Author: azad sipahi desk

देश के दो राज्यों झारखंड और कर्नाटक में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये। सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये। झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप की तीव्रता 4.7 रही, जबकि कर्नाटक के हम्पी में भूकंप की तीव्रता 4 मापी गयी फिलहाल, दोनों जगहों पर जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड से बाहर जानेवाले मजदूरों का पूरा आंकड़ा अब सरकार रखेगी। सरकार का मानना है कि बाहर जानेवाले लोगों की पूरी जानकारी उसके पास होनी चाहिए। इसलिए हमने फैसला किया है कि अब जो भी लोग बाहर जायें, तो उसकी पुख्ता जानकारी सरकार को दें, ताकि उनके हितों की सुरक्षा की जा सके।

Read More

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में सक्रिय नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते में शामिल रहे नक्सली राकेश मुंडा उर्फ सुखराम मुंडा और महिला नक्सली चांदनी ने जिले के एसपी मोहम्मद अर्शी के सामने सरेंडर कर दिया। दोनों कुचाई दस्ते के हैं और प्रेमी और प्रेमिका बताये जाते हैं। उन्होंने बताया कि हथियार छोड़ दोनों दस्ते से भाग निकले और सरेंडर कर दिया।

Read More

सवा दो महीने के लॉकडाउन के बाद झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। दो सीटों के लिए 19 जून को होनेवाले चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं और इसी कारण सियासी दांव-पेंच का दौर शुरू हो गया है। पिछले साल दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड का यह पहला सियासी खेल है, जिसका मंच लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही सज गया था, लेकिन कोरोना ने इस पर अस्थायी रूप से पर्दा गिरा दिया था।

Read More

कोकर के एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दिनों कोरोना से पॉजिटिव पाया गया था। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना से मरनेवालों की संख्या चार हो गयी है। जानकारी के मुताबिक जिस कोरोना मरीज की मौत हुई है, वह कोकर का रहनेवाला है। बताया जा रहा है कि वह फौज से सेवानिवृत्त हुआ था।

Read More

देवघर में हृदय विरादक घटना हुई है। एक नाबालिग लड़के ने अपनी ही मां और बहन की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। पुलिस ने फरार नाबालिग लड़के को जसीडीह से पकड़ा है। साथ ही पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार भी किया है। पुलिस ने गुरुवार सुबह सुबह दोनों शव को बरामद किया और कुछ ही देर बाद लड़के को जसीडीह से हिरासत में ले लिया है।

Read More

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच बॉर्डर सील होने से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने इसपर सुनवाई करते हुए कहा है कि दिल्ली-एनसीआर के लिए एक ही पास होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हरियाणा, यूपी और दिल्ली के लिए पास होना चाहिए।

Read More

देवघर कचहरी मेन रोड में बर्णवाल धर्मशाला के समीप गोपाल बर्णवाल की पत्नी और बेटी की देर रात हत्या कर दी गयी। व्यवसायी गोपाल के अनुसार मां सुनीता देवी और बेटी भारती के साथ बेटा आर्यन ऊपर रूम में सोया था। सुबह गोपाल जब अपने नीचे रूम से उठ कर ऊपर गया तो दरवाजा खोलते ही मां-बेटी का खून से लथ पथ शव देखा।

Read More