Author: SUNIL SINGH

बड़गाई अंचल के 8.5 एकड़ जमीन घोटाले के आरोप में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर 1 मई को ईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई थी. आज दोनों पक्षों की ओर से लिखित बहस पस्तुत की गई. इसके बाद कोर्ट ने मामले में आज फैसला सुरक्षित रख लिया, बता दें कि कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी। होने के बाद दोनों पक्षों को शनिवार तक लिखित बहस प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. दरअसल, हेमंत सोरेन बड़गाई अंचल जमीन घोटाले के आरोप में 31 सुनवरी से जेल में…

Read More

रांची । कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा 13 मई को झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा पहुंचेंगी। वह इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में माथाबांध में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। उनके साथ कांग्रेस, झामुमो, राजद व अन्य सहयोगी दलों के नेता मंच साझा करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने दी। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने बताया कि धनबाद से कांग्रेस की अनुपमा सिंह और गिरिडीह से झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो मैदान में हैं। प्रियंका के चुनावी दौरे के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Read More

हैदराबाद । राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार को आखिरी ओवर में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को रोमांचक जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह आखिरी ओवर में परिणाम के बारे में नहीं सोच रहे थे और उनका ध्यान केवल सहीं जगह गेंद फेंकना था। । राजस्थान को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे और सामने थे रोवमन पॉवेल। भुवी ने इस गेंद पर पॉवेल को एलबीडब्ल्यू आउट कर हैदराबाद को 1 रन से…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। हाइकोर्ट ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। हाइकोर्ट के इस फैसले से हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले 28 फरवरी को एक्टिंग चीफ न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की बेंच ने हाइब्रिड मोड में सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। करीब 66 दिन बाद शुक्रवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। हेमंत सोरेन की ओर से देश के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल और हाइकोर्ट के अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने बहस…

Read More

रांची । कांग्रेस नेता राहुल गांधी सात मई को झारखंड के चुनावी दौरे पर रहेंगे। राहुल गुमला जिला के बसिया में जनसभा करेंगे। सात चरणों में होने वाले आम चुनाव के पहले चरण में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, पलामू और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग होगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि पहले राहुल गांधी का कार्यक्रम छह मई को तय हुआ था लेकिन इसे एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इस जनसभा में लेाहरदगा और खूंटी क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। पार्टी इसकी तैयारी में जुट गई है।

Read More

रांची । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज (शुक्रवार) पहुंच रहे हैं। रांची, सिंहभूम, पलामू और गुमला जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी शाम चार बजे चाईबासा पहुंचेंगे। यहां शाम छह बजे तक उम्मीदवार गीता कोड़ा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े छह बजे प्रधानमंत्री सीधे चाईबासा से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री रांची में रोड शो करेंगे। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन जाएंगे। बिरसा मुंडा राजपथ पर (हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस…

Read More

रांची लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ ने नामांकन दाखिल किया। समाहरणालय में उनके साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, अमर बाउरी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और जदयू के खीरू महतो मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले मोरहाबादी में भव्य सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Read More

रांची। बड़गाई अंचल की जमीन घोटाले मामले के आरोपित जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, निलंबित उप राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मास्टरमाइंड मोहम्मद सद्दाम की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में हुई। गुरुवार को कोर्ट ने तीनों की न्यायिक हिरासत की अवधि 16 मई तक के लिए बढ़ा दी है। मामले में अगली पेशी 16 मई को होगी। मामले को लेकर इडी ने इसीआइआर 6-2023 दर्ज किया है। मामले में भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत सोरेन सहित पांच के खिलाफ इडी आरोप पत्र भी दाखिल…

Read More

रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री तीन मई को चाईबासा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह राजभवन जाने के दौरान रांची में रोड शो भी करेंगे। फिर राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन चार मई को पलामू और लोहरदगा में उनकी चुनावी सभा निर्धारित है। इस दौरान सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक ना हो, इसको लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। प्रधानमंत्री का रोड शो जिस रास्ते से गुजरेगा, उसके दोनों तरफ बैरिकेडिंग भी की जा रही है। रोड…

Read More

रांची। सोरेन परिवार के भीतर देवरानी-जेठानी का झगड़ा फिर सार्वजनिक हुआ है। इस बार शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन ने अपनी देवरानी कल्पना मुर्मू सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीता सोरेन ने कल्पना मुर्मू सोरेन पर गुरुजी की सेहत के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। सीता सोरेन ने आरोप लगाया है कि शिबू सोरेन की तबीयत नासाज रहती है, बावजूद इसके उन्हें रैलियों और सभाओं में शामिल किया जा रहा है। कड़ी धूप में उनको संबोधन के लिए मजबूर किया जा रहा है। सीता सोरेन ने कहा कि चिलचिलाती धूप में बाबा (शिबू सोरेन) को…

Read More

बोकारो: गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने वाले युवा नेता जयराम महतो पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उनके 6 समर्थकों को भी बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी लोगों पर जयराम महतो को पुलिस की हाजत से भगाने का आरोप लगाया गया है।जयराम महतो ने रांची पुलिस को दिया था आश्वासन जयराम महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरी तरह से एक्शन में है। लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए रांची से नगरी थाना के इंस्पेक्टर और डीएसपी बोकारो पहुंचे थे। जयराम ने उनसे कहा…

Read More