंग्रेजी सैनिकों के हौसले पस्त हो गए थे। थाने पर हुए हमले के…

Read More

मुरादाबाद । मुरादाबाद के थाना मैनाठेर क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में शनिवार रात्रि में अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत पर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों के अनुसार महिला का 20 दिन पहले पित्त का ऑपरेशन कराया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां दोनों में समझाने बुझाने के बाद समझौता कराने का प्रयास चल रहा है। शनिवार को नगर पंचायत महमदपुर माफी स्थित इंडियन चैरिटेबल हास्पिटल में ड्रेसिंग के दौरान महिला की मौत हो गई। बताते हैं…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार) वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक ‘ऐतिहासिक’ पहल के तहत 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। साथ ही पुनर्विकास कार्यों के शुभारंभ के साथ पूरे भारत में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ का उद्घाटन करेंगे। इनमें से 71 रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे जोन में हैं। एक साथ देशभर के 508 स्टेशनों के नवीनीकरण वाली इस योजना के लिए स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें इलाके के केंद्रीयमंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। रेलवे अधिकारी केंद्र सरकार के नए भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता को दोहराएंगे। इन…

Read More

चंडीगढ़  हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद एक सीआईडी इंस्पेक्टर के वायरल वीडियो से पुलिस सूचना तंत्र सवालों के घेरे में है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि उसके पास इस हिंसा को लेकर समय रहते इनपुट आ गया था। उसने उच्च अधिकारियों को सूचित भी किया। सनसनीखेज इस वीडियो पर उच्च अधिकारियों का कहना है कि केवल भीड़ जुटने का इनपुट था। व्यापक पैमाने पर दंगों को लेकर कोई इनपुट नहीं था। परस्पर विरोधी दावों के बीच हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आज कहा कि एक स्टिंग आपरेशन का वीडियो वायरल हुआ है। इसे…

Read More

रांची । रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि निर्धारित समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव, सुरक्षा एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है।

Read More