रांची। रांची के डीपीएस स्कूल की छात्रा खुशी सरावगी सीयूईटी 2023 में राष्ट्रीय टॉपर बनी हैं। अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए खुशी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में नेशनल टॉपर्स की सूची में शामिल हुई हंै। खुशी सरावगी ने सीयूईटी (यूजी) परिणाम 2023 में 800 में से 799.64 अंक प्राप्त किये। उन्हें पांच विषयों (अंग्रेजी, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, अर्थशास्त्र और गणित) में 100 परसेंटाइल अंक मिले हैं। खुशी के अलावा डीपीएस रांची की अपूर्वा गोयनका, पायल सिन्हा, आयशा रमानी, कल्याणी नायर और शिवांगी सुषमा ने भी सफलता हासिल की है। इस अवसर पर…
Author: SUNIL SINGH
हंटरगंज (चतरा)। झारखंड के चतरा जिले में हटरगंज के अंतर्गत आमीन गांव में भूमि विवाद के चलते हुई झड़प में एक सीमा सुरक्षा बल के जवान की मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी, बेटा और दूसरे अन्य रिश्तेदार सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना में दोनों ओर से जम कर धारदार हथियार और लाठी डंडे चले। मारपीट के दौरान पूरा गांव रणक्षेत्र में बदल गया। मारपीट में जिस जवान की मौत हुई वहएसएसबी में था। उसका नाम शिव कुमार यादव था और आमीन गांव का निवासी था। वह असम में अपनी सेवा दे रहा था। घायलों…
रांची। झारखंड में वर्ष 2019 से अब तक प्रोटेक्शन आॅफ चिल्ड्रेन अगेंस्ट सेक्सुअल आॅफेंस (पॉक्सो) की 1324 वारदा हुई हैं। पुलिस मुख्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 में पॉक्सो एक्ट के 239 वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें धनबाद में 42, गिरिडीह में 10, हजारीबाग में 12, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 18, पलामू में 18, रांची में 28, साहिबगंज में 6, दुमका में सात, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में चार, बोकारो में 27, लातेहार में चार, जामताड़ा में चार, सरायकेला में तीन, देवघर में10, गोड्डा में चार,गुमला में पांच, लोहरदगा में चार, चतरा में छह, गढ़वा में 14,कोडरमा में…
फूड सेफ्टी टीम ने शिकायत मिलने के बाद की कार्रवाई, जांच के लिए भेजे गये सैंपल रांची। राजधानी रांची के कांके रोड स्थित न्यूक्लियस हाइट मॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब फूड सेफ्टी टीम ने छापेमारी की। यह छापेमारी ग्राउंड फ्लोर के कई फूड कोर्ट में की गयी है। टीम ने यहां से सैंपल भी कलेक्ट किये हैं। वहीं टीम ने साफ-साफ चेतावनी दी है कि अगर सैंपल से किसी तरह की मिलावट की जानकारी होती है तो संबंधित फूड कोर्ट पर नियम संगत कार्रवाई की जायेगी। जरूरत पड़ी तो लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। लगातार…
चरही पीडीएस दुकान को लेकर रविवार को चुरचू प्रखंड के बहेरा पंचायत की वार्ड संख्या 13 का ग्राम पिपरा में पीडीएस दूकान को लेकर पंचायत के मुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया जिसकी संचालन मुमताज अंसारी ने किया। ग्राम पिपरा वार्ड संख्या 13 के ग्रामीणों ने अपनी दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि हमारे वार्ड संख्या 13 में एक भी डीलर का दूकान नहीं होने से हम लोगों को राशन उठाने के लिए दो किलोमीटर चलकर वार्ड संख्या 12 में जाने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है हमलोगों का दूकान वार्ड संख्या 12 मैं…
रायगढ़ । रायगढ़ जिले लैलूंगा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह डीजल टैंकर और यात्री बस में जोरदार भिड़त हो गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। वहीं डीजल लूटने मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रूडुकेला के पास रविवार सुबह तकरीबन 8 बजे एक यात्री बस और डीजल से भरे टैंकर के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में दोनों ही वाहन के चालक और कुछ यात्रियों को लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शनिवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है। लेकिन इस मुलाकात में राज्य के दो संवैधानिक प्रमुखों के बीच कुलपतियों व प्रति कुलपतियों की नियुक्ति पर चर्चा की गयी। जानकारी के अनुसार इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच नामों पर सहमति बन गयी है। अब शीघ्र ही राज्य के चार विश्वविद्यालयों को कुलपति और इतने ही विश्वविद्यालयों को प्रति कुलपति मिल जाएंगे। मालूम हो कि कुछ कुलपतियों का कार्यकाल जून में ही समाप्त हो चुका है, जबकि कुछ का जल्द ही समाप्त होनेवाला है। जिन विश्वविद्यालयों में वीसी की नियुक्ति…
आइजल,। मिजोरम में 25 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि आबकारी और नारकोटिक्स विभाग ने एक अभियान चलाते हुए हेरोइन को जब्त किया। जब्त हेरोइन का परिमाण 5 किग्रा से अधिक बताया गया है। चाइचल इलाके में एक बोलेरो और ग्रैंड विटारा गाड़ी से हेरोइन जब्त किये गये है। कुल 436 साबुनदानी में भरकर हेरोइन की आपूर्ति की जा रही थी। पुलिस ने त्रिपुरा के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चार तस्करों की पहचान जामीर हुसैन, माराम मियां, आमिर हुसैन तथा सुकान्त कर्मकार के रूप में की गयी…
मेक्सिको सिटी । प्रतिष्ठित मैक्सिकन पत्रकार नेल्सन माटस की शनिवार दोपहर तीन बजे दक्षिण-पश्चिमी राज्य ग्युरेरो के तटीय रिसॉर्ट शहर अकापुल्को के उत्तर में एमिलियानो जपाटा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अटॉर्नी जनरल कार्यालय के प्रवक्ता ने माटस की हत्या की पुष्टि की है। अटॉर्नी जनरल कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार समाचार वेबसाइट लो रियल डी ग्युरेरो के निदेशक माटस को एक स्टोर की पार्किंग में गोली मारी गई। गोली उनके सिर पर लगी। उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। वह अपनी कार के पास जा रहे थे। मेक्सिको के पत्रकारों ने हत्याकांड की कड़ी निंदी की है।…
नई दिल्ली । देश के लगभग सभी हिस्सों में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देश की मौसम संभावित गतिविधि पर यह पूर्वानुमान स्काईमेट ने जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दक्षिण-पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में कहीं हल्की, कहीं मध्यम और कहीं भारी बारिश होगी। स्काईमेट के अनुसार बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंतरिक महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक…
उज्जैन । विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल श्रावण मास के दूसरे सोमवार (कल) को नगर भ्रमण करेंगे। इस बार सोमवार को अमावस्या पर्व भी है। इस वजह से सोमवती अमावस्या स्नान के लिए शिप्रा तट पर करीब तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। महाकाल मंदिर में सोमवार शाम चार बजे कोटितीर्थ के पास सबसे पहले बाबा महाकाल की पूजा की जाएगी। इसके बाद बाबा रजत पालकी में बैठेंगे। मंदिर के प्रवेश द्वार पर बाबा की पालकी पहुंचेगी। यहां सशस्त्र पुलिस बल बाबा को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। इसके बाद पुलिस बैंड की धुन पर बाबा महाकाल नगर भ्रमण करेंगे।…