केरल के मलप्पुरम में एक गर्भवती हथिनी की विस्फोटक खाने से हुई मौत के बाद हिमाचल प्रदेश से भी ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के झंडुत्ता इलाके में गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक का गोला बनाकर खिला दिया, जिससे गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई है.
Author: azad sipahi desk
झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह का निधन गोवा में हो गया। 87 वर्षीय वेद मारवाह मणिपुर एवं मिजोरम के राज्यपाल तथा दिल्ली पुलिस के कमिश्नर भी रह चुके थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मारवाह के निधन पर शोक जताया है। कहा है कि झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह जी के निधन की खबर से आहत हूं। झारखंड के राज्यपाल बनने से पूर्व उन्होंने देश में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवा दी थी।
देश की राजधानी में पिछले कुछ दिन से चीन के वुहान जैसा ट्रेंड है। चाहे कोरोना वायरस केसेज की बात हो या कोविड-19 से मरने वाले मरीजों की, दिल्ली देश में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। यहां के हालात कितने भयावक हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि 1 जून से 3 जून के बीच, तीन दिन में 44 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जून को 9 मरीज, 2 जून को 10 मरीज और 3 जून को 25 मरीजों ने दम तोड़ा। अब दिल्ली में मरने वालों की संख्या 708 हो गई है। दिल्ली में 27 मई तक मौतों का आंकड़ा 303 था। यानी पिछले 10 दिन में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
नई दिल्ली: पिछले दो महीनों में दिल्ली कई बार कांप चुकी है। भले ही भूकंप के ये झटके हल्के रहे हों, एक डर लोगों के दिलों में बैठ गया है। एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि दिल्ली-एनसीआर में एक बड़े भूकंप का खतरा है। हल्के झटके बार-बार लगना किसी बड़े भूकंप का संकेत है। यह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के एक्सपर्ट्स का कहना है। आ
कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर कोर्ट के स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में कोरोना जांच और इलाज के लिए क्या व्यवस्था की गयी है। प्रवासी मजदूर लाखों की संख्या में झारखंड लौट रहे हैं, वे अपने गांवों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में इतने लोगों की कोरोना जांच कैसे हो
धनबाद के चर्चित गांजा प्लॉट कांड में सीआइडी ने अनुसंधान के बाद साजिश रचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जो लोग गिरफ्तार किये गये हैं, उनमें कतरास के नीरज कुमार तिवारी, तेतुलमारी के रवि कुमार ठाकुर और सुनील कुमार चौधरी शामिल हैं। फर्जी गांजा बरामदगी मामले में निरसा थाना में मामला दर्ज है।
रांची। झारखंड में करे कोई और भरे कोई की कहावत सौ फीसदी चरितार्थ होती है। यही वजह है कि बड़े से बड़े मामलों में दोषी आइपीएस अधिकारियों तक जांच नहीं पहुंच पाती। उन्हें बचाने के लिए कई तरह की दलील दे दी जाती है। पुलिस महकमा जांच पर दो भाग में बंट जाता है। एक वैसे पुलिस अधिकारियों की लॉबी काम करने लगती है, जिनकी विश्वसनीयता पर हर बार सवाल खड़ा होता है। दूसरा वह गुट है, जो नियम की बात करता है और जिसकी छवि इमानदा