दीपेश कुमार रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन के पक्ष में आने के साथ ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन में आम-अवाम की दिलचस्पी बढ़ गयी है। झारखंड के नौंवें मुख्यमंत्री रह चुके हेमंत एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने की राह पर हैं। वर्ष 2013-2014 में उन्होंने झारखंड में झामुमो गठबंधन की सरकार चलायी थी। हेमंत सोरेन ने रांची के बीआइटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। वे चित्रकारी और फोटोग्राफी के खासे शौकीन हैं। पिता शिबू सोरेन के मंझले संतान हेमंत का जन्म…
Author: azad sipahi desk
हेमंत, आरपीएन और अभय ने जताया जनता का आभार
रांची. झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में वोट डाले गए थे। कुल 65.23% वोटिंग हुई थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां 66.6% वोट डाले गए थे। किसी भी दल को बहुमत के लिए 41 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होगा। आखिरी चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद पांच एग्जिट पोल सामने आए। इनमें कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के सत्ता हासिल करने का अनुमान दिया गया।
भारतीय मुसलमानों के लिए नहीं है कैब
सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा
रियाद: मुस्लिम बहुल देशों के संगठन ने संशोधित नागरिकता कानून पर चिंता जताई है। इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने रविवार को कहा कि वह भारत में मुसलमानों को प्रभावित करने वाले ताजा घटनाक्रमों की नजदीक से निगरानी कर रहा है। इसके साथ ही संगठन ने संशोधित नागरिकता कानून एवं अयोध्या फैसले पर चिंता जाहिर की है। इस्लामिक सहयोग संगठन पाकिस्तान समेत 57 देशों के मुस्लिम बहुल देशों का संगठन है।भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी विवाद के मामले में यह संगठन अक्सर पाकिस्तान का पक्ष लेता है। ओआईसी ने संक्षिप्त बयान जारी कर कहा, ‘इस्लामिक सहयोग संगठन सचिवालय भारत…