Author: SUNIL SINGH

उत्पाद सिपाही भर्ती: पलामू के युवक की रांची के मेदांता में मौत अब तक बारह युवकों की मौत, सौ से अधिक अब भी बीमार रांची। राज्य में उत्पाद सिपाही की नियुक्ति के लिए दौड़ का आयोजन जारी है। यह दौड़ 22 अगस्त से शुरू हुई है और 4 सितंबर तक चलेगी। अब तक कुल एक दर्जन युवाओं की मौत हो गयी है, वहीं एक सौ से अधिक युवा अब भी बीमार हैं। हालांकि दौड़ के समय लगभग तीन सौ अभ्यर्थी बेहोश हो चुके हैं। इधर सोमवार की सुबह पलामू जिले के रहनेवाले दीपक कुमार ने रांची के मेदांता अस्पताल में…

Read More

रांची नामकुम थाना के रामपुर गांव का रहने वाला था युवक। साहिबगंज। उत्पाद पुलिस की शारीरिक जांच दौरान बेहोश हुए एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार युवक विकास लिंडा उम्र लगभग 21 बर्ष पिता बिजला लिंडा रामपुर थाना नामकुम जिला रांची निवासी युवक की मौत सदर अस्पताल साहिबगंज इलाज के दौरान हो गई। शनिवार को फिजिकल टेस्ट के दौरान बेहोश हो गया था।आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सदर अस्पताल साहिबगंज मे लाया गया था।जहां सभी बेहोश हुए युवक का इलाज चल रहा था। इसमें एक युवक की रविवार सुबह…

Read More

रांची रामदास सोरेन ने झारखंड के मंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ ली. राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद एवं गपोनीयता की शपथ दिलायी. रामदास सोरेन को चंपाई सोरेन की जगह झारखंड सरकार का मंत्री नियुक्त किया गया है. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए झामुमो के सहयोगी दलों के नेता राजभवन में आयोजित समारोह में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के सहयोगी दलों कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता भी शामिल हुए. झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने रामदास सोरेन को मंत्री नियुक्त किये जाने का पत्र पढ़ा. इसके बाद…

Read More

नई दिल्ली । मूसलाधार बारिश और बाढ़ की विभीषिका से घिरे गुजरात पर अब चक्रवात का साया मंडरा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ताजा सूचना में कहा गया है कि सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर एक चक्रवात बन रहा है। इस बीच भारी बारिश ने गुजरात के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वडोदरा समेत कई शहरों में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इतना ही नहीं मगरमच्छ नदियों से बहकर घरों की छतों पर पहुंच गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय बुलेटिन में कहा गया है कि सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर बन रहे चक्रवात के आज…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एयर मार्शल डेंजिल कीलोर के निधन से दुख जताया है। उन्होंने आज सुबह एक्स पोस्ट पर कहा कि 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी वीरता राष्ट्र के प्रति उनके अटूट साहस और समर्पण का प्रमाण है। उनकी विरासत आसमान से भी आगे तक फैली हुई है। स्पेशल ओलंपिक्स भारत के संस्थापक के रूप में, उन्होंने खेलों के माध्यम से समावेशिता, जागरूकता और सशक्तिकरण के आंदोलन को बढ़ावा देते हुए 450,000 से अधिक विशेष बच्चों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एयर मार्शल डेंजिल कीलोर एक ऐसे नायक…

Read More

बाेकाराे। जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के करमटिया गांव के युवक मुकेश कुमार (35) का शव पुलिस ने बुधवार सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ी के नीचे से बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए पहाड़ी की ओर गए थे। उसी समय रास्ते में युवक का शव पड़ा हुआ देखा। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी गांव वालों को दी।…

Read More

रांची। रिम्स में मंगलवार रात जूनियर डॉक्टर और सुरक्षा गार्ड के बीच मारपीट का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। मारपीट में रिम्स के मेडिकल छात्र और होमगार्ड के जवान को चोट लगी है। मामले को लेकर बरियातू थाने में दोनों और से बुधवार काे एफआईआर दर्ज किया गया है। रिम्स के मेडिकल छात्रा सीओ प्रिय ने होमगार्ड जवानों पर मारपीट करने का एफआईआर दर्ज कराया है। जबकि होमगार्ड जवानों की ओर से शिवानी महतो ने जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट का एफआईआर दर्ज कराया है। जूनियर डॉक्टरों ने सुरक्षाकर्मियों पर हाथापाई का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर लिखा- चंपाई सोरेन ने कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में 26 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को जेड प्लस सुरक्षा दे दी गयी है। झारखंड पहुंचने के बाद वे इसी सुरक्षा घेरे में रहेंगे। चंपाई 28 अगस्त को झारखंड कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं। झारखंड मुक्ति…

Read More

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी की नाबालिग बेटी को दुष्कर्म की धमकी देने के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखां ब्लॉक के मोथाबाड़ी निवासी मसदुल मोल्ला के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उसे मंगलवार तड़के गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी तब हुई जब एक दृश्य सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति को कोलकाता के आर. जी. कर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक की दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आयोजित एक रैली में धमकी देते हुए…

Read More

धनबाद । धनबाद जिले के पांच जगहों पर सीबीआई दिल्ली की टीम ने सोमवार देर शाम को छापेमारी करने पहुंची। सीबीआई की टीम ने धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित फेमस रेडियोजॉलिस्ट डॉ. प्रणय पुर्वे उर्फ एसपी पूर्वे, मटकुरिया में जीटीएस कंपनी के मालिक गुरपाल सिंह के घर व दफ्तर, इनकम टैक्स ऑफिस, सरायढेला के अमन दारूका और पुराना बाजार निवासी अशोक चौरसिया के आवास में छापा मारा। करीब 10 से 11 घण्टे तक चले इस रेड के बाद दिल्ली सीबीआई की टीम ने तीन लोगों जीटीएस आउटसोर्सिंग मालिक के गुरपाल सिंह, डॉ एसपी पूर्वे व एक अन्य को गिरफ्तार कर…

Read More

नई दिल्ली। सारे देश में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। दुनियाभर में फैले भगवान कृष्ण के अनुयायी सुबह से उनके जन्मोत्सव की तैयारी में जुटे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर देशवासियों को इस पावन त्योहार की बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा है, ” जन्‍माष्‍टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई देती हूं। यह त्योहार हमें भगवान श्री कृष्ण के दिव्य आदर्शों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करता है। आइए इस अवसर पर, हम भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं को आत्मसात…

Read More