New Delhi : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा कि गांधी के बताए हुए रास्ते पर सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही चली है। साथ ही सोनिया ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को याद करते हुए कहा कि नेहरू-शास्त्री-इंदिरा-राजीव-नरसिम्हा और मनमोहन सिंह ने महात्मा गांधी की राह पर चलकर ही देश को तरक्की की दिशा में ले जाने का काम किया है। पिछले कुछ साल में भारत की हालत जो हुई है उसे देखकर गांधी की आत्मा काफी दुखी होगी।

भारत की बुनियाद में गांधी
कांग्रेस की पदयात्रा के समापन पर सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारत की बुनियाद में गांधी के सिद्धांत है। कांग्रेस हमेशा गांधीजी के सिद्धांतों पर चली, जो पूर्ण सत्ता चाहते हैं वह गांधी को कभी समझ नहीं पाए। गांधीजी प्रेम के लिए खड़े रहे, नफरत के लिए नहीं। झूठ की राजनीति वाले गांधी को नहीं समझ सकते।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version