Author: azad sipahi desk
खेत में काम रही एक महिला को जब प्यास लगी तो वह पास ही सिंध नदी पर पानी पीने लगी. तभी वहां घात लगाकर बैठे भूखे मगरमच्छ ने महिला पर हमला कर दिया और कुछ ही सेकंड में आधा हाथ चबा गया. रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की है.
वैश्विक कोरोना महामारी के चलते लगे लॉक डाउन में विभिन्न राज्यों में कई प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। गुरुवार को पहली बार प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज द्वारा उसे राज्य भेजा गया। प्रवासी मजदूरों को अंतर राज्य विमान सेवा द्वारा झारखंड भेजा गया। महाराष्ट्र के मुंबई से एयर एशिया विमान द्वारा 174 प्रवासी मजदूरों के परिवारों को झारखंड भेजा गया।
कोरोना कैपिटल बन चुकी मुंबई के लिए मई काफी मुश्किलों भरा एवं चुनौतीपूर्ण महीना रहा है। केंद्र, राज्य सरकारें और बीएमसी प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद मई में काफी तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है।
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के कानूनी वारिस को लेकर तो फैसला हो गया है, लेकिन उनकी संपत्ति का उचित बाजार मूल्य क्या है, इसे लेकर मद्रास उच्च न्यायालय के सामने तीन आंकड़े पेश किए गए हैं। जयललिता के कानूनी उत्तराधिकारी जे दीपा और जे दीपक ने कहा कि उनकी आंटी की संपत्ति का कुल मूल्य 188 करोड़ रुपये था।
झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बोकारो स्टील प्लांट में प्रदूषण नियंत्रण के प्रावधानों के अनुपालन की जांच का आदेश दिया है। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष एके रस्तोगी ने बोकारो स्टील प्लांट में हाल में हुई दुर्घटना के आलोक में इस जांच का आदेश दिया है। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति बनायी गयी है।
झारखंड पुलिस एक्ट का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसमें कई बड़े अधिकार पुलिस अधिकारियों को मिलेंगे। क्षेत्रीय जोनल आइजी का पद पुनर्गठित किया जायेगा। सिविल सर्विस बोर्ड में भी संशोधन होगा। साथ ही राज्य सुरक्षा आयोग के गठन पर भी बल दिया गया है। तीन शहरों में पुलिस कमिश्नर की व्यवस्था होगी, जहां पुलिस अधिकारी को गोली चलाने के आदेश का अधिकार होगा। अभी फायरिंग का आदेश मजिस्ट्रेट देता है।