Author: SUNIL SINGH

गिरिडीह । जमीन कारोबारी अनिल यादव हत्याकांड के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने बुधवार सुबह रांची-देवघर पथ को गिरिडीह टावर चौक के पास जाम कर दिया। इस वजह से आवागमन प्रभावित है। इससे पहले स्थानीय लोगों ने मंगलवार को घटना के बाद गिरिडीह टावर चौक को जाम कर दिया था। इसके बाद पुलिस का आश्वसन मिलने पर लोगों ने जाम हटा लिया। लेकिन आनन फानन में जब शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया तो स्थानीय लोग और भड़क गये और बुधवार सुबह फिर सड़क को जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने कहा कि…

Read More

रांची । श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में 26 और 27 अगस्त को अलबर्ट एक्का चौक के पास जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जायेगा। समिति के संरक्षक सह रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, अजय मारु व समिति अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा।दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष गोविंदा टीम व महिला गोविंदा टीम हिस्सा लेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। बाल गोपाल और दही हांडी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मेन रोड स्थित केडिया साइकिल व स्टेशन रोड स्थित पतंजलि बाबा रामदेव के सेंटर में संपर्क किया जा सकता है। यह है कमेटी संरक्षक रक्षा…

Read More

पलामू । जिले के पांकी थाना क्षेत्र के हुरलौंग गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक घटना हुई। खेत देखने जाने के क्रम में बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से पिता- पुत्र की मौत हो गई। मृतकों में हुरलौंग गांव के निवासी नागेंद्र चंद्रवंशी (55) और उनके पुत्र अश्विन वर्मा उर्फ पिंटू चंद्रवंशी (30) शामिल हैं। अश्विन वर्मा उर्फ पिंटू चंद्रवंशी रोजगार सेवक बताए गए हैं। जिले के पिपरा की हरैया पंचायत में कार्यरत थे। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह दोनों पिता पुत्र अपने खेत देखने जा रहे थे। इसी दौरान, बिजली तार की चपेट में…

Read More

रांची। अधिवक्ता गोपाल कृष्ण हत्याकांड में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप मुंडा और रोशन मुंडा की गिरफ्तारी अनगड़ा से हुई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम जब अपराधियों को पकड़ने के लिए अनगड़ा पहुंची थी, तो अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। बताया जा रहा है कि रोशन मुंडा को पैर गोली लगी। उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। रोशन मुंडा को उसके साथी द्वारा…

Read More

रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के एनएच 75 हाइवे स्थित मुरगू नदी पर डायवर्सन को बनाने के काम में तेजी की गयी है, एनएचएआई के निर्देश पर संवेदक ने युद्धस्तर पर काम लगाया है. इंजीनियरों ने बताया कि शाम तक इस डायवर्सन को चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि भारी बारिश की वजह से शुक्रवार देर रात यह डायवर्सन बह गया था, जिसके बाद से रांची से मांडर सहित लोहरदगा, मेदिनीनगर, चतरा इत्यादि जाने का मुख्य संपर्क पथ का रास्ता टूट गया. दरअसल, भारी बारिश से नदी में जलस्तर बढ़ गया था और वह…

Read More

 जमशेदपुर . भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के प्रदेश टीम की घोषणा हुई. भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार भाजयुमो झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है. भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अमित अग्रवाल को प्रदेश कमिटी में मंत्री का दायित्व सौंपा गया है. वहीं, अमित अग्रवाल ने भाजयुमो झारखंड प्रदेश मंत्री के रूप में मिले दायित्व पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, जमशेदपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विधुत महतो, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यर्थी शशांक…

Read More

रांची। रांची में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ गया है। इसका एक उदाहरण एक बार फिर दिखा। अपराधियों ने स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी। उनका शव शनिवार की सुबह कांके थाना क्षेत्र में रांची रिंग रोड से बरामद हुआ। तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर अनुपम की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। स्पेशल ब्रांच के आइजी, डीआइजी, रांची पुलिस के डीआइजी, एसएसपी समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे। रांची के डीआइजी अनूप बिरथरे ने बताया कि कांके रिंग रोड स्थित इंडियन ढाबा से लौटते वक्त अनुपम की हत्या…

Read More

रांची। भाजपा विधायकों के निलंबन पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि पिछली बार जब हम लोग विपक्ष में थे और यह लोग सत्ता पक्ष में तो उन लोगों ने मामूली से बात पर हम लोगों के विधायक को लंबे समय तक के लिए निलंबित कर दिया था। उन्होंने कहा कि इन लोगों को शुक्रवार दो बजे तक के लिए ही निलंबित किया गया। उन्होंने कहा कि स्पीकर इतने लिबरल हैं कि झारखंड विधानसभा के इतिहास में इतना लिबरल स्पीकर नहीं मिला होगा। नहीं तो इन लोगों पर और बहुत कठोर कार्रवाई होनी चाहिए थी।

Read More

पाकुड़। राज्य सभा सांसद सह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश गुरुवार की सुबह ट्रेन मार्ग पाकुड़ पहुंचे।पाकुड़ पहुंचने पर उन्होंने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की पार्टी ,कांग्रेस और राजद की सरकार बनी है, यहां आदिवासी और मूल वासियों पर अत्याचार की घटना बड़ी है। आदिवासियों पर बर्बरता पूर्ण तरीके से पाकुड़ में लाठी चार्ज करके उन्हें प्रताड़ित किया गया है। भाजपा इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करती है ।कहा कि हेमंत की सरकार महज 4 महीने की अब रह गई है ,आने वाले समय में यहां भाजपा की सरकार होगी और जितने भी…

Read More

रांची। संतोष कुमार गंगवार को राजभवन के बिरसा मंडप में झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने झारखंड के राज्यपाल के पद की शपथ दिलायी। इससे पूर्व राज्य के मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने राज्यपाल की नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो समेत अन्य मौजूद थे। राज्यपाल ने शपथ ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह राज्य बहुत अच्छा क्षेत्र है। आशा है कि यह प्रगति के क्षेत्र में नये मापदंड स्थापित करेगा।

Read More