Author: SUNIL SINGH

रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट  में उस समय खलबली मच गई, जब एक महिला यात्री के पास से जिंदा गोली बरामद हुई। एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश के दौरान सीआईएसएफ ने महिला यात्री के पास से गोली बरामद की है। उक्त महिला का नाम एलिजाबेथ एल पीटर बताया जा रहा है। इसके पास से गोली बरामद होने की सूचना सीआईएसएफ की ओर से एयरपोर्ट थाने को दी गयी। जिसके बाद से थाने की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए महिला का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। फिलहाल थाने में पूछताछ की जा रही है। अमेरिकी मूल की है महिला यात्री प्रारंभिक जानकारी…

Read More

हजारीबाग जिले में चौपारण के दनुआ घाटी में एक और भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन व्यक्ति की मौत हो गया है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी की कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो 30 फीट गहरी घाटी में जाकर गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रांची में परिजन की मृत्यु होने पर दाह संस्कार में शामिल होने रांची पूरा परिवार गया था। दाह संस्कार के बाद मृत व्यक्ति…

Read More

Bhavani Sena distributed 201 liters of milk सावन के दूसरे सोमवार पर भवानी सेना पिस्का मोड़ मंडल के द्वारा 201 लीटर दूध का वितरण पहाड़ी मंदिर में किया गया। इस अवसर पर रवि राणा राजपूत, उद्देश्य चौधरी, मनीष भगत, विकास सिंह, अभिषेक तिवारी, काजल तिवारी, राजवीर चौधरी, मोहित सिंह, सत्यम, विशाल कुमार, अंकित सिंह गोलू आदि उपस्थित थे ।

Read More

रांची। कारोबारी विष्णु अग्रवाल को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह इडी आॅफिस नहीं पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, बीमारी की वजह से विष्णु अग्रवाल इडी के समक्ष उपस्थित नहीं हो पाये। इडी उन्हें फिर से समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलायेगी। इडी ने विष्णु अग्रवाल को पुगडू की जमीन से जुड़े सारे दस्तावेज और किये गये पेमेंट का ब्योरा लेकर बुलाया था। इससे पहले भी विष्णु अग्रवाल पूछताछ के लिए दो बार इडी आॅफिस में हाजिरी लगा चुके हैं। उन पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर चेशायर होम रोड की एक एकड़…

Read More

न्यायधीश के अवकाश पर रहने से नहीं हो सकी सुनवाई, अभी करना होगा और इंतजार रांची। आर्मी लैंड स्कैम मामले में गिरफ्तार रांची के पूर्व उपायुक्त आइएएस की जमानत याचिका पर अभी सुनवाई के लिए 10 दिन और इंतजार करना होगा। इससे पहले 10 जुलाई को सुनवाई हुई थी। इस सुनवाई में इडी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। कोर्ट ने 17 जुलाई को सुनवाई की तारीख रखी थी। न्यायाधीश के अवकाश में रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी है। छवि रंजन ने इडी की विशेष अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर कर रखी…

Read More

जयपुर, 17 जुलाई (हि.स.)। ट्रेन मेें किसी यात्री का सामान छूटा तो, किसी का बच्चा बिछड़ गया। ऐसे मेें यात्रियों के लिए हमदर्द बनकर आगे आ रही रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा के लिए मुस्तैदी के साथ तैनात है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही है। आरपीएफ की मुस्तैदी और त्वरित कार्यवाही से यात्रियों के छूटे सामान को सकुशल वापस लौटाया गया। साथ ही एवं नाबालिग बच्चों को भी सकुशल सुपुर्द किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते के तहत 08…

Read More

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के विजयीपुर मोहल्ला निवासी एक युवक नौकरी के झांसे में कुछ इस कदर फंसा कि उसने आत्महत्या कर ली। रविवार शाम को युवक ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र लिख कर इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के विजयीपुर निवासी शिवेंद्र कुमार सिंह (36) पुत्र सुशील कुमार सिंह ने इससे पहले सुसाइड नोट लिखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र में उसने उल्लेख किया है कि कुछ साल पहले दो लड़कों से मुलाकात हुई थी, जिसमें से एक मोरिया तहसील मेहनगर जिला आजमगढ़ तथा दूसरा जवही दियर बलिया का निवासी…

Read More

बेगूसराय। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़चक में 15 जुलाई को हुए सुरेश पंडित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन की दलाली के चक्कर में हुई हत्या मामले के मास्टर माइंड सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया गया है। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि सुरेश पंडित मिट्टी का बर्तन बनाने के साथ जमीन की ब्रोकरी भी करता था। इसी गांव का नीरू कुमार भी जमीन ब्रोकरी का काम करता था। चार कट्ठा की एक जमीन की बिक्री को लेकर एक व्यक्ति ने…

Read More

रांची। राज्य में हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाओं के दिन बहुरने लगे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सार्थक प्रयास का प्रतिफल है कि 20 सितंबर 2020 को शुरू हुई इस योजना के जरिए हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी 30,013 महिलाओं ने सम्मानजनक आजीविका को अपने जीवन का आधार बनाया। आज ये महिलाएं समाज में बदलाव की कहानी गढ़ दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं। जागरूकता ने निभाया अहम किरदार, सरकार से मिला सहयोग मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का शुभारंभ हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य…

Read More

गिरिडीह के तिसरी में कार्यकर्ताओं के साथ की टिफिन बैठक आजाद सिपाही संवाददाता गिरिडीह। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को गिरिडीह जिलांतर्गत तिसरी स्थित वर्णवाल धर्मशाला में मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि टिफिन बैठक हमारी कार्यपद्धति का अंग है। ऐसी ही छोटी छोटी बैठकों में संपर्क, संवाद और समर्पण के माध्यम से भाजपा सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी बनी है। टिफिन बैठकों से समाज में समरसता को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि मजबूत भाजपा से ही…

Read More

रांची। महिला उत्पीड़न और देह व्यापार की रोकथाम पर रविवार को राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस रांची की ज्यूडिशियल एकेडमी में आयोजित की गयी। इसमें मुख्य अतिथि चीफ जस्टिस झारखंड संजय कुमार मिश्र शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महिला उत्पीड़न पर जागरूकता से जुड़ी पुस्तक के विमोचन के साथ हुई। इसके बाद झारखंड सहित दूसरे राज्य से आये न्यायाधीशों ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम पर व्याख्यान दिये। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र ने कहा कि झारखंड के लिए देह व्यापार और महिला उत्पीड़न एक संवेदनशील विषय है। अक्सर यह घटना पीड़ित के नजदीकी द्वारा की जाती है। घटना के बाद सबसे बड़ी…

Read More