चुनाव परिणाम : मिठाई के आर्डर में जबरदस्त इजाफा
Author: azad sipahi desk
पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है चौथी विस का कार्यकाल
रघुवर, हेमंत, सुदेश, बाबूलाल और रामेश्वर को विश्वास
अब बिहार में बवाल, ट्रेनें थमीं, आगजनी
गाड़ियों में तोड़फोड़
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों ने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन का जोश बढ़ा दिया है। सभी एग्जिट पोल्स में गठबंधन को बढ़त और भारतीय जनता पार्टी को नुकसान बताया गया है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि यह तय हो गया है कि इस बार गठबंधन की ही सरकार बनेगी। हालांकि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दावा किया है कि एग्जिट पोल्स अपनी जगह हैं, राज्य में भाजपा का 65 पार का नारा हकीकत में परिवर्तित होगा। बता दें कि झारखंड में सरकार बनाने के लिए मैजिक नंबर 41 है। यानी जिसके पास 41 सीटें होंगी,…
रांची। आक्सफोर्ड स्कूल की वार्डन सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड में शुक्रवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए मामले के छह आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने मामले में शशिभूषण मेहता, राजनाथ सिंह, संदीप कुमार पासवान, धर्मेंद्र ठाकुर, अनुज सिंह एवं सत्यप्रकाश को परिस्थितिजन्य साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अपर न्यायायुक्त विजय कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि अभियोजन ने जो साक्ष्य दिया है उससे आरोपियों को दोषी नहीं कहा जा सकता है। अभियोजन पूरी तरह से केस को साबित करने में असफल रहा है। इसलिए मामले में सभी छह लोगों को आइपीसी की…