नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।भाजपा ने अर्शिद भट्ट को राजपोरा, जावेद अहमद कादरी को शोपियां, मो. रफीक वानी को अनंतनाग पश्चिम, सलाह. सैयद वजाहत को अनंतनाग और गजय सिंह राणा को डोडा से टिकट दिया है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर की सभी 90 सीटों पर तीन चरणों- 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को आएंगे। कश्मीरी प्रवासियों के लिए दिल्ली, जम्मू और उधमपुर में स्पेशल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पहले चरण के लिए नामांकन…
Author: SUNIL SINGH
रांची । नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, एनआईएएमटी रांची में एमटेक (सेल्फ फिनांस) कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार नामांकन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित है। इसमें चार डिर्पाटमेंट के पांच विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें फाउंड्री-फोर्ज टेक्नोलॉजी ,मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रीयल मेटेलर्जी, इंवायरमेंटल इंजीनियरिंग, मेटेरियल इंजीनियरिंग (नैनो टेक्नोलॉजी) शामिल है। इसके लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए निर्धारित है।
– लॉयड ऑस्टिन से की रक्षा सहयोग, औद्योगिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा – रक्षा मंत्री ने वार्ता में भारत-अमेरिका औद्योगिक सहयोग के रोड मैप पर प्रकाश डाला नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी यात्रा के दूसरे दिन वाशिंगटन डीसी के पेंटागन में अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, औद्योगिक सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने भारत-अमेरिका रक्षा औद्योगिक सहयोग रोड मैप पर भी प्रकाश डाला। दोनों मंत्रियों ने भारत और अमेरिका के बीच आपूर्ति सुरक्षा समझौता (एसओएसए) होने पर खुशी जताई। राजनाथ…
दमाेह । मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अदालती आदेश की तामील करते हुए शुक्रवार रात सीबीआई ने एक ईसाई मिशनरी की शिक्षण संस्थाओं पर छापा मारा। बाइबल और नर्सिंग कॉलेज में दो गाड़ियों में अफसरों की टीम पहुंची। जांच अधिकारियों की यह टीम सीबीआई भोपाल की है। आने वाले समय में कई बड़े खुलासे होने की आशंका है। क्रिश्चियन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय लाल के नर्सिंग और बाइबल कॉलेज में शुक्रवार देररात यह कार्रवाई की गई। दमोह मसीही समाज के आधारशिला संस्थान द्वारा संचालित नर्सिंग ट्रेनिंग कालेज पर उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआइ ने प्रदेश के…
झारखंड एटीएस ने गुरुवार को केंद्रीय एजेंसियों की जानकारी के बाद अलकायदा से जुड़े संदिग्धों के 16 ठिकानों पर छापेमारी की। एटीएस टीम ने एक साथ रांची, लोहरदगा और हजारीबाग के 16 ठिकानों पर छापेमारी कर आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक रांची में हुई छापेमारी में सरगना इश्तियाक को पकड़ने में कामयाबी मिली है। उधर, हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान फैजान अहमद के रूप में की गयी है। एटीएस की टीम ने दो लैपटॉप ,एक किताब, मोबाइल फोन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजट्स भी…
रांची/हजारीबाग/नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को झारखंड, राजस्थान और उत्तरप्रदेश से 14 लोगों को हिरासत में लेने के बाद अलकायदा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया। दिल्ली पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्यों के पुलिस बलों के साथ मिल कर एक आॅपरेशन चलाया। अल-कायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट? (एक्यूआइएस) के सरगना इश्तियाक को झारखंड के रांची से हिरासत में लिया गया। ये देश में आतंकी हमलों की तैयारी में था। गिरफ्तार आरोपियों से हो रही पूछताछ: प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस छापेमारी के लिए दिल्ली…
कोलकाता । सुप्रीम कोर्ट के अनुरोध के बाद पश्चिम बंगाल को छोड़कर देशभर के अस्पतालों में डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने के संकेत दिए हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के भी अस्पतालों में आंदोलन कर रहे डॉक्टर काम पर वापस लौटेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि हड़ताल जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने आर.जी. कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल मामले की सुनवाई के बाद पूरे देश के हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की थी। पश्चिम बंगाल में हड़ताल अब भी जारी है। हड़ताली डॉक्टरों ने स्पष्ट कर…
रांची। झारखंड में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) ने तीन जिलों लोहरदगा, हजारीबाग, रांची के 14 स्थानों पर छापेमारी की है। जहां से अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट का स्लीपर सेल को पकड़ा गया है। झारखंड के अलावा दिल्ली पुलिस ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी छापा मारा। पुलिस के मुताबिक सरगना रांची (झारखंड) में बैठा डॉ. इश्तियाक था। जो देश में खिलाफत और आतंकी हमलों की तैयारी में था। आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों को हथियारों की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी ट्रेनिंग के दौरान राजस्थान के भिवाड़ी से 6, जबकि झारखंड और उत्तर प्रदेश से 8 लोगों को हिरासत में लिया…
सरायकेला। बीते तीन-चार दिनों से झारखंड की राजनीति में चल रहे भूचाल के बीच मंगलवार को मीडिया के समक्ष आकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन ने स्थिति को साफ किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा। उनके पास दो विकल्प अभी खुले हैं। पहले के स्टैंड पर अब भी कायम मंगलवार देर रात चंपाई सोरेन दिल्ली से हवाई मार्ग के द्वारा कोलकाता पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत झिलीगगोडा स्थित अपने आवास पहुंचे। उनके आवास पर स्वागत में देर रात तक समर्थक और कार्यकर्ता डटे रहे। आवास पहुंचने पर मंत्री…
सरायकेला। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन ( संख्या जेएच 22A/1084) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। बताया जाता है कि सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा में मंगलवार देर रात करीब दाे बजे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को ड्रॉप करने के बाद एस्कॉर्ट वाहन लौट रहा थी। इसी दौरान सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर मुड़िया के पास अज्ञात वाहन से टकरा गया। एस्कॉर्ट वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचे। प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारी और पुलिस की टीम वहां…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की जयंती पर उनका स्मरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा-”हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बंबई (मुंबई) में हुआ था। वे सिर्फ तीन वर्ष के थे जब भारत स्वतंत्र हुआ और उनके नाना पंडित जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां की हत्या के बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष एवं देश के प्रधानमंत्री बने…