Author: SUNIL SINGH

एंटीगुआ। दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार की सुबह (भारतीय समयानुसार) यहां आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर 8 के एक रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बारिश से बाधित इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में जब दक्षिण अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो पहले ओवर में क्विंटन डी कॉक ने 12 रन जोड़े। हालांकि आंद्रे रसेल ने दूसरे ओवर में रीजा हैंड्रिक्स (00) और डी कॉक (12) को आउट कर अफ्रीकी टीम की शुरुआत बिगाड़ दी। बारिश…

Read More

लातेहार  । फसलों की अच्छी पैदावार के लिए सरकार द्वारा किसानों को उन्नत किस्मों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराये जाते हैं। अधिक से अधिक किसान इन बीजों को लगाकर उत्पादन और उत्पादकता बढ़ा सके इसके लिए सरकार किसानों को इन बीजों पर अनुदान भी देती है। पिछले दो वर्षों से मौसम की मार के कारण आर्थिक समस्या से जूझ रहे किसानों को इस वर्ष कृषि विभाग के द्वारा उन्नत नस्ल के बीज उपलब्ध कराए जाने की योजना लेकर आई है। विभाग के द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा इस वर्ष जिले में बिरसा…

Read More

कोडरमा। शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गयी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये, लेकिन पुलिस ने सभी आरोपियों को धर दबोचा। पूरी घटना कोडरमा के बागीतांड़ इलाके की है, जहां शराब पीने बिहार से पांच युवक एक होटल पहुंचे थे। उनलोगों ने वहां शराब पी। इस दौरान उनलोगों की होटल मालिक से किसी बात को लेकर बहस हो गयी, जिसके बाद जमकर हुई। मारपीट के बाद पैसे चुकाकर सभी युवक वहां से चले गये, पर जाते-जाते होटल मालिक को धमकी दी। बाद में युवक वापस लौटे…

Read More

पटना । नीट पेपर लीक केस में पटना पुलिस ने झारखंड के देवघर जिला से छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। देवघर के देवीपुर थाना पुलिस के सहयोग से पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इन छह आरोपियों में चिंटू उर्फ बलदेव भी शामिल है, जिसके मोबाइल पर 5 मई को सुबह 9:00 बजे व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्न-पत्र और उत्तर उपलब्ध हुए थे. चिंटू ने ही बच्चों को प्रश्नों के उत्तर दिए थे और रटवाए थे। नीट पेपर लीक कांड में झारखंड से 6 गिरफ्तार पटना पुलिस ने देवघर एम्स के पास झुनु सिंह के मकान…

Read More

गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन रविवार की सुबह मोरारी बापू की शरण में पहुंचीं। कल्पना गिरिडीह जिले के मधुबन में आयोजित श्रीराम कथा में भी शामिल हुईं और करीब एक घंटे बैठकर कथा सुनी। गांडेय विधायक ने मोरारी बापू के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। विधायक बनने के बाद पहली बार गांडेय पहुंची कल्पना झामुमो नेता कल्पना सोरेन विधायक बनने के बाद पहली बार गांडेय विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सदस्य डॉ. सरफराज अहमद,…

Read More

अफगानिस्तान ने सुपर-8 में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए 2021 की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन और 2023 की वनडे वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। इस नतीजे से भारत के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने का इंतजार बढ़ गया। अब टीम इंडिया को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर 8 का अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारत को अपना रन रेट ग्रुप-1 की बाकी टीमों से बेहतर रखना होगा। ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के 2-2 पॉइंट्स हैं। भारत के 4 पॉइंट्स हैं और बांग्लादेश का कोई अंक नहीं है। ग्रुप के…

Read More

रांची । राजधानी रांची में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 25 जून को सुबह 11 बजे से सम्मेलन आयोजित होगा। जिला सैनिक कल्याण निदेशालय के स्तर से आयोजित इस सम्मेलन में रिटायर्ड सैनिकों, विधवाओं एवं आश्रितों का जुटान होगा। इसमें पेंशन संबंधित समस्याओं के अलावा पारिवारिक एवं जमीन संबंधी समस्याओं पर विचार होगा। साथ ही वीर नारियों, विधवाओं तथा अनाथ बच्चों से संबंधित समस्याओं के अलावा भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं आश्रितों के कल्याणार्थ के लिए विचार एवं परामर्श पर विचार होगा।

Read More

रांची । रांची में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 20, 21 और 22 सितंबर 2024 को किया जाएगा। रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय होने वाले इस महोत्सव में दर्जन भर खेल शामिल होंगे। इसका आयोजन का उद्देश्य 2036 में भारत में होने वाले ओलंपिक में झारखंड से अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस निमित्त केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ ने तैयारी का जायजा लिया। यह महोत्सव झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2036 में होने वाले ओलंपिक…

Read More

-गौरवशाली अतीत और संघर्ष से समझौता नहीं, बदलेंगे राज्य के हालात -आजसू पार्टी ने राज्य भर में मनाया बलिदान दिवस -युवाओं को अलग राज्य आंदोलन के इतिहास से कराया गया रू-ब-रू रांची। युवाओं को समर्पित बलिदान दिवस के रूप में आजसू पार्टी ने स्थापना दिवस राज्यभर में मनाया। इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो तमाड़ और सिल्ली विधानसभा में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बलिदान और संघर्ष हमारा स्वाभिमान है। हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर झारखंडी अरमानों को पूरा करने की दिशा में…

Read More

रांची। नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) के मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु के तार झारखंड की राजधानी रांची से भी जुड़े हैं। बिहार ईओयू की टीम मामले की जांच करने रांची पहुंची। बरियातू में सिकंदर यादवेंदु का घर है। हरमू में उसके बेटे की दुकान है। वह लालू प्रसाद का करीबी है। चारा घोटाले में जब लालू प्रसाद रांची जेल में थे, तब सिकंदर यादवेंदु उनसे मुलाकात किया करता था। लालू प्रसाद का करीबी है सिकंदर यादवेंदु नीट पेपर लीक केस के तार झारखंड से भी जुड़े हैं। इस केस के मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु का रांची के बरियातू में अपना घर…

Read More

आज दिनांक 22 जून 2024 को श्रीमती कल्पना सोरेन नें क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पहुँच कर आमजनों का आभार प्रकट किया व उनकी समस्याओं पे त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया

Read More