Author: SUNIL SINGH

रांची। भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने रविवार को घोषणा की कि विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। इनमें से एसटी के सुरक्षित 21 सीटें हैं, जबकि एससी के लिए सुरक्षित और वैसी सामान्य सीटें, जहां आदिवासियों की संख्या बहुतायत है, ऐसी सात सीटों पर पार्टी उम्मीदवार देगी। मुंडा ने आरोप लगाया कि झामुमो, कांग्रेस, बीजेपी, आजसू, राजद व जदयू सरकार में रहे, पर किसी ने भी आदिवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया।

Read More

कोलकाता । आर.जी. कर अस्पताल की प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में कोलकाता और बंगाल के विभिन्न हिस्सों के साथ ही पूरी दुनिया में एक और व्यापक विरोध प्रदर्शन देखा गया। पिछले महीने नौ अगस्त को इस घटना के बाद से न्याय की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को यह विरोध प्रदर्शन पहले से अधिक संगठित, परिपक्व और विविध रूप में सामने आया। सुबह से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सारा दिन चला और सारी रात भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर रहे हैं। रविवार का दिन बंगाल के लिए विरोध प्रदर्शन…

Read More

रांची । असम सरकार के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंता विस्व सरमा सोमवार को दो दिवसीय प्रवास पर रांची आ रहे हैं। वह उत्पाद सिपाही दौड़ में मृत जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके अलवा प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू के आवास भी जायेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरमा शाम तीन बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय आयेंगे। इसके बाद ओरमांझी जायेंगे, जहां उत्पाद सिपाही दौड़ में मृत जवान अजय कुमार मुंडा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सरमा नामकुम जायेंगे और मृतक जवान स्व. विकास लिंडा के परिजनों से…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने वकीलों के लिए पांच लाख रुपये के मेडिकल बीमा को मंजूरी दी है। साथ ही अधिवक्ताओं की पेशंन को भी 7,000 से बढ़ाकर 14 हजार रुपये प्रति माह कर दी है। वहीं नव नामांकित अधिवक्ताओं को 5000 रुपये हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा। झारखंड मंत्रिमंडल ने राज्य के वकीलों के लिए पांच लाख रुपये के मेडिकल बीमा के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। राज्य सरकार के इस फैसले से झारखंड के लगभग 30,000 वकीलों को लाभ मिल सकता है। मंत्रिमंडल ने 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के अधिवक्ताओं की पेंशन 7,000 रुपये से…

Read More

रांची गिरिडीह के गांडेय में नाै सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन होगा। यहां गिरिडीह और धनबाद जिला का ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधिक्षक डॉ विमल कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान ताराटांड़ का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर मौजूद सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, स्टेज निर्माण, हेलीपैड, वाहनों के आवगमण, वाहन पार्किंग आदि के संबंध में चर्चा कर संबंधित पदधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने…

Read More

पलामू। जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जसपुर गांव में गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने लाठी- डंडे से पीट पीट कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना के वक्त बुजुर्ग अपने घर के बाहर सोए हुए थे। घटनास्थल से दो लाठी बरामद हुई है। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह मनातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनीनगर भेज दिया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान राजा यादव (63) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजा यादव अपने…

Read More

रांची। कांग्रेस के झारखंड सह प्रभारी सप्तागिरी शंकर उल्का और डॉक्टर वेला प्रसाद शुक्रवार को रांची पहुंचे। रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य नेताओं ने पुष्प गुच्छ देकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर मदन मोहन शर्मा, संजय लाल पासवान, कुमार राजा, राकेश किरण महतो, सतीश पौल मुजनी, विनय सिन्हा दीपु,रमा खलखो सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर दोनों झारखंड सह प्रभारी सिमडेगा के लिए रवाना हो गए। वहां दोनों जिला कांग्रेस कमेटी ,प्रखंड, मंडल पंचायत कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अग्रणी संगठन और प्रमुख कांग्रेस नेताओं…

Read More

रांची। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य सरकार से मांग की है कि होमगार्ड जवानों के मानदेय का भुगतान समय से किया जाए। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने गुरुवार को कहा कि रांची जिला के यातायात ड्यूटी में प्रतिनियुक्त होमगार्ड जवानों का समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए होमगार्ड जवानों को यातायात ड्यूटी में लगाने का आदेश दिया गया था । इस आदेश के आलोक में लगभग 700 होमगार्ड जवानों को रांची जिला में यातायात ड्यूटी में लगाया गया है…

Read More

रांची। झारखंड सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 10 सितंबर से 12 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस संबंध में सचिवालय सेवा संघ रांची के महासचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा की ओर से राज्य के सभी अपर मुख्य सचिव, सरकार के सभी प्रधान सचिव, सरकार के सभी सचिव, सभी विभाग अध्यक्षों को पत्र लिख कर जानकारी दी गयी है। उन्होंने कहा है कि सचिवालय सेवा के कर्मचारी स्वीकृत कार्यबल की तुलना में लगभग आधा कार्यबल और सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी कार्यों को गति दे रहे है। संघ की ओर से लंबे समय से लंबित अपनी…

Read More

रांची। आगामी 23 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक चंडीगढ़ में 14वां हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 का आयोजन होना है। इसमें झारखण्ड हॉकी टीम की भागीदारी भी होगी। इसके लिए झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 09 सितम्बर को सुबह 11.00 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी, रांची में आयोजित होगा। इस चयन ट्रायल में झारखंड के वे हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 01 जनवरी 2008 को या उसके बाद हुआ हो। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म…

Read More

रांची। उत्पाद सिपाही परीक्षा के लिए अलग-अलग जिलों में चल रही दौड़ प्रतियोगिता के दौरान अबतक 12 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। डीजीपी ने मौत की इन घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले को लेकर गंभीर हैं. इसलिए सभी मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यूडी केस दर्ज हो रहा है। पता किया जा रहा है कि आखिर इतने युवाओं की जान कैसे चली गयी। इसके पीछे कोई बीमारी, व्यवस्था में कमी या किसी तरह का सेवन तो कारण नहीं है। सबसे ज्यादा पलामू में मौत…

Read More