रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गोपालजी तिवारी को मुख्यमंत्री का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। वह अभी मेदिनीनगर में पंचायती राज के उपनिदेशक थे। उनका स्थानांतरण पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में किया गया है। अपने पद के अलावा वह ओएसडी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव पवन कुमार को स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।
Author: azad sipahi desk
सादगी पसंद होना और विनम्रता दे रही हेमंत के व्यक्तित्व को नयी आभा
झारखंड में नयी सरकार का गठन हो गया है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब बोर्ड और निगम में पद पाने की दौड़ शुरू हो गयी है। गठबंधन में शामिल दलों के नेता तो इस दौड़ में शामिल हैं ही, पर राज्य के नौकरशाह भी ललचायी नजरों से इसे निहार रहे हैं। निगम और बोर्ड के कई पदों पर ये नौकरशाह जुगत भिड़ाने में जुटे हैं। जिसकी जहां भी पहुंच है, वहां अपनी नैया पार कराने में जुटा है। से वह जुगाड़ लगा रहा है। पूर्व की सरकारों में इन नौकरशाहों की खूब चलती थी। राज्य में अब भी 20 बोर्ड-निगम…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार की खेल नीति के केंद्र में खेल और खिलाड़ी ही होंगे। उनकी सरकार के प्रयास से झारखंड खेल के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर छायेगा। खेल के क्षेत्र में, विशेषकर महिला खिलाड़ियों के लिए झारखंड में अपार संभावनाएं और प्रतिभा है। आवश्यकता है इनको तराशने की और अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिलाये जाने की। इस दिशा में हमारे प्रयास को आने वाले दिनों में महसूस किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में अमेरिका के मिडलेबरी कॉलेज फील्ड हॉकी और शक्तिवाहिनी संस्था के दल के साथ बातचीत में यह बात कही। मुख्यमंत्री…
रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक आइएएस राहुल कुमार पुरवार को आखिरकार बदल दिया गया। वह काफी विवादों में चल रहे थे। उनके कार्यकाल के दौरान विभाग में अनियमितता के कई गंभीर आरोप लगे थे। सरकार ने उन्हें कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान करने को कहा है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक झारखंड प्रशासनिक सेवा के रामलखन प्रसाद गुप्ता भी बदले गये हैं। उन्हें भी कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान करने को कहा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के ओएसडी रहे राकेश चौधरी को आयुक्त कार्यालय हजारीबाग में पदस्थापित किया…
नई दिल्ली: संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने सोमवार को राजधानी के पुनर्वास कॉलोनी में रहने वाले एक पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी की बेटी ‘नागरिकता’ को उसका जन्म प्रमाण पत्र सौंपा। बच्ची की दादी मीरा दास (40) ने पहले कहा था कि बच्ची का जन्म नौ दिसंबर को हुआ था और राज्यसभा में संशोधित नागरिकता विधेयक के पारित होने के बाद हमने इसका नाम ‘नागरिकता’ रखने का फैसला किया। बीते 11 दिसंबर को सीएबी (अब सीएए) को…