Author: azad sipahi desk

रांची। दिल्ली में तब्लीगी मरकज में शामिल होने वाले लोगों की हर शहर में खोजबीन शुरू हो गई है। इसी क्रम में साहिबगंज, बोकारो, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग में पुलिस इनकी खोज में लगी है। साहिबगंज और बोकारो में तीन-तीन लोगों की जांच हुई है जो मरकज में शामिल होकर लौटे हैं। दिल्ली में हुए तब्लीगी मरकज में कई लोगों में कोरोना की पुष्टि होने पर सतर्कता बरती जा रही है। सोमवार को राज्य मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक और मुख्य सचिव की संयुक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद ऐसे लोगों की पहचान के लिए पुलिस सक्रिय हुई है।

Read More

धनबाद : झारखंड के रांची में कोरोनावायरस का पहला मरीज मिलने के बाद लॉकडाउन के आठवें दिन पुलिस-प्रशासन काफी सख्ती बरत रही है। हालांकि रोजाना की तरह सब्जी मंडियों में भीड़ दिखी। वहीं, रामनवमी की खरीदारी को लेकर भीड़ दिखी। इस दौरान पुलिस बाजारों में मौजूद रही और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराती दिखी। साथ ही पुलिस ने बाहर निकलने वालों से अपील की कि काफी जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More

रांची. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र से एक कोरोनावायरस पॉजिटीव मरीज के मिलने के बाद पूरे शहर में पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सिर्फ रांची ही नहीं पूरे झारखंड पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। 21 दिन के लॉकडाउन के 8वें दिन बुधवार को सब्जी बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ देखी गई। इधर, हिंदपीढ़ी क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया। एक भी व्यक्ति या वाहन को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।

Read More

न्यूयॉर्क: शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस महामारी से एक लाख से दो लाख अमेरिकी लोग मारे जा सकते हैं। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय कोरोना वायरस संसाधन केन्द्र के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 4056 पहुंच गई है और लगभग 1,90,000 लोग इससे संक्रमित है। अमेरिका में कोरोना वायरस से मारे गए लोगों की संख्या चीन में मारे गए लोगों की संख्या से भी अधिक हो गई है। जॉन्स हॉपकिंस के आंकड़ों के अनुसार 40 प्रतिशत से अधिक मौतें न्यूयार्क में हुई है। चीन में कोरोना वायरस का मामला सबसे पहले सामने आया था…

Read More

मधुबनी: दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात में कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी कई मस्जिदों में इसी तरह के जमात की खबरें आ रही हैं। ऐसी ही एक सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात मधुबनी पुलिस तहकीकात करने पहुंची थी। लेकिन मस्जिद में मौजूद लोगों ने पुलिस पर ना सिर्फ पथराव किया बल्कि फायरिंग भी कर दी। तबलीगी जमात समर्थकों के हमले के बाद बीडीओ और थानेदार वहां से जान बचाकर भाग निकले थे। लेकिन हिंसा पर उतारू हमलावरों ने प्रशासन की एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे तालाब में गिरा दिया। पुलिस…

Read More

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने राज्य के सभी स्कूलों को लॉकडाउन की अवधि में स्कूल फीस और बस फीस नहीं लेने का निर्देश दिया है। काउंसिल ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और सभी सीबीएसई तथा आईसीएसई के प्राचार्यों को पत्र लिखकर कहा है कि दूसरे कई राज्यों ने इस कठिन समय में स्कूलों की फीस व बस फीस माफ कर दी है। इस दिशा में शिक्षा मंत्री ने भी मंत्रणा की है और उन्होंने भी उम्मीद जतायी है कि सभी तरह के स्कूल प्रबंधक इस दिशा में उनका साथ देंगे।  काउंसिल के सचिव महीप कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में…

Read More

देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल के बुढ़ैई में सोमवार रात कुआं में डूबकर 22 वर्षीय शेखर कुमार सिंह की मौत हो गई। सारठ के तनसीडीह गांव निवासी शेखर सुग्गापहाड़ी स्थित बुआ के घर आया था। सोमवार रात 9 बजे लोगों के साथ सुग्गापहाड़ी गांव में ही एक जगह खड़ा था। इसी क्रम में लॉकडाउन का अनुपालन कराने निकले पुलिस वाहन को देखकर जमा लोग भागने लगे। भागने के क्रम में शेखर कुएं में गिर गया। इधर परिजन शेखर की खोजबीन करने लगे । खोजबीन के दौरान शेखर का एक चप्पल कुएं के पास मिला। सूचना पर ग्रामीण जमा हो गए।…

Read More