Author: SUNIL SINGH

प्रातः 3 बजे सरकारी पूजा उपरांत भक्तो के लिए पट खोला गया रांची । पवित्र सावन माह का शुरुआत आज सोमवार से शुरू हुआ ,72 वर्षो के बाद ऐसा संयोग हुआ सावन माह का शुरुआत और समापन सोमवार से होगा। रात्रि 1 बजे से ही भक्त पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक के लिए कतारवध दिखे, प्रातः 3 बजे पूरे सनातनी विधि-विधान से , रुद्रा अभिषेक कर उपायुक्त राहुल सिन्हा, सदर अनुमंडल प्राधिकारी उत्कर्ष कुमार, राँची पहाड़ी विकाश समिति के अध्यक्ष N N पांडेय , पूर्व आयुक्त जटा शंकर चौधरी , प्रवक्ता बादल सिंह , JMM प्रवक्ता बबलू पांडेय के द्वारा संयुक्त…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज 132/33 के०वी० ग्रिड सब-स्टेशन जरमुंडी और 132 के०वी० द्विपथ लिलो संचरण लाइन का आॅनलाइन उद्घाटन करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह ग्रिड सब-स्टेशन अलग-अलग ग्रिडों से भी जुड़ेगा. उन्होंने कहा कि बिजली की महत्ता से आज कोई भी अपरिचित नहीं है। बिना बिजली के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है. मुख्यमंत्री ने झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड एवं झारखण्ड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों, कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को निर्बाध एवं गुणात्मक बिजली पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया है। निर्बाध…

Read More

रामगढ़। जिले के यातायात थाना में नवपदास्थापित एएसआई राहुल कुमार सिंह की ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब हो गई और स्थानीय लोग निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर बवाल काटा। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर प्रशासन और पुलिस के कई वरीय पदाधिकारियों को पहुंचना पड़ा। ट्रैफिक थाना में नवपदास्थापित एएसआई राहुल कुमार सिंह की ड्यूटी रविवार को पहले दिन बंजारी चेकपोस्ट के पास लगाई गई थी. राहुल सिंह ड्यूटी पर…

Read More

राज्य सरकार ने रामगढ़ एसपी का तबादला कर दिया है। रामगढ़ एसपी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है। आधी रात आखिरकार रामगढ़ एसपी को क्यों हटाया गया, इसकी जानकारी अभी तक बाहर निकल कर नहीं आ पाई है। रामगढ़ एसपी रहे डॉक्टर विमल कुमार इससे पूर्व सरायकेला के एसपी थे, वहां से भी उन्हें 3 महीने के भीतर ही हटा दिया गया था। किसी की पोस्टिंग नहीं सबसे आश्चर्य की बात यह है कि राज्य सरकार के द्वारा आईपीएस डॉक्टर विमल कुमार रामगढ़ एसपी को पद से हटाने के बाद रामगढ़ में किसी की पोस्टिंग नहीं…

Read More

झारखंड़ के पारा शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। झारखंड़ पुलिस के द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों पर की गई लाठी चार्ज पर भाजपा ने जताया विरोध। झारखंड़ भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने लाठी चार्ज का विरोध करते हुए कहा कि झारखंड़ की इंडी गठबंधन की बहरी गूंगी सरकार पारा शिक्षकों की मांगों को विचार करने या फिर उनसे शांतिपूर्ण वार्ता करने के बजाय सरकार अपनी क्रूरता को प्रदर्शित कर रही है। झारखंड़ की इंडी गठबंधन की सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। हर शांतिपूर्ण आंदोलन को लाठी और…

Read More

नई दिल्‍ली । दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की आउटेज का असर आज भी फ्लाइट ऑपरेशन पर दिख रहा है। दुनियाभर में शुक्रवार को चार हजार से ज्यादा विमानों का परिचालन रद्द हुआ था। एक्सपर्ट का मानना है कि सिस्टम पूरी तरह ठीक होने में कुछ समय लग सकता है। एक्सपर्ट ने शनिवार को बताया कि दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट में क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण कंप्यूटर सिस्टम प्रभावित होने के बाद अब बिजनेस और सर्विसेज धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। हालांकि, अभी भी विमानों के परिचालन में दिक्कतें आ रही है। हालांकि, भारत में इसका व्‍यापक असर विमान…

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज झारखंड की राजधानी रांची पहुंच रहे हैं। वो रांची प्रवास के दौरान अपने दिनभर के कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री शाह के आज के रांची कार्यक्रम का विवरण साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, शाह सबसे पहले दोपहर एक बजे बिरसा मुंडा चौक पहुंचेंगे। वो यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद श्री जगन्नाथ मंदिर मैदान धुर्वा जाएंगे। धुर्वा में दोपहर डेढ़ बजे भाजपा…

Read More

देवघर । श्रावणी मेला 22 जुलाई से मेला शुरू होगा। मेले में आने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधा देने के लिए जिला व मंदिर प्रशासन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। भक्तों को इस दौरान हर साल की तरह अरघा के माध्यम से जलार्पण कराया जायेगा। 22 जुलाई को कांचा जल पूजा के बाद बाबा मंदिर में अरघा लगया जायेगा। उसके बाद बाबा की दैनिक सरदारी पूजा होगी। दैनिक सरदारी पूजा संपन्न होने के बाद पुरोहित समाज के लोग भी अरघा के माध्यम से ही पूजा करेंगे। बाबा मंदिर में लगने वाले मुख्य व तीन बाह्य अरघा की मरम्मत…

Read More

रांची । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) और अंडर ग्रेजुएट (यूजी) पेपर लीक केस में रांची में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची के छात्रावास से गुरुवार रात एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी को हिरासत में लिया है। सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार, सुरभि कुमारी सॉल्वर गैंग में शामिल है। वह रामगढ़ जिले की रहने वाली है। उससे रांची में पूछताछ की जा रही है। पटना में हुई गिरफ्तारी के बाद इस छात्रा का नाम सामने आया था। इस केस में झारखंड के किसी मेडिकल कॉलेज…

Read More

रांची । आगामी अक्टूबर-नवंबर में संभावित झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर केंद्रीयमंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा का लगातार दाैरा हाे रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह कल (20 जुलाई) रांची पहुंच रहे हैं। वो विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। शाह भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने लिए धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान जाएंगे। यहां पर शाह भाजपा के 26 हजार कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इससे पहले झारखंड से चुनाव जीते सांसदों का अभिनंदन करेंगे। साथ…

Read More

बोकारो। बोकारो में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार सुबह जिले के सेक्टर 9 स्थित हटिया मोड़ में फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। अपराधियों ने 5-7 राउंड ताबड़तोड़ गोली चलाई। मृतक की पहचान शंकर रवानी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है।

Read More