Author: azad sipahi desk

रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी निचली अदालत से जारी समन के खिलाफ झारखंड हाइकोर्ट पहुंच गये हैं। उन्होंने हाई कोर्ट में निचली अदालत से जारी समन के खिलाफ याचिका दाखिल की है। राहुल गांधी के ‘सभी मोदी चोर हैं ’के बयान पर निचली अदालत ने कांग्रेस नेता को समन जारी किया है। इसमें उन्हें आगामी 22 फरवरी को निचली अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।

Read More

वे सहज हैं, सरल हैं और पाकुड़ की जनता की उम्मीदों पर खरे हैं। वह आलमगीर आलम हैं। क्षेत्र की जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं और यही कारण है कि पाकुड़ की जनता ने उन्हें चौथी बार चुनाव जिताकर विधानसभा में भेजा है। विधानसभा चुनाव में उन्हें करीब 53 फीसदी मत मिले और उन्होंने करीब 65,000 मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी वेणी प्रसाद गुप्ता को हराया। वे विधानसभाध्यक्ष भी रह चुके हैं और अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं। आजाद सिपाही के स्टूडियो में सोमवार को उनसे राहुल सिंह ने लंबी…

Read More

नई दिल्ली: जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) बीजेपी के नए अध्यक्ष निर्वाचित कर लिए गए हैं। उनका कार्यकाल 2022 तक होगा। पार्टी के संगठन चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करते हुए कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की सारी संवैधानिक प्रक्रियाएं को पूरी कर ली गई हैं। जगत प्रकाश नड्डा 2019 से 2022 के लिए सर्वानुमति से अध्यक्ष चुन लिए गए हैं।’ राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर निवर्तमान अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने नड्डा को बधाई दी।

Read More

चेन्नई। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर देशव्यापी विरोध के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि छह साल में 3924 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी गयी। पाकिस्तान के अदनान सामी और बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन इसका स्पष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि जिन शरणार्थियों को नागरिकता दी गयी, उनमें 2838 पाकिस्तानी, 914 अफगान और 172 बांग्लादेशी नागरिक हैं। इसमें मुसलमान शरणार्थी भी शामिल हैं। नागरिकता कानून को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि 1964 से लेकर 2008 तक चार लाख से अधिक श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गयी। निर्मला सीतारमण ने कहा…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को दो दिन के दौरे पर दिल्ली चले गये। सोमवार को वह वहां विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में चैंपियन आॅफ चेंज सम्मान ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी तीसरी दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा के दौरान हेमंत सोरेन कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस क्रम में वह कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गयी है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और सह प्रभारी उमंग सिंघार से मुलाकात…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को नयी दिल्ली चले गये। दिल्ली में वह सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में शामिल होंगे। सोमवार की सुबह दस बजे से भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। अपने दिल्ली प्रवास के दौरान रघुवर दास पार्टी के केंद्रीय नेताओं से भी मिलेंगे।

Read More