Author: SUNIL SINGH

बारबाडोस।  वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में भारत ने सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला आसानी से जीत लिया है। इस मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 47 रनों से मात दी है। टीम की जीत में मध्यक्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन, खासकर सूर्यकुमार यादव का तेजतर्रार अर्धशतक, रहा..वहीं गेंदबाजों की सधी लाइनलेंथ ने अफगान खिलाड़ियों को मैच में पैर जमाने का मौका ही नहीं दिया। सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत की ओर से मिले 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तानी टीम की शुरुआत काफी खराब रही।…

Read More

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे एयर स्टेशन राजाली बुनियादी ढांचे और विकास की जानकारी ली, सराहा रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 20 जून को तमिलनाडु में अरक्कोणम के पास स्थित भारतीय नौसेना वायु स्टेशन राजाली का दौरा किया। स्टेशन की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। यात्रा के दौरान उन्हें चल रहे और भविष्य के समुद्री संचालन और स्टेशन के बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने स्टेशन के कर्मियों से भी बातचीत की। हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके योगदान की सराहना की। आइएनएस राजली को 11 मार्च 1992…

Read More

झारखंड लोक सेवा आयोग  ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा-2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं झारखंड लोक सेवा आयोग  मुख्य परीक्षा-2023 22 से 24 जून, 2024 तक आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 342 रिक्तियों को भरना है. इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक है. उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग  के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया सबसे पहले JPSC के अधिकारिक…

Read More

रांची। झामुमो महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआइ करे। साथ ही उन्होंने इस मामले में एनटीए के चेयरमैन और मानव संसाधन मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान समय में होने वाले इस तरह के सारे फर्जीवाड़े भाजपा के शासन काल में हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के नालंदा गये थे। वहां उन्होंने कहा कि भारत को आगे ले जाना है। विश्व गुरु बनाना है। लगता है कि पीएम मोदी अभी भी चुनावी मोड में हैं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि तय तारीख को परीक्षा होती…

Read More

रांची । योग हमारे शरीर, मन एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। इससे मन एकाग्र एवं तनावमुक्त रहता है। यह बात शुक्रवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एक्स के जरिये कहीं। उन्होंने कहा कि आइए, ”अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर हम सब अपनी दिनचर्या में नियमित योगाभ्यास को शामिल करने का संकल्प लें।

Read More

रांची  पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की में आज नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. मुलाकात के बाद श्री तिर्की ने कहा कि बातचीत बहुत ही सकारात्मक रही और इस दौरान झारखण्ड में कांग्रेस पार्टी के संगठन के साथ ही हाल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के परिप्रेक्ष्य में इसके प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि आज की बैठक के दौरान उन्होंने श्री खड़गे को झारखण्ड में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों के साथ ही कार्यकर्ताओं की भावनाओं से भी…

Read More

गिरिडीह। पारसनाथ का इलाका नक्सलियों के सुरक्षित ठिकानों में से एक रहा है। इस इलाके के कई नक्सली देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंक फैलाते रहे हैं। राज्य सुरक्षा एजेंसी के अलावा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी भी लगातार छापेमारी करती रही है. पिछले 7-8 सालों से एनआईए भी जिले के इस इलाके में छापेमारी करती रही है। एनआईए उन मामलों की भी जांच करती रही है जो नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा वसूले गए लेवी और फिर लेवी के पैसे के निवेश से जुड़े हैं। इस बार फिर एनआईए की टीम ने मधुबन में छापेमारी की है। कइयों को थमाया नोटिस…

Read More

बिहार । पटना हाईकोर्ट ने ईबीसी, एससी और एसटी के लिए 65 फीसदी आरक्षण बढ़ाने के सरकारी फैसले को रद्द कर दिया है। पटना हाईकोर्ट ने बिहार में सरकारी नौकरी और उच्च शैक्षणिक संस्थानों के दाखिले में जाति आधारित आरक्षण बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने वाले कानून को रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार ने जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी, ईबीसी, दलित और आदिवासियों का आरक्षण बढ़ाकर 65 फीसदी कर दिया था। आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों (सवर्ण) को मिलने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण को मिलाकर बिहार में नौकरी और दाखिले…

Read More

लखनऊ । समाजवादी पार्टी(सपा) के सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पेपर लीक के मामलों में एजूटेस्ट का नाम सामने आ रहा है। जो गुजरात के अहमदाबाद बेस कम्पनी है। आखिर क्या कारण है कि हर बार पेपर लीक में गुजरात लॉबी का ही नाम आता है। सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी गुजरात की प्राइवेट कम्पनी एजुटेस्ट को दी गई। अब उस कम्पनी को ब्लैक लिस्ट किया गया, कम्पनी का मालिक विनीत आर्य विदेश भाग गया। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती बोर्ड में अचानक डीजी का बदलाव,गुजरात की संदिग्ध…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज उनके जन्मदिन पर बधाई दी। राष्ट्रपति आज सुबह जन्मदिन पर सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। गरीबों और हाशिये पर पड़े लोगों की सेवा करने पर उनकी बुद्धिमत्ता और जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है। उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को आशा देती है। भारत…

Read More

रांची । राज्य सरकार ने चार डीएसपी का तबादला किया है। रांची में विशेष शाखा में पदस्थापित डीएसपी समीर कुमार सवैया को लोहरदगा जिले के किस्को का डीएसपी बनाया गया है। इसीप्रकार सीटीसी मुसाबनी में पदस्थापित डीएसपी अनिमेष गुप्ता को बोकारो का डीएसपी मुख्यालय, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मुजीबुर रहमान को विशेष शाखा रांची का डीएसपी और पलामू आईआरबी-10 में पदस्थापित डीएसपी बेनेडिक्ट मरांडी को गिरिडीह आईआरबी- 9 का डीएसपी बनाया गया है।

Read More