Author: azad sipahi desk

रांची: भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टेस्ट में पारी और 202 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। रांची में मंगलवार को मैच के चौथे दिन भारत ने मैच जीत लिया। तीसरे दिन भारत ने साउथ अफ्रीका के 8 विकेट 132 रनों पर चटका दिए थे। उसे मैच जीतने के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार थी जो दिन के दूसरे ओवर में ही हासिल कर लिए। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 133 रनों पर सिमट गई। लुंगी नगिडी आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज…

Read More

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों और हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया। शाम छह बजे तक महाराष्ट्र में 55 फीसदी और हरियाणा में 62 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को सामने आयेंगे। नतीजे से पहले एग्जिट पोल नतीजों का दौर शुरू हो गया। तमाम न्यूज चैनल और चुनाव सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल नतीजे में भाजपा को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया है। एबीपी और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक राज्य में भाजपा को 72 सीटें मिल सकती हैं, जबकि 2014 में उसे महज 47 सीटें मिली थीं। सर्वे के मुताबिक…

Read More

रांची। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों के महागठबंधन में भी हलचल तेज होने लगी है। इसे लेकर सोमवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह और झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रदीप यादव ने नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांके रोड स्थित हेमंत सोरेन के आवास पर हुई इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई और महागठबंधन के स्वरूप को लेकर भी बातें हुईं। बैठक के बाद प्रदीप यादव ने कहा कि अभी राज्य के हालात पर चर्चा हुई है, विधानसभा सीटों के बारे में तो जब गठबंधन के नेता बैठेंगे तब तस्वीर साफ…

Read More

मार्केटिंग का यह आजमाया हुआ फंडा है कि जो दिखता है, वह बिकता है। यह जगजाहिर है कि दिखने की जितनी ज्यादा संभावना सोशल मीडिया में है, उतनी किसी दूसरे मास मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं। सोशल मीडिया की इसी ताकत को नमस्कार करते हुए झारखंड के राजनीतिक दल चुनाव नजदीक आने पर जनता की नजरों में दिखने और लोकप्रिय होने की होड़ में लगे हुए हैं। इस कवायद में कोई दल किसी दूसरे दल से कम नहीं है। चाहे वह सत्तारूढ़ भाजपा हो या प्रमुख विपक्षी दल झामुमो या फिर कांग्रेस और झाविमो, हर दल सोशल मीडिया की अपनी टीम…

Read More

इस्लामाबाद: अक्सर अपने ऊटपटांग बयानों से चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने भारत का नाम लिए बिना परमाणु युद्ध की धमकी दी है। पाकिस्तान के पास एक-एक पाव और सवा-सवा सौ ग्राम के परमाणु बम होने का बयान दे चुके रशीद ने कहा है कि अब जंग परंपरागत तरीके से नहीं होगी, बल्कि परमाणु युद्ध होगा। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में शेख रशीद ने कहा कि अब ऐसा युद्ध नहीं होगा कि 4-6 दिन तक टैंक, तोपें चलेंगी जबकि सीधे-सीधे परमाणु जंग होगी। पाकिस्तान के रेल मंत्री ने एक…

Read More

वॉशिंगटन: अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में रविवार को ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे में 3 सैनिकों की मौत हो गई। 3 अन्य सैनिक घायल हैं। अमेरिकी सेना ने इस बारे में नहीं बताया है कि हादसा कैसे हुआ। सिर्फ इतना बताया गया कि जॉर्जिया के फोर्ट स्टिवर्ट में सैन्य अभ्यास के दौरान हादसा हुआ। सेना ने अपने बयान में कहा है कि हादसे की जांच की जा रही है। अमेरिकी सेना की तरफ से जारी बयान में बताया गया है, ‘हादसे की चपेट में 6 सैनिक आए, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 3 को…

Read More