Author: azad sipahi desk

Mumbai : आज गांधी जयंती के मौके पर पूरा देश बापू के रंग में रंगा है और बॉलिवुड सितारे में इससे बचे नहीं हैं। गांधी जयंती के इस खास मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सचिव एवं भारत के गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू के निवेदन पर सलमान खान ने ट्वीट के देश के युवाओं को फिट रहने और स्वच्छ भारत का संदेश दिया है। सलमान ने फिटनेस और स्वच्छता का संदेश देते हुए ट्विटर पर लिखा है, ‘गांधी जयंती के इस मौके पर भाई ने बोला आपको मेसेज देने को…और चुलबुल पांडे रेडी है।’ अपना संदेश देते हुए उन्होंने…

Read More

New Delhi : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा कि गांधी के बताए हुए रास्ते पर सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही चली है। साथ ही सोनिया ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को याद करते हुए कहा कि नेहरू-शास्त्री-इंदिरा-राजीव-नरसिम्हा और मनमोहन सिंह ने महात्मा गांधी की राह पर चलकर ही देश को तरक्की की दिशा में ले जाने का काम किया है। पिछले कुछ साल में भारत की हालत जो हुई है उसे देखकर गांधी की आत्मा काफी दुखी होगी। भारत की बुनियाद में गांधी कांग्रेस की…

Read More

वॉशिंगटन: अमेरिका ने कई देशों के उस डर को मंगलवार को सामने रखा कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम दे सकते हैं। अमेरिका ने कहा कि अगर पाकिस्तान इन आतंकवादी समूहों को काबू में रखे तो इन हमलों को रोका जा सकता है। भारत प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक रक्षा मंत्री रैंडल शाइवर ने वॉशिंगटन की जनता से कहा कि कश्मीर पर फैसले के बाद कई देशों को डर है कि आतंकवादी समूह सीमापार से हमलों को अंजाम दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता…

Read More

रांची। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में झारखंड को ‘लर्निंग एंड शेयरिंग’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदेश का पुरस्कार मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना के एक साल पूरे होने के अवसर पर नयी दिल्ली में आयोजित आयुष्मान भारत आरोग्य मंथन कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन ने यह पुरस्कार प्रदान किया। राज्य सरकार की ओर से संयुक्त सचिव सह झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक प्रभात कुमार ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी तथा उपसचिव अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित थे। आरोग्य मंथन कार्यक्रम में आयुष्मान…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य प्राप्त करेगा। अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाये हैं। यदि कोई घरेलू कंपनी किसी प्रोत्साहन का लाभ नहीं ले रही है, तो उसकी टैक्स दर 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी कर दी गयी है। इस कदम से जहां घरेलू कंपनियों का लाभ बढ़ेगा, वहीं उत्पादन बढ़ेगा और इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। लोगों को रोजगार मिलेगा। मंगलवार को ये बातें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहीं। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस…

Read More

रियाद: सऊदी अरब ने पहली बार टूरिस्ट वीजा की शुरुआत की है लेकिन इसके साथ ही उसने पर्यटकों पर कुछ शर्तें भी लागू की हैं। यह शर्तें वहां के रहन-सहन और तौर-तरीकों से जुड़ी हुई हैं। शर्त के मुताबिक अगर पर्यटक छोटे कपड़े पहनने, सार्वजनिक जगहों पर किस करते पाए गए तो उन्हें जुर्माना देना होगा। इस नियम के तहत 19 गतिविधियों को अपराध की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसमें शराब पीना भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टूरिस्ट वीजा के लिए बनाई गई वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। इन अपराधों में कूड़ा फैलाना, थूकना,…

Read More

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर घाटी में पाबंदियों के बारे में ‘दुष्प्रचार’ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में कोई प्रतिबंध नहीं है, बल्कि यह सिर्फ विपक्ष के दिमाग में है। शाह ने कहा, ‘प्रतिबंध कहा हैं? यह सिर्फ आपके दिमाग में हैं। कोई प्रतिबंध नहीं हैं। सिर्फ दुष्प्रचार किया जा रहा हैं।’ गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर में 196 थाना-क्षेत्रों में से हर जगह से कर्फ्यू हटा लिया गया है और सिर्फ आठ थाना-क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत पाबंदियां लगाई गई हैं। इस धारा के तहत पांच या इससे…

Read More