Author: SUNIL SINGH

रांची। झारखंड सरकार ने झारखंड युवा आयोग का अध्यक्ष कुमार गौरव को बनाया है। इस संबंध में बुधवार को पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने झारखंड युवा आयोग का गठन करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार गौरव को युवा आयोग का नया अध्यक्ष बनाया है, जबकि विशाल तिर्की और सुनील टुडू को आयोग का सदस्य बनाया गया है। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। कुमार गौरव को झारखंड युवा आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने पर…

Read More

रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के बीच समन्वय स्थापित करेगी। वह बुधवार को खेलगांव स्थित 13वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप और प्रथम झारखंड इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के विकास के लिए हरसंभव सहायता सरकार प्रदान करेगी। साथ ही कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए 40 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को नियुक्त किया है। झारखंड के लोग शुरू से निशाना लगाने में माहिर होते हैं और तीर-धनुष से निशाना लगाते हैं। इसलिए राइफल शूटिंग में…

Read More

189 उत्क्रमित माध्यमिक स्कूलों में 1890 लिपिक व 2079 कर्मियों की होगी नियुक्ति, 4069 पद सृजित: कैबिनेट ने राज्य के 189 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हैं, जहां नियुक्ति के लिए 4069 पद सृजित किए गए हैं। इन स्कूलों में शिक्षकों के अतिरिक्त लिपिक और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। उक्त सृजित पद में लिपिक के 1890 और अन्य कर्मचारियों के 2079 पद हैं। इसके साथ ही विनोबा भावे विश्वविद्यालय के तहत गोला में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए 25 करोड़ रुपए दिए गए हैं। शराब की बोतलों के होलो ग्राम की छपाई अब केंद्रीय संस्थान से: उत्पाद विभाग द्वारा राज्य…

Read More

रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से पटना के लिए रवाना हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भोपाल से हरी झंडी दिखाई। जिसके बाद सुबह 10:53 पर ट्रेन पटना के लिए चल पड़ी। 6 घंटे में ये पटना पहुंचेगी। ट्रेन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। वंदे भारत जैसे ही रांची स्टेशन से खुली लोगों ने वंदे मातरम् के नारे लगाए। ट्रेन में सफर कर रहे लोग काफी खुश दिखे। यात्रियों ने कहा कि हमारा इंतजार खत्म हुआ। ऐसा लग रहा है, जैसे ट्रेन नहीं फ्लाइट में बैठे हैं। वंदे भारत को पायलट के बालमुचू…

Read More

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रानी कमलापति स्टेशन से इंदौर एवं जबलपुर के लिए एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनें रवाना हुईं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने तीन अन्य वंदे भारत ट्रेनों को भी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10ः30 बजे वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल के राजाभोज विमानतल पहुंचे। यहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनकी अगवानी…

Read More

27 जून यानी आज करीब-करीब सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जाहिर की गयी है। 28 से बारिश कम होगी. आज संताल परगना के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। पिछले 24 घंटे में बानो में 83, कोलेबिरा में 80, बहरागोड़ा 53, पुटकी में 41, जगन्नाथपुर में 28 मिमी के आसपास बारिश हुई. सोमवार को राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में मानसून सक्रिय रहा। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर झारखंड में साफ नजर आ रहा है। 24 घंटे से पूरे राज्य में बारिश हो रही है। रांची समेत आसपास जिले में सोमवार…

Read More

नैतिकता के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा देना चाहिए रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष अपनी संवैधानिक मयार्दाओं का बार बार उल्लंघन कर रहे। विधानसभा अध्यक्ष का पद दलीय राजनीति से ऊपर निष्पक्षता का पद है लेकिन राज्य में तो सभी नियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष झामुमो के प्रवक्ता की तरह पार्टी के मंच से बयान दे रहे। ऐसे में पद की गरिमा तार तार हो रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ स्पीकर…

Read More

रांची। बिहार और झारखंड की राजधानी रांची को जोड़ने के लिए शुरू की जा रही सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का चौथा ट्रायल सोमवार को सफल रहा है। सुबह 4:15 बजे पटना से इस ट्रेन का अंतिम ट्रायल किया गया। यह ट्रेन निर्धारित समय से पांच मिनट पहले सिर्फ छह घंटे में रांची पहुंच गयी। अंतिम ट्रायल में रेलवे के अधिकारी और मीडिया के लोगों को शामिल किया गया। पटना-रांची के बीच चलनेवाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखा कर करेंगे। यह ट्रेन पटना से हटिया तक चलेगी।…

Read More

रांची। निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के तीन सहयोगियों नीरज मित्तल, राम प्रकाश भाटिया और तारा चंद को इडी कोर्ट ने पांच दिनों तक रिमांड पर भेजा है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) नीरज मित्तल, राम प्रकाश भाटिया और तारा चंद से इडी पांच दिनों तक पूछताछ करेगी। इडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत ने सोमवार को इसकी अनुमति दे दी है। इडी की ओर से तीनों आरोपितों को छह दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति अदालत से मांगी गयी, लेकिन अदालत ने पांच दिनों की रिमांड दी। आरोपित नीरज मित्तल की…

Read More

रांची। 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी नक्सली अरविंद भुइयां गिरफ्तार हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अरविंद भुइयां की गिरफ्तारी बिहार-झारखंड की सीमा क्षेत्र से गया जिले की पुलिस ने की है। अरविंद भुइयां की निशानदेही पर पुलिस ने एके 47 समेत कई आधुनिक हथियार बरामद किये हैं। अरविंद भुइयां पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा है। वह मूल रूप से बिहार के गया जिले के सलैया थाना क्षेत्र के विराज गांव का रहनेवाला है। 30 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहा है अरविंद अरविंद भुइयां के खिलाफ झारखंड और बिहार के अलग-अलग थानों में 100…

Read More

लोकेश चौधरी सहित दो अन्य दोषी करार, 30 जून को सजा के बिंदु पर कोर्ट में होगी सुनवाई रांची। रांची के चर्चित अग्रवाल बंधु हत्याकांड मामले में आरोपी लोकेश चौधरी को दोषी करार दिया गया है। इसके साथ ही धर्मेंद्र तिवारी, सुनील सिंह को कोर्ट ने दोषी माना है। अब अगली सुनवाई 30 जून को होगी। इस दिन सजा के बिंदु पर सुनवाई की जायेगी। 19 गवाही दर्ज की गयी सुनवाई के समय कोर्ट में सभी आरोपी उपस्थित थे। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई हुई। पुलिस की ओर से पेश किये गये साक्ष्य…

Read More