Author: azad sipahi desk

जयपुर: राजस्थान के कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में नवजात बच्चों की बड़ी संख्या में मौत ने देशभर के होश फाख्ता कर दिए। पिछले एक महीने में 110 नवजात इस अस्पताल में दम तोड़ चुके हैं। हालांकि, हजारों माता-पिता ने यह भी देखा कि उनके बच्चों की मौत महज इसलिए हो रही है क्योंकि नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों को जो प्राथमिक चीजें या उपकरण मुहैया कराए जाने चाहिए, वे अस्पताल में उपलब्ध ही नहीं हैं। वर्ष 2018 में ख़तरे की घंटी बजी थी लेकिन उस पर किसी ने भी गौर नहीं किया। दरअसल, उस वक्त हॉस्पिटल की एक सोशल ऑडिट…

Read More

नयी दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच अचानक भड़के तनाव का असर भारत पर पड़ना तय है। भारत ने ईरान के टॉप जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर चिंता प्रकट की। भारत ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से पूरी दुनिया चिंता में पड़ गयी है। भारत ने ईरान के खिलाफ की गयी अमेरिकी कार्रवाई पर बेहद सधी प्रतिक्रिया देते हुए सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। भारत सरकार ने कहा कि जरूरी है कि हालात काबू से बाहर नहीं जायें। भारत ने लगातार संयम बरतने…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण गिलुआ फिलहाल एक-दो माह तक बने रहेंगे। कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही झारखंड में भी सांगठनिक बदलाव होगा। भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष का चुनाव दिल्ली विधानसभा के चुनाव के बाद होगा। गिलुआ को बनाये रखना भाजपा की विवशता भी है, क्योंकि उनके हटाये जाने के साथ ही पूरी कार्यसमिति स्वत: भंग हो जायेगी। बता दें कि लक्ष्मण गिलुआ ने 25 दिसंबर को विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे को केंद्रीय नेतृत्व के स्तर से नामंजूर…

Read More

सुबोध सिंह पवार
धनबाद का बाघमारा विधानसभा क्षेत्र आतंक और दहशत का पर्याय बना हुआ है, बल्कि यूं कहें कि यहां जंगल राज कायम है। इस राज के राजा को लोग टाइगर के नाम से जानते हैं। वह बेखौफ है और कानून से खुद को ऊपर मानता है। जिसने उसके खिलाफ बोलने की जुर्रत की, उसे विभिन्न हथकंडे अपना कर प्रताड़ित करते हुए अपने सामने झुकने पर मजबूर कर देता है। उसकी दहशतगर्दी के कारनामों से सब वाकिफ हैं। फिर भी व्यवस्था उसका बाल बांका तक नहीं कर पाती। आतंक का साम्राज्य चलानेवाला यह शख्स और कोई नहीं, बल्कि धनबाद चैंबर आॅफ कामर्स की मानें, तो वह भाजपा विधायक ढुल्लू महतो है। वह कई गंभीर मामलों में नामजद आरोपी और कई मामलों में घोषित वारंटी भी है। वह दोषसिद्ध मुजरिम भी है और अपनी समानांतर व्यवस्था को टिकाये रखने के लिए टाइगर फोर्स का संस्थापक भी।

Read More