Author: SUNIL SINGH

पलामू । प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरेवा इलाके में पोस्टरबाजी की है। ये पोस्टर पंचायत भवन आंगनबाड़ी केंद्र समेत सरकारी भवनों पर लगाए गए हैं। पोस्टरबाजी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर जब्त कर लिया। इस संबंध में हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने गुरुवार को कहा कि इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलवाद समेत कई बिंदुओं पर अभियान चलाया जा रहा है। माओवादी अंतिम सांसें गिन रहे हैं। उनके पोस्टरबाजी से अब कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। पोस्टरबाजी करने वालों के…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को मारू टावर स्थित मीडिया सेंटर में झारखंड मुक्ति मोर्चा पर हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का हाथ जमीन दलालों के साथ है। पीएमएलए कोर्ट में दाखिल दस्तावेज ने स्पष्ट कर दिया है कि झामुमो नेता अंतु तिर्की, सद्दाम हुसैन, अफसर अली समेत तमाम लोगों ने यह स्वीकार किया है कि हेमंत सोरेन की 8.86 एकड़ जमीन के फर्जी कागजात को उन्हीं लोगों ने तैयार किया था। इन अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया है कि वे ट्रांसफर पोस्टिंग और जमीन के फर्जीवाड़ा का बहुत बड़ा…

Read More

चतरा। यह लोकसभा चुनाव भारत के रहनेवाले सभी समुदाय के लोगों के लिए लोकतंत्र की रक्षा करने एवं संविधान को बचाने के लिए है । हमारे पूर्वजों ने बलिदान देकर देश को आजादी दिलायी है। भाजपा की केंद्र सरकार संविधान को बदलना चाह रही है और आरक्षण समाप्त करना चाहती है। ये बातें झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के नामांकन समारोह के मौके पर एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने 10 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद…

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के प्रभारी देवेन्द्र यादव को दिल्ली प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष ने पंजाब के प्रभार के साथ ही उनको दिल्ली में यह नई जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष का पद अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे से रिक्त हो गया था। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से जुड़ी विज्ञप्ति जारी की है। देवेन्द्र यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें पार्टी नेताओं से सोशल मीडिया पर बधाई मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अरविंदर सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी के…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरे चरण के पार्टी उम्मीदवारों को व्यक्तिगत पत्र लिखा है। पत्र में उम्मीदवार पर अपनी राय के साथ प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से उन्हें वोट करने की अपील की है। पत्र में उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों को कांग्रेस की सोच के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री एवं भाजपा नेता ने कहा है कि कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी से आरक्षण छीनकर उसे अपने वोटबैंक को देना चाहती है। पार्टी धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। इस तरह का आरक्षण असंवैधानिक है।…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थित भाजपा पार्टी के उम्मीदवार मनीष जायसवाल आज हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसे लेकर उन्होंने हजारीबाग लोकसभा के प्रधान चुनाव कार्यालय परिसर में एक प्रेस- वार्ता का आयोजन किया। प्रेस- वार्ता को संबोधित करते हुए मनीष जायसवाल ने कहा की नामांकन के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, दीपक प्रकाश, जदयू नेता सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो, आजसू पार्टी के सुप्रीमों सुदेश महतो,…

Read More

रांची। इंटरमीडिएट साइंस स्ट्रीम में कोडरमा जिला अव्वल रहा है। वहीं कॉमर्स में लातेहार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मैट्रिक के बाद इंटर कॉमर्स में भी पहले स्थान पर आकर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा की चमक सुदूर जिला के गांवों में दिख सकती है। वहीं आर्ट्स में सिमडेगा अव्वल रहा है। वहीं, अगर राजधानी रांची की बात की जाये, तो टॉपर के मामले में वह अव्वल जरूर है, लेकिन सभी स्ट्रीम में जिलावार आंकड़े में वह पिछड़ा नजर आ रहा है। कॉमर्स में कोडरमा के 97.95 प्रतिशत पास जिलों की बात करें तो कोडरमा के…

Read More

रांची। राजकीय प्लस टू कांके की छात्रा जीनत परवीन मंगलवार को जैक बोर्ड द्वारा जारी इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा की राज्य टॉपर बन गयी है। उसको 472 अंक मिले हैं। 94.4 प्रतिशत अंक लाकर उसने पूरे राज्य में स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। वह कांके प्रखंड के सतकनादु गांव निवासी सब्जी विक्रेता साबिर अंसारी की पुत्री है। उसकी माता का नाम शमशुन निशा है। जीनत ने कहा कि उसके भाई मोहम्मद अर्सलान अंसारी ने भी उसके साथ ही परीक्षा दी थी। वह भी 391 अंक लाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ है। बताया कि माता-पिता बहुत ज्यादा…

Read More

रांची । राज्य के जिलों में शराब के होलसेल एवं रिटेल के टेंडर में गड़बड़ी से संबंधित कोर्ट के स्वत: संज्ञान की आंशिक सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को हुई। मामले में राज्य सरकार की ओर से कहा गया राज्य सरकार ने हाई कोर्ट द्वारा मामले में लिए गए स्वत: संज्ञान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की है, इस पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में अभी लंबित है। इसलिए समय दिया जाए। कोर्ट ने सरकार का आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई जून माह में निर्धारित की है। दरअसल, हाईकोर्ट ने पूर्व की सुनवाई में राज्य…

Read More

J.A.C. , RANCHI DISTRICTWISE PERFORMANCE REPORT – ANNUAL INTERMEDIATE EXAMINATION 2024 FACULTY : COMMERCE PAGE :01 SRL NODIST NAME PASS PERCENTAGE 1 LATEHAR 98.380% 2 KODARMA 97.950% 3 SIMDEGA 96.930% 4 PAKUR 96.620% 5 KHUNTI 96.540% 6 HAZARIBAGH 96.050% 7 RAMGARH 95.950% 8 LOHARDAGA 95.610% 9 GIRIDIH 93.690% 10 GARHWA 93.000% 11 DUMKA 92.500% 12 BOKARO 91.650% 13 DHANBAD 91.000% 14 PALAMU 90.270% 15 JAMTARA 90.000% 16 RANCHI 89.850% 17 E. SINGHBHUM 89.420% 18 SERAIKELA 87.710% 19 GODDA 86.950% 20 W. SINGHBHUM 86.090% 21 GUMLA 85.420% 22 CHATRA 85.150% 23 DEOGHAR 82.690% 24 SAHEBGANJ 78.140% J.A.C. , RANCHI RESULT STATISTICS…

Read More

झारखंड बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। झारखंड बोर्ड के इतिहास में पहली बार एक साथ इंटर साइंस, आटर्स और कॉमर्स के साथ-साथ वोकेशनल विषय का परिणाम जारी किया गया। आर्ट्स में 93.7%, कॉमर्स में 90.60%, साइंस में 72.70% और वोकेशन में 89.22% स्टूडेंट्स पास हैं।

Read More