Author: SUNIL SINGH

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वतंत्र भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज आपातकाल की बरसी पर आज सत्याग्रहियों को नमन किया है। भाजपा ने एक्स हैंडल पर सभी का पुण्य स्मरण करते हुए लिखा है, ”भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय आपातकाल (25 जून, 1975) का विरोध करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखने वाले सभी सत्याग्रहियों को सादर नमन।”

Read More

नीट पेपर लीक मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इन आरोपियों को झारखंड के देवघर से हिरासत में लिया गया था. हिरासत में लेने के बाद इनसे पूछताछ की गई और फिर गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में की जांच EoU कर रही है, उसी ने इन चारों को गिरफ्तार किया है. इन चारों आरोपियों पर साइबर धोखाधड़ी के मामले दर्ज किये गए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इन चारों की गिरफ्तारी से इस मामले की कई परतें और खुल सकती हैं. , नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में लातूर पुलिस ने फरार…

Read More

 अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। सुपर-8 के 3 मैचों में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक जीती और उसके 2 पाॅइंट हैं। अफगानिस्तान ने 2 मैच जीते और 4 पॉइंट के साथ सेमीफाइनल में एंट्री की। अब 27 जून को त्रिनिदाद में सुबह 6 बजे अफगानिस्तान का सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। टीम इंडिया इसी दिन रात 8 बजे गयाना में इंग्लैंड से सेमीफाइनल खेलेगी। आज बांग्लादेश से मुकाबले में राशिद खान ने टॉस जीतकर…

Read More

रांची।  कल्पना सोरेन ने काफी कम समय में राजनीति में अपनी पहचान बनाई है। राष्ट्रीय मंचों पर उनकी उपस्थिति से राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन को नया लोकसभा चुनाव के साथ संपन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की। कल्पना सोरेन ने इस दौरान ना सिर्फ हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में बेहतर कार्य कर दिखाया, बल्कि आगे भी उनमें अपार संभावनाएं हैं। कल्पना सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी यही वजह है कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की भी तैयारी चल रही है। केंद्रीय समिति में उन्हें महत्वपूर्ण पद…

Read More

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में बैठक बुलाई है। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस के 21 पदाधिकारी सोमवार को दिल्ली जाएंगे। बैठक में चंपाई सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों को भी बुलाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर खास तौर पर बैठक में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। इसमें सांगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी रहेंगे। चार राज्यों झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा व जम्मू कश्मीर में होनेवाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने 24 से 27 जून तक यह बैठक बुलाई…

Read More

एंटीगुआ। दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार की सुबह (भारतीय समयानुसार) यहां आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर 8 के एक रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बारिश से बाधित इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में जब दक्षिण अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो पहले ओवर में क्विंटन डी कॉक ने 12 रन जोड़े। हालांकि आंद्रे रसेल ने दूसरे ओवर में रीजा हैंड्रिक्स (00) और डी कॉक (12) को आउट कर अफ्रीकी टीम की शुरुआत बिगाड़ दी। बारिश…

Read More

लातेहार  । फसलों की अच्छी पैदावार के लिए सरकार द्वारा किसानों को उन्नत किस्मों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराये जाते हैं। अधिक से अधिक किसान इन बीजों को लगाकर उत्पादन और उत्पादकता बढ़ा सके इसके लिए सरकार किसानों को इन बीजों पर अनुदान भी देती है। पिछले दो वर्षों से मौसम की मार के कारण आर्थिक समस्या से जूझ रहे किसानों को इस वर्ष कृषि विभाग के द्वारा उन्नत नस्ल के बीज उपलब्ध कराए जाने की योजना लेकर आई है। विभाग के द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा इस वर्ष जिले में बिरसा…

Read More

कोडरमा। शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गयी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये, लेकिन पुलिस ने सभी आरोपियों को धर दबोचा। पूरी घटना कोडरमा के बागीतांड़ इलाके की है, जहां शराब पीने बिहार से पांच युवक एक होटल पहुंचे थे। उनलोगों ने वहां शराब पी। इस दौरान उनलोगों की होटल मालिक से किसी बात को लेकर बहस हो गयी, जिसके बाद जमकर हुई। मारपीट के बाद पैसे चुकाकर सभी युवक वहां से चले गये, पर जाते-जाते होटल मालिक को धमकी दी। बाद में युवक वापस लौटे…

Read More

पटना । नीट पेपर लीक केस में पटना पुलिस ने झारखंड के देवघर जिला से छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। देवघर के देवीपुर थाना पुलिस के सहयोग से पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इन छह आरोपियों में चिंटू उर्फ बलदेव भी शामिल है, जिसके मोबाइल पर 5 मई को सुबह 9:00 बजे व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्न-पत्र और उत्तर उपलब्ध हुए थे. चिंटू ने ही बच्चों को प्रश्नों के उत्तर दिए थे और रटवाए थे। नीट पेपर लीक कांड में झारखंड से 6 गिरफ्तार पटना पुलिस ने देवघर एम्स के पास झुनु सिंह के मकान…

Read More

गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन रविवार की सुबह मोरारी बापू की शरण में पहुंचीं। कल्पना गिरिडीह जिले के मधुबन में आयोजित श्रीराम कथा में भी शामिल हुईं और करीब एक घंटे बैठकर कथा सुनी। गांडेय विधायक ने मोरारी बापू के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। विधायक बनने के बाद पहली बार गांडेय पहुंची कल्पना झामुमो नेता कल्पना सोरेन विधायक बनने के बाद पहली बार गांडेय विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सदस्य डॉ. सरफराज अहमद,…

Read More

अफगानिस्तान ने सुपर-8 में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए 2021 की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन और 2023 की वनडे वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। इस नतीजे से भारत के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने का इंतजार बढ़ गया। अब टीम इंडिया को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर 8 का अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारत को अपना रन रेट ग्रुप-1 की बाकी टीमों से बेहतर रखना होगा। ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के 2-2 पॉइंट्स हैं। भारत के 4 पॉइंट्स हैं और बांग्लादेश का कोई अंक नहीं है। ग्रुप के…

Read More